ब्रेकिंग न्यूज़
तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन वर्षों तक देश की राजनीति, खेल और न्याय व्यवस्था को झकझोरने वाले प्रकरण में बड़ा मोड़: बृजभूषण शरण सिंह आरोपों से बरी, अदालत के फैसले ने छेड़ी नई बहस | संघर्ष से स्वाभिमान तक: शाहजहाँपुर की 100 बेटियों ने बदली अपने भविष्य की दिशा | श्रावण के प्रथम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का महासागर, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हुआ मधुबन क्षेत्र | "उच्च शिक्षा में आमूलचूल परिवर्तन का समय आ गया है" – अधिवक्ता रीना एन. सिंह ने यूजीसी और शिक्षा नीतियों पर उठाए तीखे सवाल | जो हर लड़ाई में वकीलों के साथ खड़ा रहा, क्या आज अधिवक्ता समाज उसके साथ खड़ा होगा? | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ | तीन दिन में करोड़ों का टेंडर! मध्यांचल विद्युत निगम की निविदा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल | 'नशे के विरुद्ध राष्ट्रीय शंखनाद' : प्रधानमंत्री मोदी के 100 सप्ताह के संकल्प को लखनऊ से मिली नई ऊर्जा, हजारों युवाओं ने ली राष्ट्रनिर्माण की शपथ |
हाइलाइट न्यूज़
<em>हरदोई योगी राज में सरकारी जमीन पर भी अवैध भू माफियाओं का कब्जा</em> मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के संबंध में 13 दिसंबर तक करें आवेदन जन आरोग्य योजना’ लागू करने का निर्णय:मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रातः काल सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर का दौरा रद कर दिया: बड़ी खबर: कराची के अस्पताल में डॉन दाऊद इब्राहिम की मौत, पुष्टि होना बाकी Chief Minister reviews development works of Agra, Saharanpur, Azamgarh, Jhansi and Moradabad divisions with public representatives यूपी के नन्हे शिक्षार्थियों की बड़ी उपलब्धि: 'परख' सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा <em>हरदोई योगी राज में सरकारी जमीन पर भी अवैध भू माफियाओं का कब्जा</em> मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के संबंध में 13 दिसंबर तक करें आवेदन जन आरोग्य योजना’ लागू करने का निर्णय:मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रातः काल सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन पूजन किया लखीमपुर खीरी में हुई घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर का दौरा रद कर दिया: बड़ी खबर: कराची के अस्पताल में डॉन दाऊद इब्राहिम की मौत, पुष्टि होना बाकी Chief Minister reviews development works of Agra, Saharanpur, Azamgarh, Jhansi and Moradabad divisions with public representatives यूपी के नन्हे शिक्षार्थियों की बड़ी उपलब्धि: 'परख' सर्वेक्षण में उत्तर प्रदेश ने राष्ट्रीय औसत को पछाड़ा
ताज़ा खबर English

वाराणसी सर्किट हाउस में सीएम योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन,

D

Dainik India News

28 views
वाराणसी सर्किट हाउस में सीएम योगी आदित्यनाथ का जनता दर्शन,

अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश, जनता की समस्याओं का होगा तत्काल समाधान हो CM

दैनिक इंडिया न्यूज़ वाराणसी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को वाराणसी के सर्किट हाउस में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में जनता से सीधे संवाद किया। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले।

मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को टालमटोल की भेंट न चढ़ाया जाए और हर समस्या का समाधान समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।

जनता से सीधा संवाद, अधिकारियों पर सख्ती

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कई शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनकी समस्याओं को विस्तार से समझा। उन्होंने तत्काल प्रभाव से शिकायतों का संज्ञान लेते हुए मौके पर ही मंडलायुक्त एस. राजलिंगम और जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार को सभी प्रार्थना पत्र सौंपे और कहा कि “जनता की समस्याओं का निस्तारण ही प्रशासन का पहला दायित्व है। इस कार्य में लापरवाही या ढिलाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

जनता में दिखा उत्साह और विश्वास

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री से सीधे संवाद करने का अवसर मिलने पर लोगों में उत्साह देखा गया। कई लोग भावुक होते हुए बोले कि उनकी समस्या वर्षों से लंबित थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री के सामने रखने से उन्हें समाधान की उम्मीद जगी है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी

इस अवसर पर श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टाम्प एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सन्देश

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि “जनता के हर प्रार्थना पत्र को प्राथमिकता दी जाए और उसका निस्तारण जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप किया जाए। शासन का उद्देश्य जनता की सेवा है, और इस दिशा में कोई समझौता स्वीकार्य नहीं।”

राष्ट्रीय स्तर पर संदेश

वाराणसी में हुए इस जनता दर्शन कार्यक्रम ने यह साफ संदेश दिया है कि उत्तर प्रदेश सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। सीएम योगी आदित्यनाथ का यह कदम न सिर्फ वाराणसी बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए प्रशासनिक जवाबदेही की मिसाल है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!