ब्रेकिंग न्यूज़
IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह | IDBI बैंक: तीन साल में ₹22,663 करोड़ का मुनाफा, फिर विदेशी कंपनी को नियंत्रण क्यों? | फैजुल्लागंज को बाढ़ से स्थायी मुक्ति दिलाने की पहल, राहत में कमी नहीं आने देंगे: राजनाथ सिंह | सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा: केंद्र ने मांगी बिना शर्त माफी! | चुनावी रिकॉर्ड गायब होने पर सुप्रीम कोर्ट की निर्वाचन आयोग को दोटूक चेतावनी, कहा—रिकॉर्ड पेश करें, वरना प्रतिकूल निष्कर्ष के लिए रहें तैयार | विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार | स्नातक-शिक्षक चुनाव में विजय के लिए भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत, 2,000 मतदाता प्रमुखों को सौंपा मोर्चा | बाढ़ की पीड़ा के बीच लखनऊ लौट रहे राजनाथ सिंह, तीन दिवसीय प्रवास में फैजुल्लागंज के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात | 15 साल से लंबित याचिका पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार को जवाब के लिए आखिरी दो सप्ताह |
हाइलाइट न्यूज़
गोरखपुर देवरिया गार्डेनिया बाईपास पर सड़क किनारे गांजा, चरस व अवैध शराब की बिक्री जोरों पर • जनपद में 3 लाख 89 हजार राष्ट्रीय ध्वज आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव मनाए जाने के उपलक्ष्य में फहराए जाएंगे • धूमधाम से मना भाजपा का 42वां स्थापना दिवस • Indian Army represents the strength of 140 crore countrymen: Yogi Adityanath • धर्म रक्षा और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने हेतु विहिप की महत्वपूर्ण बैठक • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न, समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन • मंत्री डॉ. संजय निषाद पहुंचे जिला महिला अस्पताल, पीड़ित बच्ची का हाल-चाल लिया • फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रूपये ठगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार • गोरखपुर देवरिया गार्डेनिया बाईपास पर सड़क किनारे गांजा, चरस व अवैध शराब की बिक्री जोरों पर • जनपद में 3 लाख 89 हजार राष्ट्रीय ध्वज आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव मनाए जाने के उपलक्ष्य में फहराए जाएंगे • धूमधाम से मना भाजपा का 42वां स्थापना दिवस • Indian Army represents the strength of 140 crore countrymen: Yogi Adityanath • धर्म रक्षा और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने हेतु विहिप की महत्वपूर्ण बैठक • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु की बैठक संपन्न, समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन • मंत्री डॉ. संजय निषाद पहुंचे जिला महिला अस्पताल, पीड़ित बच्ची का हाल-चाल लिया • फर्जी नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से रूपये ठगने वाला अभियुक्त गिरफ्तार •
उत्तर प्रदेश सरकार English

पदाधिकारियों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ, अधिवक्ता एकता पर दिया गया विशेष बल

D

Dainik India News

• 6820 views
पदाधिकारियों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ, अधिवक्ता एकता पर दिया गया विशेष बल


दैनिक इंडिया न्यूज़, मऊ। तहसील अधिवक्ता संघ मधुबन में विगत दिनों से चल रहे विवाद और तनातनी पर सोमवार को उस समय विराम लग गया, जब एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रमेश चंद मिश्रा शपथ ग्रहण समारोह में स्वयं उपस्थित हुए और अधिवक्ता एकता तथा संगठन की सुदृढ़ता पर बल देते हुए समन्वय और सौहार्द का संदेश दिया। उनके इस हस्तक्षेप से अधिवक्ता समुदाय में व्याप्त मतभेद समाप्त होते दिखाई दिए और पूरे आयोजन का वातावरण सौहार्दपूर्ण हो गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद कुमार त्रिपाठी तथा मंत्री अविनाश कुमार मल्ल ने विधिवत पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह में उपस्थित अधिवक्ताओं ने नए पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी मधुबन अंजनी कुमार पांडेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता और प्रशासन एक-दूसरे के पूरक हैं। न्याय व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने में अधिवक्ताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज और प्रशासन के मध्य सेतु का कार्य करते हैं तथा वादकारियों को न्याय दिलाने की प्रक्रिया में उनका योगदान अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष दिनेश राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि अधिवक्ता समाज की वह महत्वपूर्ण कड़ी है, जो वादकारियों को न्याय दिलाने में मार्गदर्शक की भूमिका निभाती है। उन्होंने बार और बेंच की मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष आनंद कुमार त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि वे अधिवक्ता हितों की रक्षा और संगठन की गरिमा बनाए रखने के लिए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। वहीं मंत्री अविनाश कुमार मल्ल ने भी अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान तथा संगठन की एकता को सर्वोपरि रखने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र यादव, सहायक उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह, संयुक्त मंत्री प्रशासन योगेश कुमार चतुर्वेदी एवं शाह मोहम्मद, कोषाध्यक्ष सुधांशु गौतम, राणा प्रताप सिंह सहित अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे। समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जिसमें अधिवक्ता एकता और संगठनात्मक मजबूती का स्पष्ट संदेश दिखाई

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!