ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
भगवत प्रेम ही मोक्ष का मार्ग है-सतेंद्र शास्त्री • लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष 2025 की दी शुभकामनाएं • सीएम योगी ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं सुनते हुए अधिकारियों को दिये निर्देश • श्री रामलीला समिति तीनहरी को राष्ट्रीय सनातन महासंघ द्वारा विशेष सम्मान • यूपी में तबादलों पर लगा ब्रेक: 202 तबादले निरस्त, दो बड़े IAS अधिकारी प्रतीक्षारत • आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी अपनाओ संकल्प के साथ मंत्री एके शर्मा और अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बाजारों में संपर्क अभियान चलाया • संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न • इंटरसिटी बस सेवा में लापरवाही: नशे में ड्राइवर और यात्रियों के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैया • भगवत प्रेम ही मोक्ष का मार्ग है-सतेंद्र शास्त्री • लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नव वर्ष 2025 की दी शुभकामनाएं • सीएम योगी ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं सुनते हुए अधिकारियों को दिये निर्देश • श्री रामलीला समिति तीनहरी को राष्ट्रीय सनातन महासंघ द्वारा विशेष सम्मान • यूपी में तबादलों पर लगा ब्रेक: 202 तबादले निरस्त, दो बड़े IAS अधिकारी प्रतीक्षारत • आत्मनिर्भर भारत के लिए स्वदेशी अपनाओ संकल्प के साथ मंत्री एके शर्मा और अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बाजारों में संपर्क अभियान चलाया • संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न • इंटरसिटी बस सेवा में लापरवाही: नशे में ड्राइवर और यात्रियों के प्रति गैर-जिम्मेदार रवैया •
उत्तर प्रदेश सरकार English

यूपी को 3 नई वंदे भारत की सौगात, एक को विस्तार, सीएम योगी ने जताया आभार 

D

Dainik India News

• 7184 views
यूपी को 3 नई वंदे भारत की सौगात, एक को विस्तार, सीएम योगी ने जताया आभार 

पीएम मोदी ने लखनऊ-देहरादून, पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी के लिए 3 नई वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संगमनगरी प्रयागराज तक किया विस्तार 

कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित हुए सीएम योगी, नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत और विस्तार के लिए पीएम को दिया धन्यवाद 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा- 'विकसित भारत' के नवनिर्माण को विस्तार देतीं इन सौगातों के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से भारतीय रेलवे की 85 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी लखनऊ में अपने सरकारी आवास से वर्चुअली इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में तीन नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने के साथ ही लखनऊ-गोरखपुर वंदे भारत ट्रेन को प्रयागराज तक विस्तार देने के लिए पीएम मोदी का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि पीएम मोदी ने देश को 10 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात दी है। इनमें पीएम ने लखनऊ-देहरादून, पटना-लखनऊ और रांची-वाराणसी के लिए भी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। वहीं, गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का एक्सटेंशन प्रयागराज तक किया गया है। 

परियोजनाओं की शुरुआत पर सीएम योगी ने जताई खुशी

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी का आभार जताते हुए लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आज राष्ट्र के विकास को रफ्तार देतीं 85 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की विभिन्न रेल परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम में लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से सहभाग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने पटना-लखनऊ, लखनऊ-देहरादून, रांची-वाराणसी सहित देश के लिए 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शुभारंभ के साथ ही गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को प्रयागराज तक विस्तार प्रदान किया। देश में माल परिवहन की सुगमता के लिए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की माल गाड़ियों को हरी झंडी भी दिखाई। 'विकसित भारत' के नवनिर्माण को विस्तार देतीं इन सौगातों के लिए प्रधानमंत्री जी का आभार।' माना जा रहा है कि पीएम द्वारा यूपी के लिए रेलवे से संबंधित शुरू की गईं इन परियोजनाओं से प्रदेश के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ने से इन स्थानों पर यात्री अब और अधिक सुविधा के साथ अपने गंतव्य को पहुंच सकेंगे। 

पीएम मोदी ने कुंभ और अयोध्या का भी किया जिक्र 

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज विकसित भारत की दिशा में देश ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। इस कार्यक्रम में एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ है। इसमें भी 85 हजार करोड़ रुपए से अधिक के सिर्फ रेलवे के प्रोजेक्ट देश को मिले हैं। पीएम मोदी ने कहा कि जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार वंदे भारत ट्रेनों की संख्या के साथ ही इनके रूट का भी विस्तार कर रही है। इसी क्रम में  गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस अब प्रयागराज तक जाएगी। उन्होंने साथ ही ये भी कहा कि इस बार तो कुंभ का मेला होने वाला है तो इसका और भी महत्व बढ़ जाएगा। इसके अलावा पीएम मोदी ने अयोध्या जा रही आस्था स्पेशल ट्रेनों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार विरासत भी और विकास भी के मंत्र को आत्मसात करते हुए आस्था से जुड़े हुए पर्यटन को भी बढ़ावा दे रही है। आज देश में रामायण सर्किट, गुरुकृपा सर्किट, जैन यात्रा पर भारत गौरव ट्रेनें चल रही हैं। यही नहीं, आस्था स्पेशल ट्रेनें तो देश भर से रामभक्तों को अयोध्या तक ले जा रही हैं। अब तक करीब 350 आस्था ट्रेनें चली हैं और इनके माध्यम से 4.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने श्रीराम लला के दर्शन किए हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!