ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
लखनऊ नगर निगम ने नए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का किया शुभारंभ कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने वीर जवानों को किया नमन हर महानगर में हो भारत की विभिन्न परंपराओं और संस्कृति से जुड़े खानपान की गलीः सीएम योगी  शांति भंग की आशंका में कुल 28 व्यक्ति गिरफ्तार सर्वदलीय बैठक में दिखी एकजुटता, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राष्ट्रहित सर्वोपरिराजनाथ सिंह फिर साबित हुए 'राजनीति के हनुमान' एमवे परिवर्तन की वह यात्रा, जो बाहर से नहीं—भीतर से आरंभ होती है बरसात की तेज झड़ी के बीच मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के गणमान्य नागरिकों से राज्यपाल ने की भेंट महानगर जनकल्याण समिति लखनऊ की मांग पर क्षेत्राधिकारी दिखाई हरी झंडी-जेपी सिंह लखनऊ नगर निगम ने नए पोर्टेबल कॉम्पैक्टर ट्रांसफर स्टेशन का किया शुभारंभ कारगिल विजय दिवस पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने वीर जवानों को किया नमन हर महानगर में हो भारत की विभिन्न परंपराओं और संस्कृति से जुड़े खानपान की गलीः सीएम योगी  शांति भंग की आशंका में कुल 28 व्यक्ति गिरफ्तार सर्वदलीय बैठक में दिखी एकजुटता, 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राष्ट्रहित सर्वोपरिराजनाथ सिंह फिर साबित हुए 'राजनीति के हनुमान' एमवे परिवर्तन की वह यात्रा, जो बाहर से नहीं—भीतर से आरंभ होती है बरसात की तेज झड़ी के बीच मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के गणमान्य नागरिकों से राज्यपाल ने की भेंट महानगर जनकल्याण समिति लखनऊ की मांग पर क्षेत्राधिकारी दिखाई हरी झंडी-जेपी सिंह
उत्तर प्रदेश English

रेस्टोरेंट में पिलाते थे हुक्का,

D

Dainik India News

4141 views

छापेमारी में दो संचालक समेत चार गिरफ्तार

उदयराज/डीडी इंडिया

वाराणसी। चेतगंज थाना क्षेत्र के तेलियाबाग - लोहा मंडी मार्ग पर दो रेस्टोरेंट में अवैध तरीके से हुक्का बार का संचालन करने के आरोप में पुलिस ने दो संचालकों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों रेस्टोरेंट से आठ हुक्का बरामद किए गए। गुरुवार को पुलिस ने चारों आरोपितों को चालान कर अदालत में पेश किया, जहां सभी न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। इस दौरान दर्जन भर से अधिक नाबालिग भी पकड़े गए थे, जिन्हें कड़ी हिदायत के बाद परिवारीजन की उपस्थिति में छोड़ा गया।पुलिस को पिछले कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि तेलियाबाग स्थित जंगल कैफे व काशी किचन रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। इस पर चेतगंत थाने के दारोगा जगदीश राम, सुनील गोंड व आदित्य सिंह की टीम ने दोनों रेस्टोरेंट में छापेमारी की। पुलिस ने राजा दरवाजा के सुजीत कुमार, भारद्वाजी टोला प्रह्लादघाट के अमन पांडेय, चांदमारी बड़ालालपुर के शाद अरशद व तेलियाबाग चर्च कंपाउंड के अभय सिंह को आठ हुक्का के साथ गिरफ्तार किया। हुक्का बार संचालित करने वालों की ऊंची पैठ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके पकड़े जाते ही पुलिस के पास सफेदपोशों के फोन आने लगे। हालांकि तब तक मामला सार्वजनिक हो गया था और उच्चाधिकारियों के संज्ञान में भी आ गया था। इस वजह से पुलिस ने किसी की एक नहीं सुनी। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि दोनों ही रेस्टोरेंट में दिन भर किशोर उम्र के लड़कों की आवाजाही लगी रहती है। इसी वजह से उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की थी।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!