ब्रेकिंग न्यूज़
यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | यमुना के तट पर उमड़ा आस्था का महासागर, छठी मइया की भक्ति में सराबोर हुई दिल्ली | गोमती की बदहाली पर मुख्यमंत्री की चिंता, बोले– नदी की निर्मलता लौटाना सरकार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी |
हाइलाइट न्यूज़
शारदीय नवरात्रि के पवन पर्व पर प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं -आनंद मणि त्रिपाठी • नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स आफ इंडिया के 67वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे झंडारोहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न • अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर गिरप्तार • कांग्रेस संगठन में ऐतिहासिक पुनर्संरचना : मानवाधिकार विभाग का विधि विभाग में विलय, कानूनी संघर्ष को मिलेगी नई धार • 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लोहिया नगर में धूमधाम से मनाया गया जश्न • मुख्यमंत्री ने जनपद सीतापुर को 484.41 दिया तौफा, • भाजपा युवा नेता नीरज सिंह को वैवाहिक वर्षगाँठ की हार्दिक शुभकामनाएँ — जितेन्द्र प्रताप सिंह • टाटा संस के चेयरमैन श्री एन0 चंद्रशेखरन की सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट • शारदीय नवरात्रि के पवन पर्व पर प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं -आनंद मणि त्रिपाठी • नेशनल फेडरेशन ऑफ इंश्योरेंस फील्ड वर्कर्स आफ इंडिया के 67वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे झंडारोहण कार्यक्रम हुआ सम्पन्न • अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक शातिर गिरप्तार • कांग्रेस संगठन में ऐतिहासिक पुनर्संरचना : मानवाधिकार विभाग का विधि विभाग में विलय, कानूनी संघर्ष को मिलेगी नई धार • 78वें स्वतंत्रता दिवस पर लोहिया नगर में धूमधाम से मनाया गया जश्न • मुख्यमंत्री ने जनपद सीतापुर को 484.41 दिया तौफा, • भाजपा युवा नेता नीरज सिंह को वैवाहिक वर्षगाँठ की हार्दिक शुभकामनाएँ — जितेन्द्र प्रताप सिंह • टाटा संस के चेयरमैन श्री एन0 चंद्रशेखरन की सीएम योगी से शिष्टाचार भेंट •
Uncategorized English

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ

D

Dainik India News

• 9281 views
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ
धनञ्जय पाण्डेय/दैनिक इंडिया न्यूज़

मधुबन, मऊ। ख़बर स्थानीय तहसील के अलग-अलग क्षेत्रों का है। जहाँ दिन बुधवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जगह जगह लोगों को ब्लॉक परिसर में बीडियो जयेश कुमार सिंह तहसील व शहीद अक्षयवर मल्ल महिला महाविद्यालय में एसडीएम मनोज कुमार तिवारी ने शपथ दिलाई। उसी क्रम में शहीद अक्षयवर मल्ल महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। जहां मुख्य अतिथि के रूप में मधुबन एसडीएम मनोज कुमार तिवारी को महाविद्यालय की छात्राओं ने पुष्प वर्षा व महाविद्यालय की प्राचार्य सुनीता सिंह,प्रबंधक धीरेंद्र मल्ल ने माल्यार्पण व पुष्प भेंट कर स्वागत व सम्मानित किया। एसडीएम मनोज कुमार तिवारी ने ज्ञान की अधिष्ठात्री व वीणा वादिनी मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । वहीं एसडीएम मनोज कुमार तिवारी ने उपस्थित छात्राओं को मतदान की शपथ दिलाई । इस मौके पर एसडीएम मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को राजनीतिक प्रक्रिया से जोड़ना है इसके लिए युवाओं को सबसे पहले मतदाता बनना पड़ेगा। वही 100 प्रतिशत आधार सीडिंग के कार्य में दक्षता पूर्ण करने पर 3 सुपरवाईजर व पांच बीएलओ अर्थात कुल 8 कर्मचारियों को एसडीएम ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करने का काम किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम से उपस्थित अतिथियों के मन को मोह लिया । संस्था की प्राचार्या सुनीता सिंह ने कहा कि भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर वर्ष 25 जनवरी को मनाया जाता है, भारत के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम है, इस दिन भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्र के प्रत्येक चुनाव में भागीदारी की शपथ लेनी चाहिए। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह,बीआरसी कंप्यूटर ऑपरेटर आशीष कुमार,अजय कुमार, राजस्व निरीक्षक राजेश राम,लेखपाल अमित कुमार सिंह अध्यापक हरिकेश यादव, कमलेश,रियाज,अध्यापिका जया मल्ल,शशिप्रभा,रितिका,रंजना पांडे,कविता,सुरेश मल्ल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम का संचालन सुनील यादव ने कर लोगों को अपनी प्रतिभा से अंत तक बांधे रखा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!