ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने लालजी टंडन को याद करते हुए उनकी योगदान की स्मृतियों को साझा किया • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की • संस्कृतभारती के महामंत्री सत्यनारायण भट्ट का अवध प्रांत प्रवास: सात दिवसीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन और संगठन की योजनाओं पर मंथन • सशक्त भारत के लिए स्वस्थ नागरिक: बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड अभियान को मिली गति • खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न • “स्मृतियों की साधना और संकल्प का संगम”: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गूंजा ‘स्मृति नाद’ • सीतापुर में पत्रकार की हत्या पर आक्रोश, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने की कड़ी निंदा • नोएडा में मेदांता सुपर मल्टी स्पेशियलिटी संस्थान का लोकार्पण; उन्नत चिकित्सा–सेवा के नए युग की शुरुआत • यूपी विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने लालजी टंडन को याद करते हुए उनकी योगदान की स्मृतियों को साझा किया • राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की • संस्कृतभारती के महामंत्री सत्यनारायण भट्ट का अवध प्रांत प्रवास: सात दिवसीय कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन और संगठन की योजनाओं पर मंथन • सशक्त भारत के लिए स्वस्थ नागरिक: बुजुर्गों के लिए आयुष्मान कार्ड अभियान को मिली गति • खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न • “स्मृतियों की साधना और संकल्प का संगम”: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में गूंजा ‘स्मृति नाद’ • सीतापुर में पत्रकार की हत्या पर आक्रोश, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने की कड़ी निंदा • नोएडा में मेदांता सुपर मल्टी स्पेशियलिटी संस्थान का लोकार्पण; उन्नत चिकित्सा–सेवा के नए युग की शुरुआत •
Uncategorized English

यूपी सरकार2.0 के सौ दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने रखा सरकार का रिपोर्ट कार्ड

B

Bhargav Bhargav

• 7514 views
यूपी सरकार2.0 के सौ दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने रखा सरकार का रिपोर्ट कार्ड

सरकार2.0 के 100 दिन पूरे होने के बाद रिपोर्ट कार्ड पेस करते हुए सीएम

दस हजार नौकरियां देंने का लक्ष्य पूरा:सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने यहां लोक भवन में राज्य सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 100 दिन पूर्ण होने पर आयोजित प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में हाल ही में प्रदेश में सम्पन्न हुए विधान सभा आम चुनाव में जनता ने हमारी पार्टी के गठबंधन को प्रचण्ड बहुमत दिया। जनविश्वास का यह सिलसिला निरन्तर नये प्रतिमान स्थापित कर रहा है। विधान सभा चुनाव के बाद प्रदेश विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी के 36 सीटों पर हुए चुनाव में हमारी पार्टी को 33 सीटों पर विजय प्राप्त हुई। अभी हाल में रामपुर और आजमगढ़ के महत्वपूर्ण लोकसभा उपचुनाव में स्थानीय जनता ने प्रधानमंत्री जी की नीतियों में अभूतपूर्व विश्वास व्यक्त किया है।
दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में हुए हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य में सड़कों आदि 68,700 से अधिक स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। 76,000 से अधिक अवैध पार्किंग मुक्त करायी गयीं। धर्म स्थलों से स्वतःस्फूर्त भाव से 01 लाख 20 हजार से अधिक लाउडस्पीकर हटाये गये अथवा उनका वॉल्यूम कम किया गया, ऐसा पहली बार हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सड़कों पर सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं होते। अलविदा की नमाज, ईद, रामनवमी के कार्यक्रम सड़कों पर प्रदर्शन के माध्यम से नहीं शालीनता से सम्पन्न हुए। विगत दिनांे 25 अग्निशमन केन्द्र लोकार्पित किये गये हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि राज्य सरकार के दूसरे कार्यकाल के 100 दिन में आयोजित तृतीय ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी में प्रधानमंत्री जी द्वारा 1400 से अधिक, 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत की परियोजनाओं का शुभारम्भ किया गया। इससे लगभग 05 लाख प्रत्यक्ष एवं 20 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उत्तर प्रदेश डाटा सेन्टर नीति के अन्तर्गत प्रदेश में 15,950 करोड़ रुपये से अधिक की लागत के 04 नये डाटा सेन्टर पार्क स्थापित हो रहे हैं। इनकी स्थापना से 4,000 से अधिक नौजवानों को रोजगार मिलेगा। आगरा, कानपुर और गोरखपुर में फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स का कार्य आगे बढ़ रहा है। राज्य में ऐसे ही कई अन्य कार्यक्रम भी आगे बढ़ रहे हैं, जिनसे रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कार्यकाल के पहले 100 दिनों में 10,000 सरकारी नौकरियां प्रदान करने के लक्ष्य को प्राप्त किया है। वृहद ऋण मेले के माध्यम से 01 लाख 90 हजार हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं उद्यमियों को 16 हजार करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए गए। राज्य सरकार ने इस वर्ष हस्तशिल्पियों, कारीगरों एवं लघु उद्यमियों को 2.95 लाख करोड़ रुपये के ऋण वितरण का लक्ष्य रखा है। यह योजना बैंकर्स के साथ मिलकर बनायी गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा
प्रथम 100 दिनों में ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ की लाभार्थियों की संख्या में 01 लाख की वृद्धि, वर्तमान में 13 लाख 68 हजार बालिकाएं इस योजना से आच्छादित,
सामूहिक विवाह योजना में पिछले 100 दिन में 14,085 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया।
विगत 100 दिनों में 82,520 महिला स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फण्ड एवं कम्युनिटी सपोर्ट फण्ड के रूप में 400 करोड़ रु0 प्रदान किये गये

गन्ना किसानों को 12,537 करोड़ रु0 गन्ना मूल्य का भुगतान

गन्ना किसानों को 12,537 करोड़ रुपये गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया। पिछले 100 दिनों में 08 लाख कृषकों को 4,635 करोड़ रुपये का फसली ऋण वितरित किया गया है। प्रदेश में विगत 100 दिनों में 11 लाख ग्रामीणों को आवासीय अभिलेख (घरौनी) वितरित की गयी है।

मुख्यमंत्री जी ने प्रधानमंत्री जी द्वारा लोकल फॉर ग्लोबल की प्रतिबद्धता के तहत जर्मनी में आयोजित शिखर सम्मेलन में जी-7 के राष्ट्राध्यक्षों को राज्य के परम्परागत उत्पाद प्रदान करने के लिए प्रदेशवासियों की ओर से उनके प्रति आभार जताया।
कार्यक्रम को मुख्य सचिव श्री दुर्गा शंकर मिश्र ने सम्बोधित किया। राज्य सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों पर केन्द्रित सूचना विभाग की पुस्तिका का इस अवसर पर विमोचन भी किया गया। इस दौरान सूचना विभाग द्वारा तैयार की गयी लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गयी।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री केशव प्रसाद मौर्य, श्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना, जल शक्ति मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह, प्राविधिक शिक्षा मंत्री श्री आशीष पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!