ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | ब्रह्माण्ड में प्रवाहित सनातन चैतन्य के मूल में प्रवेश का मंत्र-गायत्री | पुलिस आख्या पर न्यायालय का सवाल: हस्ताक्षर किस अधिकारी के हैं? | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
“संगीत आत्मा की अभिव्यक्ति ही नहीं, सामाजिक समरसता का सेतु भी है” — संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह • <em>होर्नर कॉलेज ने निकाली विशाल तिरंगा रैली: लोगों को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्र ध्वज फहराने के लिए किया प्रेरित</em> • विवेकानंद केंद्र (कन्याकुमारी)लखनऊ ने फूलों से खेली होली,हर्षोल्लास के साथ मनाया बाल-होलिकोत्सव • जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, लिया था नूपूर शर्मा की हत्या का जिम्मा • जीआईएस-23: वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी को लक्षित कर यूपी सरकार ने उठाया बड़ा कदम • तीन अभियुक्तों को सुनाई गई मृत्युदण्ड की सजा • नवीन शैक्षणिक सत्र में 76 नवनियुक्त शिक्षकों से किंग्स जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को सुदृढ़ता - जितेंद्र प्रताप सिंह • विश्व कैंसर दिवस पर निकाली जागरूकता रैली • “संगीत आत्मा की अभिव्यक्ति ही नहीं, सामाजिक समरसता का सेतु भी है” — संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह • <em>होर्नर कॉलेज ने निकाली विशाल तिरंगा रैली: लोगों को 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्र ध्वज फहराने के लिए किया प्रेरित</em> • विवेकानंद केंद्र (कन्याकुमारी)लखनऊ ने फूलों से खेली होली,हर्षोल्लास के साथ मनाया बाल-होलिकोत्सव • जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी गिरफ्तार, लिया था नूपूर शर्मा की हत्या का जिम्मा • जीआईएस-23: वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी को लक्षित कर यूपी सरकार ने उठाया बड़ा कदम • तीन अभियुक्तों को सुनाई गई मृत्युदण्ड की सजा • नवीन शैक्षणिक सत्र में 76 नवनियुक्त शिक्षकों से किंग्स जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को सुदृढ़ता - जितेंद्र प्रताप सिंह • विश्व कैंसर दिवस पर निकाली जागरूकता रैली •
Uncategorized English

वाराणसी रेलवे स्टेशन पर चौंकाने वाला खुलासा! भीड़ के बीच दबे पांव घूम रहा था मोबाइल चोर , जीआरपी कैंट की सटीक कार्रवाई से खुली बड़ी वारदात

D

Dainik India News

• 6191 views
वाराणसी रेलवे स्टेशन पर चौंकाने वाला खुलासा! भीड़ के बीच दबे पांव घूम रहा था मोबाइल चोर , जीआरपी कैंट की सटीक कार्रवाई से खुली बड़ी वारदात

दैनिक इंडिया न्यूज़, वाराणसी।वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन की भीड़भाड़ और अफरातफरी के बीच एक ऐसा शख्स बेखौफ घूम रहा था, जिसकी नजरें मुसाफिरों की जेब और हाथ में पकड़े मोबाइल पर थीं। लेकिन उसे क्या पता था कि इस बार उसका सामना किसी आम मुसाफिर से नहीं, बल्कि वर्दी में खामोशी से निगरानी कर रही जीआरपी कैंट की टीम से होने वाला है।

13 अप्रैल की दोपहर करीब 1:10 बजे, प्लेटफार्म नंबर 1 के काशी छोर पर अचानक जीआरपी की टीम ने एक संदिग्ध युवक को दबोच लिया। टीम को शक था, लेकिन अगले चंद मिनटों में जो खुलासा हुआ, उसने सबको चौंका दिया!

गिरफ्तार शख्स की पहचान 'आशिक' पुत्र अजीउल्ला निवासी वार्ड नंबर-12, मछरहट्टा, थाना रामनगर, जिला वाराणसी के रूप में हुई। उम्र करीब 30 साल। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से दो कीमती एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनके IMEI नंबरों से पुष्टि हुई कि वे चोरी के हैं।

फोन नंबर 1: Realme (ब्लू कलर) - बिना सिम

फोन नंबर 2: Oppo (सिल्वर कलर) - बिना सिम

इन दोनों मोबाइल्स से जुड़े केस:

मुकदमा संख्या 85/25 धारा 303(2) BNS

मुकदमा संख्या 48/25 धारा 303(2) BNS
गिरफ्तारी के बाद दोनों केसों में धारा 317(2) BNS की भी वृद्धि की गई।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह लंबे समय से यात्रियों के मोबाइल उड़ाने का काम कर रहा था और भीड़भाड़ वाले स्टेशन को अपना सबसे आसान शिकार समझता था।

कार्रवाई में शामिल टीम:

प्रभारी निरीक्षक: हेमंत सिंह

उपनिरीक्षक: अशोक कुमार ओझा, आनंद कुमार यादव

हेड कांस्टेबल: अहमद नवाज, राजेंद्र कुमार, धर्मेंद्र कुमार

रेलवे सुरक्षा की नई कहानी:
इस पूरी कार्रवाई को ADG रेलवे प्रकाश डी., DIG राहुल राज, SP रेलवे अभिषेक यादव, और DSP कुँवर प्रभात सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे सुरक्षा अभियान के अंतर्गत अंजाम दिया गया। यह केवल एक गिरफ्तारी नहीं, बल्कि पूरे नेटवर्क पर करारी चोट मानी जा रही है।

क्या ये गिरफ्तारी सिर्फ शुरुआत है?
क्या 'आशिक' किसी बड़े गिरोह का मोहरा है? क्या रेलवे स्टेशनों पर संगठित तरीके से चोरी का रैकेट चल रहा है? पुलिस अब इस एंगल से भी जांच में जुट गई है।

न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!