ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
प्रधानों ने एनएमएमएस के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय में किया प्रदर्शन • स्वामी अवधेशानंद प्रपन्नाचार्य पहुंचे लखनऊ, जेपी सिंह ने किया भव्य स्वागत • लखनऊ के निरंतर विकास के लिए समर्पित है रक्षा मन्त्री- जे पी सिंह • सीएम ने कसा तंज 2024 ही नहीं, 2027 और 2032 में भी रिपीट होगी हमारी सरकार • कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, समर्थ भारत ने प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाणपत्र • राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगतसमस्त व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त की जाए: मुख्यमंत्री • चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार • 20 अगस्त तक नि:शुल्क खाद्यान्न का उठाये लाभ • प्रधानों ने एनएमएमएस के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय में किया प्रदर्शन • स्वामी अवधेशानंद प्रपन्नाचार्य पहुंचे लखनऊ, जेपी सिंह ने किया भव्य स्वागत • लखनऊ के निरंतर विकास के लिए समर्पित है रक्षा मन्त्री- जे पी सिंह • सीएम ने कसा तंज 2024 ही नहीं, 2027 और 2032 में भी रिपीट होगी हमारी सरकार • कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, समर्थ भारत ने प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाणपत्र • राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दृष्टिगतसमस्त व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त की जाए: मुख्यमंत्री • चोरी की एक मोटरसाइकिल व अवैध तमंचा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार • 20 अगस्त तक नि:शुल्क खाद्यान्न का उठाये लाभ •
Uncategorized English

नोएडा में जस्ट डायल के खिलाफ मचा बवाल: फर्जी ड्राइविंग स्कूल्स के प्रमोशन से हुआ बड़ा नुकसान

D

Dainik India News

• 7990 views
नोएडा में जस्ट डायल के खिलाफ मचा बवाल: फर्जी ड्राइविंग स्कूल्स के प्रमोशन से हुआ बड़ा नुकसान

ड्राइविंग स्कूलों पर मंडरा रहा संकट

दैनिक इण्डिया न्यूज़, नई दिल्ली। गौतम बुद्ध नगर जिले में 2022 से 2023 के बीच जस्ट डायल द्वारा चलाए गए अभियान ने स्थानीय मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूलों को बड़े नुकसान का सामना करवाया। जस्ट डायल ने फर्जी तरीके से काम करने वाले, ग्राहकों से पैसे लेकर फरार हो जाने वाले ड्राइविंग स्कूलों का प्रचार किया। इसका सीधा असर ईमानदारी और सही तरीके से काम करने वाले मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूलों पर पड़ा, जिनका व्यवसाय लगभग बंद होने की कगार पर आ गया।

एफआईआर और माफी की नौटंकी

फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद माननीय न्यायालय ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया। कुछ समय के लिए जस्ट डायल के प्रतिनिधियों ने मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूलों से माफी मांगी और वादा किया कि भविष्य में वे सहयोग करेंगे। उनके आश्वासन पर ड्राइविंग स्कूलों ने मामला शांत कर दिया, लेकिन जस्ट डायल ने दोबारा अपनी पुरानी आदतें दोहरानी शुरू कर दीं।

फिर से शुरू हुआ फर्जीवाड़ा

जस्ट डायल अब फिर से गलत और गैर-मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूलों को प्रमोट कर रहा है। इसका परिणाम यह हुआ कि ग्राहक ठगे जा रहे हैं और मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूलों की साख खतरे में पड़ रही है। लाखविंदर सिंह, जो मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूल समिति के सदस्य हैं, ने दैनिक इंडिया न्यूज़ के संपादक से बातचीत करते हुए अपनी पीड़ा व्यक्त की।

सरकार से गुहार: जस्ट डायल पर कार्रवाई की मांग

लाखविंदर सिंह ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, परिवहन मंत्री उमाशंकर सिंह और परिवहन आयुक्त को जल्द ही ज्ञापन सौंपने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने अपील की है कि जस्ट डायल जैसी कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। सिंह ने आरोप लगाया कि जस्ट डायल नोएडा जैसे क्षेत्रों में मसाज पार्लर के नाम पर देह व्यापार जैसे घिनौने कार्यों को भी बढ़ावा दे रहा है।

समिति की अपील: जस्ट डायल से बचें

समिति ने सभी मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूलों से अपील की है कि वे जस्ट डायल को किसी भी प्रकार का विज्ञापन न दें। उन्होंने आगाह किया कि जस्ट डायल, मान्यता प्राप्त दस्तावेजों का दुरुपयोग कर, गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों का व्यवसाय चलाता है। यदि इन संस्थानों से कोई धोखाधड़ी होती है, तो मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूल भी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं।

ग्राहकों को नुकसान और भरोसे की कमी

गैर-मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूल ग्राहकों से मोटी रकम वसूलकर या तो फरार हो जाते हैं या उनके नंबर बंद मिलते हैं। इसका असर न केवल ग्राहकों पर पड़ता है, बल्कि मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूलों की विश्वसनीयता पर भी गहरा आघात करता है।

मान्यता प्राप्त ड्राइविंग स्कूल समिति ने सरकार और आम जनता से अपील की है कि वे जस्ट डायल जैसी घातक कंपनियों का बहिष्कार करें और ठोस कार्रवाई के लिए सरकार पर दबाव बनाएं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!