ब्रेकिंग न्यूज़
भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह | भोजशाला विवाद निर्णायक मोड़ पर, सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत न मिलने पर हिंदू पक्ष उत्साहित | भोजशाला में बड़ी विजय की ओर हिंदू पक्ष, सुप्रीम कोर्ट के रुख से मुस्लिम पक्ष में बढ़ी बेचैनी | मुख्यमंत्री डैशबोर्ड समीक्षा बैठक में सीडीओ सख्त, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनपद की रैंकिंग सुधारने के दिए निर्देश | होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने किया औचक निरीक्षण, निष्पक्षता और पारदर्शिता पर दिया विशेष जोर | महाशिवरात्रि : अद्वैत-तत्त्व की परम महानिशा — अभयानंद सरस्वती | भारतीय संस्कृति के पुनर्जागरण का सूत्रपात, बाल संस्कारशाला अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान | गुरुसत्ता के प्रति अहर्निश निष्ठा : ब्रह्मविद्या, ऋतंभरा प्रज्ञा और विवेक का सनातन रहस्य - अभयानंद सरस्वती | 'केवल वृक्ष मत लगाइए, वृक्षपालक बनिए' : जितेंद्र प्रताप सिंह |
हाइलाइट न्यूज़
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक स्तर पर विशेष सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग ने दिखाया महाकुंभ 2025 में शानदार प्रदर्शन, सीएम योगी ने की तकनीकी दक्षता की सराहना शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला क्रॉप कटिंग ( गेंहू ) की कार्यवाही जिलाधिकारी के देख - रेख में सम्पन्नक्रॉप कटिंग द्वारा क्षेत्र के फसल की उत्पादकता का होता है परिकलन निर्वाचन नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यकम जारी स्वनिधि दीपोत्सव आगामी 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक ए0पी0एन0 डिग्री कालेज में आयोजित किया जायेंगा- जिलाधिकारी मुख्यमंत्री ने सरस्वती शिशु मन्दिर, माधव सभागार, निराला नगर में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण किया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद तथा आई.जी.आर.एस. के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में प्रत्येक स्तर पर विशेष सावधानी और सतर्कता बरतना जरूरी: मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग ने दिखाया महाकुंभ 2025 में शानदार प्रदर्शन, सीएम योगी ने की तकनीकी दक्षता की सराहना शाहजहांपुर की बेटियों के लिए स्वर्णिम अवसर: निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण के साथ रोजगार का सुनहरा द्वार खुला क्रॉप कटिंग ( गेंहू ) की कार्यवाही जिलाधिकारी के देख - रेख में सम्पन्नक्रॉप कटिंग द्वारा क्षेत्र के फसल की उत्पादकता का होता है परिकलन निर्वाचन नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यकम जारी स्वनिधि दीपोत्सव आगामी 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर तक ए0पी0एन0 डिग्री कालेज में आयोजित किया जायेंगा- जिलाधिकारी मुख्यमंत्री ने सरस्वती शिशु मन्दिर, माधव सभागार, निराला नगर में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेन्टर का निरीक्षण किया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व कार्यो, लंबित कोर्ट केस एवं अवमानना वाद तथा आई.जी.आर.एस. के संबंध में समीक्षा बैठक संपन्न
Uncategorized English

विकसित भारत@2047 का संकल्प: उत्तर प्रदेश बनेगा राष्ट्र का ग्रोथ इंजन

D

Dainik India News

34 views
विकसित भारत@2047 का संकल्प: उत्तर प्रदेश बनेगा राष्ट्र का ग्रोथ इंजन

सीएम योगी बोले – बीमारू से ग्रोथ इंजन बना यूपी, अब 2047 तक विकसित राज्य का लक्ष्य

डिप्टी सीएम मौर्य और पाठक ने कहा – मजबूत नींव रखी जा चुकी है, अब तेजी से आगे बढ़ेगा प्रदेश

दैनिक इंडिया न्यूज़ लखनऊ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं, बल्कि भारत का ग्रोथ इंजन है। हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत@2047 के संकल्प को आगे बढ़ाना है और इसके लिए हर नागरिक की सहभागिता अनिवार्य है। सीएम योगी ने कहा कि हमें जनता को नकारात्मक कारकों से दूर कर विकास को उनकी जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा।

सीएम योगी ने आईआईटी कानपुर में टेक्नोक्रेट्स, इंडस्ट्री लीडर्स और विशेषज्ञों के साथ आयोजित कार्यक्रम में एआई, साइबर सिक्योरिटी और सस्टेनेबिलिटी जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। इसके बाद लखनऊ में विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश और वोकल फॉर लोकल विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि हमें विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान से हर व्यक्ति को जोड़ना है।

योगी ने बताया कि प्रदेश विधानसभा में पहले भी सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स पर लगातार 36 घंटे और हाल ही में विकसित उत्तर प्रदेश विषय पर 27 घंटे की ऐतिहासिक चर्चा हो चुकी है। उन्होंने कहा – “जब हमारे गांव आत्मनिर्भर होंगे, तभी विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य साकार होगा। इसके लिए अकादमिक संस्थाओं और प्रबुद्धजनों को आगे आना होगा।”

सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि विश्वविद्यालयों और संस्थानों में आयोजित होने वाली सभी गोष्ठियों का डॉक्यूमेंटेशन होना चाहिए। क्यूआर कोड के माध्यम से लोगों से शॉर्ट, मीडियम और लॉन्ग टर्म योजनाओं पर सुझाव लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इस अभियान से सांसद, विधायक, ग्राम पंचायत और हर नगर निकाय को जोड़ा जाएगा।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीते आठ सालों में उत्तर प्रदेश ने जिस परिवर्तन को देखा है, वह 2047 तक विकसित राज्य की नींव बनेगा। उनके अनुसार, प्रदेश के पास संसाधनों की कमी नहीं है और मजबूत नेतृत्व के साथ हम अपने लक्ष्य तक पहुंचेंगे।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। यूपी में कानून व्यवस्था मजबूत हुई है और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि दर्ज हुई है। ऐसे में विकसित उत्तर प्रदेश@2047 अभियान भविष्य की मजबूत रूपरेखा है।

इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रभारी मुख्य सचिव दीपक कुमार, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार समेत अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!