ब्रेकिंग न्यूज़
पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? | पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | संसार को जानने की होड़ में स्वयं को भूलता मनुष्य : विज्ञानमय कोश ही आत्मबोध और परम सत्य के साक्षात्कार का निर्णायक द्वार | मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा लखनऊ महानगर ने तय किए लक्ष्य, बूथ स्तर तक सौंपी गई जिम्मेदारी | योगी आदित्यनाथ करेंगे 45वें छठ महापर्व का शुभारंभ, प्रभुनाथ राय के आमंत्रण पर दी सहमति | मन की एकाग्रता में छिपी है असाधारण व्यक्तित्व निर्माण की शक्ति | निर्वाचन आयोग पर भरोसा या सवाल? भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और योगी के बयानों में विरोधाभास क्यों? |
हाइलाइट न्यूज़
हरदोई में डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल निलंबित • C.M. YOGI ने 36वें राष्ट्रीय खेलों में उ. प्र.का प्रतिनिधित्व करने जा रहे प्रतिभावान खिलाड़ियों से किया संवाद • दिशा आईटीआई कॉलेज पर लावा कंपनी नोएडा द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का किया गया आयोजन • स्वनिधि दीपोत्सव आगामी 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक ए0पी0एन0 डिग्री कालेज में आयोजित किया जायेंगा- जिलाधिकारी • अधिकारियों पर गरजे योगी, संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी • सम्पूर्ण राष्ट्र को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं • तमिलनाडु में ED अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई • "RBI Announces Phase-Out of Rs 2000 Notes from Circulation: Key Highlights and Implications" • हरदोई में डायल 112 पर तैनात हेड कांस्टेबल निलंबित • C.M. YOGI ने 36वें राष्ट्रीय खेलों में उ. प्र.का प्रतिनिधित्व करने जा रहे प्रतिभावान खिलाड़ियों से किया संवाद • दिशा आईटीआई कॉलेज पर लावा कंपनी नोएडा द्वारा कैंपस प्लेसमेंट का किया गया आयोजन • स्वनिधि दीपोत्सव आगामी 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक ए0पी0एन0 डिग्री कालेज में आयोजित किया जायेंगा- जिलाधिकारी • अधिकारियों पर गरजे योगी, संवेदनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी • सम्पूर्ण राष्ट्र को होली की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं • तमिलनाडु में ED अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार: राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई • "RBI Announces Phase-Out of Rs 2000 Notes from Circulation: Key Highlights and Implications" •
उत्तर प्रदेश सरकार English

राष्ट्रवादी पार्टी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, छुट्टा पशु, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत पांच मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

D

Dainik India News

• 7768 views
राष्ट्रवादी पार्टी ने सरकार को दिया अल्टीमेटम, छुट्टा पशु, बेरोजगारी और बिजली संकट समेत पांच मुद्दों पर सौंपा ज्ञापन

दैनिक इंडिया न्यूज़ बाराबंकी , 9 मार्च – उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवादी पार्टी के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए छुट्टा पशु, बेरोजगारी, बिजली संकट, सड़क की बदहाल स्थिति समेत पांच प्रमुख मुद्दों को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

किसानों की आर्थिक स्थिति पर संकट

पार्टी पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि छुट्टा पशुओं की समस्या के कारण किसान परेशान हैं और उनकी फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। इसके कारण किसानों की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से इस दिशा में कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया।

बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

राष्ट्रवादी पार्टी ने बेरोजगारी के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। पार्टी का आरोप है कि सरकार ने 40 करोड़ के बजट के बावजूद एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा नहीं किया। इसके चलते युवाओं में आक्रोश बढ़ रहा है और उन्हें अपना भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है।

ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट गहराया

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। अघोषित कटौती और खराब ट्रांसफार्मरों के कारण किसानों और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी ने सरकार से जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की।

ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमुख नेता रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रामकिशोर, प्रदेश प्रमुख महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता भारत विकास, प्रदेश उपाध्यक्ष (सोशल मीडिया) अनमोल तिवारी समेत कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इन समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया, तो राष्ट्रवादी पार्टी बड़े आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!