ब्रेकिंग न्यूज़
भाषाओं की प्राचीन विरासत को मिलेगा नया जीवन, पांच शास्त्रीय भाषाओं के लिए उत्कृष्टता केंद्रों को केंद्र की मंजूरी | कॉकपिट में नमाज के बाद अचानक बरसने लगे वार, घायल कप्तान ने खोला दरवाजा तो बची 176 जिंदगियां | एशियाई खेलों में भारत का दमदार अंत, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश | उत्तराखंड की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, आठ लाख से अधिक नाम कम हुए; चुनाव आयोग ने शुरू की नई कवायद | NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच निर्णायक दौर में, 13 आरोपियों पर कार्रवाई | दिल्ली में सड़क पर बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल; महिला चालक गिरफ्तार | मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, साबरमती पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार | लालू यादव परिवार के लिए IRCTC मामले में 30 अक्टूबर अहम तारीख, आरोप तय करने पर अब होगी अगली सुनवाई | भाषाओं की प्राचीन विरासत को मिलेगा नया जीवन, पांच शास्त्रीय भाषाओं के लिए उत्कृष्टता केंद्रों को केंद्र की मंजूरी | कॉकपिट में नमाज के बाद अचानक बरसने लगे वार, घायल कप्तान ने खोला दरवाजा तो बची 176 जिंदगियां | एशियाई खेलों में भारत का दमदार अंत, 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश | उत्तराखंड की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, आठ लाख से अधिक नाम कम हुए; चुनाव आयोग ने शुरू की नई कवायद | NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई की जांच निर्णायक दौर में, 13 आरोपियों पर कार्रवाई | दिल्ली में सड़क पर बुजुर्ग दंपती को कार ने मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल; महिला चालक गिरफ्तार | मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में बड़ी उपलब्धि, साबरमती पर 480 मीटर लंबा पुल तैयार | लालू यादव परिवार के लिए IRCTC मामले में 30 अक्टूबर अहम तारीख, आरोप तय करने पर अब होगी अगली सुनवाई |
हाइलाइट न्यूज़
महाशिवरात्रि: तप, तत्त्व और तादात्म्य का दिव्य पर्व —जितेंद्र प्रताप सिंह • चिकित्सकों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान : जितेंद्र प्रताप सिंह • शांति भंग की आशंका में 29 व्यक्ति व एक वांरटी अभियुक्त गिरफ्तार • पुलिस की मौजूदगी में निर्धन परिवार के घर में दबंगों ने की तोड़-फोड़ , नहीं मिला इंसाफ • नारे खत्म हुए तो नीरज सिंह ने उठाई बोरी, सड़क पर बिखरा कचरा समेट दिया • सीडीओ ने टड़ियावां ब्लॉक का किया निरीक्षण, आर सी सी सेंटर में अनियमितताएं मिलने पर एडीओ पंचायत व सचिव का वेतन रोका • मुख्यमंत्री ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया,निर्माणाधीन विन्ध्य कॉरिडोर का किया निरीक्षण • आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी द्वारा मेदान्ता लैब का भव्य उद्धघाटन • महाशिवरात्रि: तप, तत्त्व और तादात्म्य का दिव्य पर्व —जितेंद्र प्रताप सिंह • चिकित्सकों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान : जितेंद्र प्रताप सिंह • शांति भंग की आशंका में 29 व्यक्ति व एक वांरटी अभियुक्त गिरफ्तार • पुलिस की मौजूदगी में निर्धन परिवार के घर में दबंगों ने की तोड़-फोड़ , नहीं मिला इंसाफ • नारे खत्म हुए तो नीरज सिंह ने उठाई बोरी, सड़क पर बिखरा कचरा समेट दिया • सीडीओ ने टड़ियावां ब्लॉक का किया निरीक्षण, आर सी सी सेंटर में अनियमितताएं मिलने पर एडीओ पंचायत व सचिव का वेतन रोका • मुख्यमंत्री ने माँ विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन-पूजन किया,निर्माणाधीन विन्ध्य कॉरिडोर का किया निरीक्षण • आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी द्वारा मेदान्ता लैब का भव्य उद्धघाटन •
Uncategorized English

'योगी सरकार प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध'

D

Dainik India News

• 5970 views
'योगी सरकार प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए प्रतिबद्ध'

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे दिन आयोजित हुए विभिन्न सत्र 

 बीमा सत्र को सूबे के वित्त व संसदीय कार्यमंत्री ने किया संबोधित

कहा- योगी सरकार उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर

एमएसएमई मंत्री और औद्योगिक विकास मंत्री ने भी बीमा सत्र को किया संबोधित

दैनिक इंडिया न्यूज ,ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में शुक्रवार को दूसरे दिन आयोजित हुए बीमा सत्र में प्रदेश के वित्त व संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, एमएसएमई मंत्री राकेश सचान और औधोगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी ने शिरकत की। इस अवसर पर बोलते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि यह ट्रेड फेयर उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाई तक ले जाने में मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि योगी सरकार में प्रदेश में उद्योगों को स्थापित करने का जो माहौल बनाया गया है, उससे दुनिया भर के निवेशक यहां निवेश में रुचि दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि योगी सरकार उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा ही तत्पर है, क्योंकि उद्योगों के बढ़ने से प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनिमी बनने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि निर्यातकों और एमएसएमई को बीमा जरूर कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज दैवीय आपदाएं बढ़ रही हैं, उससे बहुत अधिक नुकसान हो जाता है, ऐसे में अगर कंपनी का बीमा रहेगा तो उससे उन्हें 80  से 90 प्रतिशत नुकसान की भरपाई हो जाती है।  

इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री राकेश सचान ने भी एमएसएमई से जुड़े कारोबारियों को बीमा करने पर जोर दिया। उन्होंने कानपुर की गारमेंट इंडस्ट्री में हुई आगजनी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि बहुत सी कंपनियों का बीमा नहीं था, अगर उनके पास बीमा होता तो उन्हें बहुत मदद मिल जाती। उन्होंने कहा कि इसीलिए एमएसएमई सेक्टर में भी बढ़ी कंपनियों की तरह बीमा प्रवृति को बढ़ाया जाए। 

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार उद्योगों के विकास को लेकर बहुत गंभीर है, क्योंकि  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के प्रति प्रतिबद्ध हैं। इसीलिए प्रदेश में लगातार उद्योगों की स्थापना के लिए सुगम माहौल बनाए गया है। योगी सरकार उद्यमियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेड शो अपने आप में अनोखा है और बार इतना बड़ा शो आयोजित किया गया है। 70 देशों के 500 बायर्स यहां आए हैं। निश्चित ही इससे प्रदेश में निवेश बढ़ेगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था ऊंचाई पर जाने के साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस अवसर पर बीमा सेक्टर के जानकर लोगों ने भी उद्योगों के लिए बीमा क्यों जरूरी है, इस संबंध में विस्तार से बताया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!