ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर 2021 को मां भुवनेश्वरी: जानें माँ भुवनेश्वरी के एकाक्षरी मंत्र की साधना विधि झंडारोहण के बाद बोले सीजेआई, आजादी को हल्के में ना लें पुलिस महानिरीक्षक की समीक्षा बैठक:मिशन शक्ति मोबाइल वैन को दिखाई हरी झण्डी,त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा,दिए निर्देश क्षेत्रीय समाज सेवक को स्थानीय लोगों ने दी बधाई एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने नए प्रशासनिक अधिकारियों से कहा, जनता के विश्वास को बनाए रखें केजीएमयू ने रचा चिकित्सा इतिहास: बिना ओपन हार्ट सर्जरी जटिल कोरोनरी अवरोध का सफल उपचार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर 2021 को मां भुवनेश्वरी: जानें माँ भुवनेश्वरी के एकाक्षरी मंत्र की साधना विधि झंडारोहण के बाद बोले सीजेआई, आजादी को हल्के में ना लें पुलिस महानिरीक्षक की समीक्षा बैठक:मिशन शक्ति मोबाइल वैन को दिखाई हरी झण्डी,त्योहारों की सुरक्षा व्यवस्था पर की चर्चा,दिए निर्देश क्षेत्रीय समाज सेवक को स्थानीय लोगों ने दी बधाई एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे विधानसभा स्पीकर सतीश महाना ने नए प्रशासनिक अधिकारियों से कहा, जनता के विश्वास को बनाए रखें केजीएमयू ने रचा चिकित्सा इतिहास: बिना ओपन हार्ट सर्जरी जटिल कोरोनरी अवरोध का सफल उपचार
उत्तर प्रदेश सरकार English

बुलंदशहर कोर्ट ने अपनी मां से दुष्कर्म करने वाले युवक को सुनाई उम्रकैद

D

Dainik India News

9235 views
बुलंदशहर कोर्ट ने अपनी मां से दुष्कर्म करने वाले युवक को सुनाई उम्रकैद

19 महीने में आया फैसला, 50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया

दैनिक इंडिया न्यूज़,बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक सनसनीखेज मामले में अदालत ने अपनी मां से दुष्कर्म करने वाले आरोपी मोहम्मद आबिद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इस फैसले को महज 19 महीने में सुनाते हुए न्यायालय ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

यह मामला जनवरी 2023 का है, जब बुलंदशहर के कोतवाली देहात क्षेत्र में रहने वाले 36 वर्षीय आबिद ने अपनी 60 वर्षीय मां के साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता के छोटे बेटे ने इस अमानवीय घटना की जानकारी पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

अमानवीय कृत्य और पीड़िता का बयान

पीड़िता के छोटे बेटे के अनुसार, 16 जनवरी 2023 को आरोपी आबिद अपनी मां को खेत में चारा लाने के बहाने ले गया और वहां जबरदस्ती दुष्कर्म किया। घटना के बाद जब पीड़िता ने परिवार को इस बारे में बताया, तो परिजनों ने आरोपी को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने अपनी हरकत को सही ठहराते हुए मां को धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी लगातार अपनी मां से जबरन निकाह करने और पत्नी की तरह साथ रहने के लिए दबाव बना रहा था।

तेजी से हुआ ट्रायल, कोर्ट का सख्त संदेश

22 जनवरी 2023 को पीड़िता के छोटे बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मामले की त्वरित सुनवाई हुई और 19 महीने के भीतर ही अदालत ने दोषी को कड़ी सजा सुना दी।

न्यायालय के फैसले के बाद पीड़िता और उसके परिवार ने इसे न्याय की जीत बताया। इस फैसले के बाद समाज में एक मजबूत संदेश गया है कि ऐसे घिनौने अपराधों के प्रति कानून का रुख बेहद सख्त है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!