ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
संस्कृत: भारतीय ज्ञान और विज्ञान परंपरा की मूल भाषा-शिरीष कुमार सीएम योगी ने  कसा तंज : जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं, वही नसीब के मारों की बात करते हैं... राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर 2021 को मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारम्भ किया, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान के तहत मंडल 4 में हुआ दीवार लेखन कार्यक्रम UP tops in financing the units under PM Employment Generation Plan जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? लखनऊ कौशल महोत्सव 2025: मूसलाधार बारिश भी नहीं तोड़ पाई युवाओं का जज़्बा संस्कृत: भारतीय ज्ञान और विज्ञान परंपरा की मूल भाषा-शिरीष कुमार सीएम योगी ने  कसा तंज : जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं, वही नसीब के मारों की बात करते हैं... राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर 2021 को मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश दिवस समारोह का शुभारम्भ किया, ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ अभियान के तहत मंडल 4 में हुआ दीवार लेखन कार्यक्रम UP tops in financing the units under PM Employment Generation Plan जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? लखनऊ कौशल महोत्सव 2025: मूसलाधार बारिश भी नहीं तोड़ पाई युवाओं का जज़्बा
Uncategorized English

यूपी के स्वच्छ विरासत अभियान को मिला प्रतिष्ठित हडको अवार्ड

D

Dainik India News

4410 views
यूपी के स्वच्छ विरासत अभियान को मिला प्रतिष्ठित हडको अवार्ड

जितेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ, 21 अप्रैल। उत्तर प्रदेश को स्वच्छ प्रदेश बनाने की दिशा में योगी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों को केंद्र सरकार से न सिर्फ समर्थन मिल रहा है बल्कि अच्छे कार्य के लिए यूपी को पुरस्कृत भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश के स्वच्छ विरासत अभियान को देश के प्रतिष्ठित हडको अवार्ड (2022-2023) के लिए चुना गया है। अभियान को बेस्ट प्रैक्टिसेस टू इम्प्रूव द लिविंग एन्यवारमेंट (Best Practices to improve the living environment) 2022-23 में पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। यह एक लाख रुपए का नकद पुरस्कार सैनिटेशन कैटेगरी में दिया जाएगा। भारत सरकार के उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से इसकी घोषणा की गई है। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी आगामी 25 अप्रैल को नई दिल्ली में हडको इण्डिया हैविटेड सेंटर में आयोजित समारोह में यह पुरस्कार प्रदान करेंगे। 

चलाया गया 10 दिन का विशेष अभियान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप नगर विकास विभाग ने प्रदेश के नगरों को ‘गुड टू ग्रेट’ बनाते हुए वैश्विक जी सीटी (GCity) बनाने का प्रयास किया है। इसी कड़ी में  14 जनवरी 2023 यानी मकर संक्रांति के दिन से पतंग महोत्सव के साथ  ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान की शुरुआत की गई। इसमें प्रदेश के 75 पर्यटन और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया। इन स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए गए। नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो, साइट के अंदर प्लॉग रन जैसी गतिविधियों के माध्यम से घाट, तालाब, बाजार समेत अन्य वाणिज्यिक क्षेत्र की साफ-सफाई में जनभागीदारी को शामिल किया गया। 10 दिन के इस सफल अभियान का समापन 24 जनवरी को यूपी स्थापना दिवस के दिन गौपूजा के साथ किया गया। 

देश भर से आए थे दावेदार

भारत सरकार के उपक्रम हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के प्रतिष्ठित हडको अवार्ड 2022-23 के लिए देश भर से इन्ट्री प्राप्त की गई थी। इसमें, स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से भी इन्ट्री भेजी गई। कई चरणों के परीक्षण के बाद जूरी ने ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान को फील्ड विजिट के लिए चुना। हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड लखनऊ क्षेत्रीय कार्यालय की एक टीम ने बीती 3 अप्रैल को लखनऊ के इमामबाड़ा, रेसीडेंसी समेत कई स्थलों का निरीक्षण भी किया। कई चरणों के परीक्षण के बाद ही ‘स्वच्छ विरासत’ अभियान को प्रतिष्ठित हडको अवार्ड बेस्ट प्रैक्टिसेस टू इम्प्रूव द लिविंग एन्यवारमेंट 2022-23 में पुरस्कार के लिए चुना गया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!