ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार • <em>U.P. के एग्रीकल्चर और ट्रेड के क्षेत्र में निवेश को अपेक्षी अर्जेंटीना</em> • शांति भंग की आशंका में 37 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर 69 फरियादियों ने की शिकायतें,जहां 3 मामलों का हुआ निस्तारण • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं-राम सजीवन • सी एम योगी से अपनी दरख्वास्त करने आयी महिला के साथ हुआ दुष्कर्म • जिलाधिकारी मऊ ने मोहम्मदाबाद गोहना के तहसीलदार को दी चेतावनी • ऊर्जा विभाग या जनविश्वास का क्षरण? बार-बार नियामक आयोग के हस्तक्षेप से उठता गंभीर प्रश्न—आख़िर उत्तर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था किसके निर्देशों पर संचालित हो रही है? • अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार • <em>U.P. के एग्रीकल्चर और ट्रेड के क्षेत्र में निवेश को अपेक्षी अर्जेंटीना</em> • शांति भंग की आशंका में 37 व्यक्ति तथा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर 69 फरियादियों ने की शिकायतें,जहां 3 मामलों का हुआ निस्तारण • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अनंत शुभकामनाएं-राम सजीवन • सी एम योगी से अपनी दरख्वास्त करने आयी महिला के साथ हुआ दुष्कर्म • जिलाधिकारी मऊ ने मोहम्मदाबाद गोहना के तहसीलदार को दी चेतावनी • ऊर्जा विभाग या जनविश्वास का क्षरण? बार-बार नियामक आयोग के हस्तक्षेप से उठता गंभीर प्रश्न—आख़िर उत्तर प्रदेश की विद्युत व्यवस्था किसके निर्देशों पर संचालित हो रही है? •
उत्तर प्रदेश सरकार English

मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की

D

Dainik India News

• 8071 views

हरिंद्र सिंह/डीडी इंडिया न्यूज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज अपने सरकारी आवास पर उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने ब्रज तीर्थ क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री जी के समक्ष उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की तृतीय बैठक में लिए गए निर्णयों की पुष्टि एवं अनुपालन आख्या को प्रस्तुत किया गया। साथ ही, उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद की चतुर्थ बैठक में वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत प्रस्तावित एजेण्डे के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की गयी। इसमें वर्ष 2021-22 के अन्तर्गत परिषद के अनुमोदन की प्रत्याशा में शासन को स्वीकृति हेतु प्रेषित 16 परियोजनाओं पर चर्चा की गयी। जनपद मथुरा स्थित वृन्दावन में जयपुर मंदिर के सामने परिषद द्वारा निर्मित अन्नपूर्णा भवन के संचालन के सम्बन्ध में चर्चा की गयी।
मुख्यमंत्री जी के समक्ष जनपद मथुरा स्थित उ0प्र0 ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय के वित्तीय वर्ष 2021-22 में शासन द्वारा स्वीकृत बजट के सापेक्ष 25 दिसम्बर, 2021 तक वास्तविक प्राप्तियों/व्यय का मदवार विवरण अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री जी के समक्ष परिषद द्वारा वर्ष 2022-23 के दौरान तैयार की जाने वाली परियोजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गयी। इनमें मथुरा परिक्रमा मार्ग का विकास कार्य, जनपद मथुरा में तीन वन परिक्रमा मार्ग का विकास कार्य, गोवर्धन में पर्यटक जन सुविधा केन्द्र (टी0एफ0सी0) का निर्माण कार्य, राधाकुण्ड में पर्यटक जन सुविधा केन्द्र (टी0एफ0सी0) का निर्माण कार्य तथा बल्देव में पर्यटक जन सुविधा केन्द्र (टी0एफ0सी0) का निर्माण कार्य शामिल हैं।
इसके अलावा, बरसाना में पर्यटक जन सुविधा केन्द्र (टी0एफ0सी0) का निर्माण कार्य, नंदगांव में पर्यटक जन सुविधा केन्द्र (टी0एफ0सी0) का निर्माण कार्य, चौरासी कोसीय परिक्रमा मार्ग में पड़ाव स्थलों का विकास कार्य, कुण्डों का रख-रखाव का कार्य, वृन्दावन परिक्रमा मार्ग को सुगम बनाने हेतु लेपन कार्य, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को सुगम बनाने हेतु लेपन कार्य, यमुना जी के विश्राम घाट से स्वामी घाट कंस किला तक यमुना रिवर फ्रण्ट का विकास कार्य, स्वामी घाट से दुर्वासा ऋषि मंदिर तक सस्पेंशन ब्रिज का निर्माण कार्य, विश्राम घाट पर हर की पैड़ी की तरह कृष्णा पैड़ी का विकास तथा श्री द्वारिकाधीश मंदिर के पीछे बजरिया वाली सड़क एवं पाठक गली की सीढ़ियों का पुनरोद्धार कार्य शामिल हैं।
साथ ही, मथुरा में रेलवे स्टेशन गेट नं0 2 पर टी0एफ0सी0 का निर्माण, गोकुल परिक्रमा का विकास कार्य, नगर पंचायत कार्यालय बल्देव रोड के पास कैमारावन तालाब की बाउण्ड्रीवॉल व सीढ़ियों, लाइट एवं बेंच की स्थापना का कार्य, गणेश बाग में बाउण्ड्रीवॉल, मिट्टी भराव व इण्टरलॉकिंग, लाइट, बैठने हेतु बरामदा एवं यात्री बेंच की स्थापना का कार्य, ब्रज चौरासी कोसीय परिक्रमा के लिए 03 गेट का निर्माण कार्य, सौंख में स्टेट आर्किओलॉजी के टीले की बाउण्ड्रीवॉल व विकास कार्य, नौहझील जल संचय क्षेत्र का विकास कार्य तथा वृन्दावन धोबी घाट के पास वॉटर बॉडी का विकास कार्य भी शामिल हैं।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि तीर्थ स्थलों को स्वच्छ, सुन्दर एवं आकर्षक ढंग से विकसित करने के लिए सभी विभाग अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ कार्य करें। तीर्थ स्थलों पर संचालित कार्यों को समय-सीमा के अन्तर्गत पूर्ण करने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य किया जाए। संचालित कार्यों को समयबद्ध ढंग से मानक के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराया जाए।
इस अवसर पर दुग्ध विकास मंत्री श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री श्री एस0पी0 गोयल, अपर मुख्य सचिव वन श्री मनोज सिंह, अपर मुख्य सचिव शहरी विकास डॉ0 रजनीश दुबे, प्रमुख सचिव लोक निर्माण श्री नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव परिवहन श्री आर0के0 सिंह, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति श्री मुकेश कुमार मेश्राम, सचिव मुख्यमंत्री श्री आलोक कुमार एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!