ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
राजस्थान में गरजे सीएम योगी, कहा रोजगार न मिलने से युवा कर रहे आत्महत्या • वृद्धावस्था पेंशन के आधार सत्यापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे आगे • इंटरलॉकिंग सड़क का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पण,राहत • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-विक्रम गंगवार • ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा • उपजिलाधिकारी नें किया एक दर्जन बूथों का निरीक्षण • शांति भंग की अशंका में 19 व्यक्ति गिरफ्तार- • दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज • राजस्थान में गरजे सीएम योगी, कहा रोजगार न मिलने से युवा कर रहे आत्महत्या • वृद्धावस्था पेंशन के आधार सत्यापन में पश्चिमी उत्तर प्रदेश सबसे आगे • इंटरलॉकिंग सड़क का ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने किया लोकार्पण,राहत • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं-विक्रम गंगवार • ₹68.22 करोड़ की विकास क्रांति से बदलेगा लखनऊ का चेहरा • उपजिलाधिकारी नें किया एक दर्जन बूथों का निरीक्षण • शांति भंग की अशंका में 19 व्यक्ति गिरफ्तार- • दीपावली महापर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं:उदय राज •
उत्तर प्रदेश सरकार English

लखनऊ कौशल महोत्सव 2025: मूसलाधार बारिश भी नहीं तोड़ पाई युवाओं का जज़्बा

D

Dainik India News

• 9647 views
लखनऊ कौशल महोत्सव 2025: मूसलाधार बारिश भी नहीं तोड़ पाई युवाओं का जज़्बा

बारिश संग बरसे रोजगार – 8,124 से अधिक युवाओं को मिला अवसर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर महोत्सव ने रचा नया इतिहास

दैनिक इंडिया न्यूज़ , लखनऊ, 17 सितम्बर 2025। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर लखनऊ कौशल महोत्सव 2025 ने इतिहास रचते हुए युवाओं को 7,500 से अधिक (8,124) रोजगार अवसर प्रदान किए। कठिन मौसम परिस्थितियों और मूसलाधार बारिश के बावजूद यह आयोजन पूरी सफलता के साथ सम्पन्न हुआ और युवाओं के उत्साह ने यह साबित किया कि चुनौतियां उनके संकल्प को डिगा नहीं सकतीं।

यह आयोजन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की प्रेरणा तथा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा मंत्रालय के राज्य मंत्री जयंत चौधरी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक समेत कई प्रमुख नेताओं का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होना प्रस्तावित था, किंतु भारी वर्षा के कारण यह समारोह स्थगित करना पड़ा। फिर भी, महोत्सव ने रोजगार और अवसरों की झड़ी लगाकर युवाओं के मनोबल को और मजबूत किया।

कार्यक्रम संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह स्वयं बारिश में मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते रहे। जलभराव के बावजूद उन्होंने सुनिश्चित किया कि पंजीकरण और साक्षात्कार की प्रक्रिया सुचारु रूप से चलती रहे। नीरज सिंह ने कहा कि बड़ी संख्या में युवाओं तक महोत्सव की जानकारी सोशल मीडिया और मोबाइल मैसेजिंग के माध्यम से पहुँचाई गई थी, जिसके परिणामस्वरूप –

30,387 युवाओं ने ऑनलाइन और ऑफ़लाइन पंजीकरण किया।

14,400 साक्षात्कार सम्पन्न हुए।

8,124 उम्मीदवारों का चयन इलेक्ट्रॉनिक्स, बीएफएसआई, लॉजिस्टिक्स, आईटी-आईटीईएस और ऑटोमोटिव जैसे प्रमुख क्षेत्रों में हुआ।

युवाओं को मिला सर्वाधिक पैकेज ₹4.8 लाख वार्षिक तक पहुँचा।

नीरज सिंह ने कहा – “ये केवल आंकड़े नहीं, बल्कि यह प्रमाण हैं कि सही अवसर और प्लेटफॉर्म मिलने पर भारत का युवा किसी भी क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने की अपार क्षमता रखता है।”

महोत्सव में महानगर युवा मोर्चा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेडिकल कॉलेज के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर युवाओं ने 75 यूनिट रक्तदान कर सेवा और समर्पण का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष बज बहादुर, नीरज सिंह और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे।

इस महोत्सव में 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियाँ और संस्थान शामिल हुए, जिन्होंने 20 से अधिक क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। इनमें ऑटोमोटिव, इलेक्ट्रॉनिक्स, लॉजिस्टिक्स, बीएफएसआई, स्वास्थ्य सेवा, एयरोस्पेस और ग्रीन जॉब्स विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

साथ ही, कई केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम (CPSUs) — जैसे BHEL, BEL, HAL, BEML, मिधानी, मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स और ONGC — भी इस आयोजन का हिस्सा बने, जिसने युवाओं के लिए संभावनाओं के नए द्वार खोले।

केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कहा –
“लखनऊ कौशल महोत्सव ने यह सिद्ध कर दिया कि भारत का युवा प्रतिभा, आत्मविश्वास और परिश्रम में अद्वितीय है। मूसलाधार बारिश जैसी चुनौतियों के बीच भी युवाओं का जोश और भागीदारी बताती है कि भविष्य का भारत अवसरों और कौशल की शक्ति से निर्मित होगा। 8,000 से अधिक चयन और 4.8 लाख रुपये तक का पैकेज इस महोत्सव की ऐतिहासिक सफलता का प्रमाण है।”

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर युवाओं को रोजगार के 7,500 से अधिक अवसर उपलब्ध कराना, विकसित भारत@2047 की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को और सशक्त करता है।

महोत्सव में स्थापित फ्यूचर स्किल्स ज़ोन युवाओं के लिए विशेष आकर्षण रहा, जहाँ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा एनालिटिक्स, ड्रोन टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और साइबर सिक्योरिटी जैसे उभरते करियर विकल्प प्रदर्शित किए गए। इसके साथ ही इंडिया स्किल्स 2025 के पंजीकरण की शुरुआत भी लखनऊ से हुई, जिससे युवा प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय मंच WorldSkills International प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

कौशल विकास मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि सभी चयनित अभ्यर्थियों का ऑनबोर्डिंग तय प्रक्रिया के अनुसार समय पर पूरा किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट उम्मीदवार किसी भी प्रकार की सहायता हेतु टोल-फ्री नंबर 1800 123 9626 / +91 88000 55555 पर संपर्क कर सकते हैं।

इस अवसर पर मंत्रालय के संयुक्त सचिव शैल मालगे, NSDC के CFO राजेश स्वाईका, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधायक मुकेश शर्मा, ओ.पी. श्रीवास्तव, उमेश द्विवेदी, जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, महामंत्री पुष्कर शुक्ला, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन बिरेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व चेयरमैन दिनेश तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!