ब्रेकिंग न्यूज़
नवरात्रि-दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | नवरात्रि-दशहरा से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 60 लीटर दूध और 90 किलो मिल्क क्रीम नष्ट | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा |
हाइलाइट न्यूज़
हरदोई कोतवाली शहर में आयोजित हुआ थाना दिवस • बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल • प्राविधिक सहायक ग्रुप सीनियुक्ति - पत्र वितरण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में सम्पन्न • गीता का ज्ञान कब तथा किसने, किसको सुनाया, किसने लिखा? कृप्या विस्तार से बताऐं • सेवा, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक बन रहा है भाजपा कार्यालय: धर्मपाल सिंह • भागवत कथा भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी- अनुराधा तिवारी कथावाचिका • आज नगर नगीना में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस हर्षोल्लास रूप से मनाया गया • मुख्यमंत्री ने 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया, कही ये बात • हरदोई कोतवाली शहर में आयोजित हुआ थाना दिवस • बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल • प्राविधिक सहायक ग्रुप सीनियुक्ति - पत्र वितरण समारोह कलेक्ट्रेट सभागार मऊ में सम्पन्न • गीता का ज्ञान कब तथा किसने, किसको सुनाया, किसने लिखा? कृप्या विस्तार से बताऐं • सेवा, समर्पण और अनुशासन का प्रतीक बन रहा है भाजपा कार्यालय: धर्मपाल सिंह • भागवत कथा भक्ति, ज्ञान और वैराग्य की त्रिवेणी- अनुराधा तिवारी कथावाचिका • आज नगर नगीना में महर्षि वाल्मीकि प्रकट दिवस हर्षोल्लास रूप से मनाया गया • मुख्यमंत्री ने 300 बेड के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन किया, कही ये बात •
स्वास्थ्य English

सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर निकाली जागरूकता रैली

B

Bhargav Bhargav

• 7256 views
सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर निकाली जागरूकता रैली

गत 17 सितंबर से शुरू हुए रक्तदान अमृत महोत्सव का हो गया समापन


उदय राज दैनिक इंडिया न्यूज

लखनऊ।सहारा हॉस्पिटल की ओर से गत 17 सितम्बर प्रधानमंत्रीजी के जन्म दिवस से आज रविवार 2 अक्टूबर तक "रक्तदान अमृत महोत्सव" में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने ब्लड डोनेट किया। यह शिविर गत पखवाड़े से चल रहा था। इस रक्तदान अमृत महोत्सव का समापन आज रविवार को हो गया।

सहारा हास्पिटल की ओर से शनिवार को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर शिविर के साथ रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए मध्याह्न पूर्व सहारा हॉस्पिटल के गेट नम्बर तीन से जागरूकता रैली निकाली गयी

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर दो किलोमीटर तक निकली रैली में बड़ी संख्या में डॉक्टर, नर्सिंग छात्राएं और पैरामेडिकल स्टाफ ने भाग लिया।

रैली को सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंहजी ने झंडी दिखाकर और मशाल जलाकर रवाना किया। रैली में सौ से अधिक हेल्थ वर्कर हाथों में तख्ती और बैनर लिए थे। इस दौरान लोग पूरे जोश के साथ 'रक्तदान महादान-रक्तदान जीवनदान, खुद की पहचान बनाएं-चलो रक्तदान कराएं, रक्तदान देश का अभिमान, नौजवानों को बताना है-रक्तदान को अपनाना है, रक्तदान है बहुत जरूरी इससे नहीं होती कमजोरी, एक रक्तदान बचाये चार जान…' आदि नारे लगाते हुए निकले।

हैनिमैन चौराहा, विराट चौराहा, हुसड़िया चौराहा से होते हुए सहारा हॉस्पिटल में पहुंचकर रैली सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंहजी ने कहा कि हमारे अभिभावक माननीय "सहाराश्री" जी का विजन है कि किसी के प्राणों की सुरक्षा करना सबसे पुनीत व महान कार्य है। ऐसे ही रक्तदान कर लोगों का जीवन बचाने में अपना योगदान देना चाहिए। इस महादान से एक व्यक्ति चार व्यक्तियों के प्राणों की रक्षा कर सकता है।

रक्तदान के लिए सबको आगे बढ़कर इस दान को करना चाहिए। श्री सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर सहारा हॉस्पिटल में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर की शुरुआत की गयी। यह रक्तदान अमृत महोत्सव के रूप में मनाया गया। रक्तदान अमृत महोत्सव का स्लोगन "रक्तदान सामाजिक एकता का प्रतीक है, इस प्रयास में सम्मिलित होकर जीवन बचाएं" रखा गया था।
इस मौके पर हास्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक डा. रोमिल सेठ, पैथालॉजी (लैब मेडिसिन) विभाग की विभागाध्यक्ष डा. अंजू शुक्ला, ब्लड बैंक के प्रमुख डा. अरविन्द सिंह, लैब मेडिसिन की डा. सुरभि सहित कई वरिष्ठगणों ने रैली के संचालन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!