ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
“महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीपों के पर्व को बना दिया सेवा का संकल्प, "समर्पण" वृद्धाश्रम में वृद्धजनों संग मनाई दीपावली” • गणपति स्वीट्स का घमंड और अभद्रता पहुँची चरम पर, ₹15 में समोसा खरीदा तो चटनी मांगने पर मिली तिरस्कार की भाषा • भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान — नगर मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार ने दिया आश्वासन • शांति भंग की आशंका में 16 व्यक्ति तथा 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का किया आकस्मिक निरीक्षण • राजनाथ सिंह के एतिहासिक नामंकन व हैट्रिक पारी के लिए वार्ड वार्ड जन जागरण अभियान को दिशा देने निकलीं सुषमा खर्कवाल-जितेन्द्र प्रताप सिंह • राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ज्ञान के सैद्धान्तिक और व्यावहारिक आयामों का बेहतर समावेश: मुख्यमंत्री • कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न • “महापौर सुषमा खर्कवाल ने दीपों के पर्व को बना दिया सेवा का संकल्प, "समर्पण" वृद्धाश्रम में वृद्धजनों संग मनाई दीपावली” • गणपति स्वीट्स का घमंड और अभद्रता पहुँची चरम पर, ₹15 में समोसा खरीदा तो चटनी मांगने पर मिली तिरस्कार की भाषा • भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान — नगर मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार ने दिया आश्वासन • शांति भंग की आशंका में 16 व्यक्ति तथा 04 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ड्रग वेयर हाउस का किया आकस्मिक निरीक्षण • राजनाथ सिंह के एतिहासिक नामंकन व हैट्रिक पारी के लिए वार्ड वार्ड जन जागरण अभियान को दिशा देने निकलीं सुषमा खर्कवाल-जितेन्द्र प्रताप सिंह • राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में ज्ञान के सैद्धान्तिक और व्यावहारिक आयामों का बेहतर समावेश: मुख्यमंत्री • कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न •
उत्तर प्रदेश सरकार English

योगी सरकार त्रेतायुगीन वैभवशाली रामनगरी को अलौकिक रूप देने में जुटी

D

Dainik India News

• 7459 views
योगी सरकार त्रेतायुगीन वैभवशाली रामनगरी को अलौकिक रूप देने में जुटी

प्राचीन सूर्य कुंड के कायाकल्प का कार्य अंतिम दौर में

मार्च में पूरा कर लिया जाएगा सूर्य कुंड का कार्य

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज अयोध्या 27 फरवरी। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या का पुराना वैभव वापस लौट रहा है। 2024 अयोध्या में राममंदिर के उद्घाटन से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार त्रेतायुगीन वैभवशाली रामनगरी को अलौकिक रूप देने के प्रयास में जुटी है। राम की पैड़ी के बाद योगी सरकार रामनगरी से 4 किलोमीटर दूर दर्शन नगर में स्थित सूर्य कुंड का भी सौंदर्यीकरण कर रही है जिसका काम तकरीबन पूर्ण हो चुका है और मार्च तक इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

अयोध्या के आसपास जो पौराणिक स्थल हैं उनको विकसित किया जा रहा है। उसी में सबसे पहले सूर्य कुंड को विकसित किया जा रहा है और यह कार्य मार्च में पूरा कर लिया जाएगा। योगी सरकार की मंशा है कि अयोध्या में व्यापार बढ़ाने के लिए पर्यटकों को कम से कम अयोध्या में 3 दिन रोका जाए ताकि वो 3 दिन तक भ्रमण कर सके और खरीदारी भी कर सके। अयोध्या के प्राचीन मठ, मंदिर और कुंडों को भी देख सके। साथ हीउनके बारे में जान सके।

राम के राज्याभिषेक पर अयोध्या आये थे सूर्य देव
सूर्य कुंड पर राम राज्याभिषेक के समय सूर्य देव के धरती पर अवतरण की जो कहानी है जिसे सूर्य कुंड की वैभव गाथा जोड़ी जाती हैं। सूर्यकुंड के देखे बिना उनकी अयोध्या की यात्रा पूर्ण नहीं होगी इसका मुझे पूर्ण विश्वास है।भगवान राम की नगरी में एक से एक प्रसिद्ध जगह है सूर्य कुंड की मान्यता है कि जब भगवान राम का राज्याभिषेक हो रहा था, तब उस समय सारे देवता अयोध्या आए थे और उनमें सूर्य देवता भी थे. सूर्य देवता दर्शन नगर के पास रुके थे, जिसको आज सूर्य कुंड के नाम से जाना जाता है और वहां पर सूर्य देवता का एक मंदिर भी है. सूर्य कुंड के मंदिर को पुरानी पद्धति यानी कि चूना और गुड़ के माध्यम से बनाया जा रहा है।उसके ऊपर आधारित एक लाइट एंड साउंड शो के रूप में सूर्य कुंड पर प्रदर्शित किया जाएगा।
अयोध्या के नगर आयुक्त विशाल सिंह ने दावा किया कि अयोध्या आने वाले जो भी श्रद्धालु और पर्यटक आएंगे उन्हें इसकी पूरी जानकारी मिलेगी। फूड कोर्ट से लेकर बैठने तक की यहाँ सुविधा होगी। सूर्य कुंड को खूबसूरत बनाने के लिए यहां चार भव्य गेट बनाए गए हैं। फूड कोर्ट बनकर तैयार हैं। सूर्य कुंड पर आने वाले श्रद्धालुओं को ना तो पूजा पाठ की कोई समस्या होगी और ना ही बैठने की कोई समस्या होगी और ना ही खाने पीने की कोई समस्या होगी। यहाँ स्थित सूर्य मंदिर का जीर्णोद्धार कर दिया गया है। जल्द यहां पूजन अर्चन शुरू हो जाएगा। सूर्य कुंड की अपनी महिमा है, होली के बाद किसी भी समय इसका उद्घाटन भी किया जा सकता है।

सूर्य कुंड देखकर प्रफुल्लित होंगे श्रद्धालु

इस बारे में जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि जब भी श्रद्धालु सूर्य कुंड जाएंगे तो इस जगह को देखकर प्रफुल्लित हो जाएंगे सूर्य कुंड में काफी बेहतर तरीके से लाइट एंड साउंड की व्यवस्था की गयी है। सूर्य कुंड का लगभग 90% काम पूरा हो चुका हैं मार्च में इसे पूरा कर लिया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!