ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ • गैस एजेंसीज मैनेजर ने कथित पत्रकारो पर अवैध वसूली का लगाया आरोप , मुकदमा दर्ज • बुलंदशहर में घर में घुसकर युवक की हत्‍या, • थाना पिहानी का किया गया वार्षिक निरीक्षण • मुख्यमंत्री ने श्री नितिन अग्रवाल को विधान सभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी • किसान आंदोलन :यूपी के 13 जिलों में उतरे गए सुरक्षा सुरक्षा बल, पुलिस मुस्तैद छुट्टी रद्द • जनपद बलिया में मुख्यमंत्री ने 144 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया • फील्ड में जाएं स्वास्थ्य अधिकारी, डेंगू पर रखें पैनी नजर: सीएम योगी • राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ • गैस एजेंसीज मैनेजर ने कथित पत्रकारो पर अवैध वसूली का लगाया आरोप , मुकदमा दर्ज • बुलंदशहर में घर में घुसकर युवक की हत्‍या, • थाना पिहानी का किया गया वार्षिक निरीक्षण • मुख्यमंत्री ने श्री नितिन अग्रवाल को विधान सभा का उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर बधाई दी • किसान आंदोलन :यूपी के 13 जिलों में उतरे गए सुरक्षा सुरक्षा बल, पुलिस मुस्तैद छुट्टी रद्द • जनपद बलिया में मुख्यमंत्री ने 144 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया • फील्ड में जाएं स्वास्थ्य अधिकारी, डेंगू पर रखें पैनी नजर: सीएम योगी •
Uncategorized English

विधायक डॉ. बोरा ने किया 'अध्यात्म मंजरी' पुस्तक का विमोचन

D

Dainik India News

• 7098 views
विधायक डॉ. बोरा ने किया 'अध्यात्म मंजरी' पुस्तक का विमोचन

दैनिक इंडिया न्यूज
लखनऊ।

वरिष्ठ आध्यात्मिक लेखक एसवी सिंह 'प्रहरी' द्वारा लिखित 'अध्यात्म मंजरी' पुस्तक का विमोचन लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने जानकीपुरम सहारा ग्रेस स्थित बारेश्वर महादेव मंदिर परिसर में किया। इस अवसर पर विधायक डॉ. बोरा ने कहा कि इस पुस्तक में सनातन संस्कृति की अमृत धारा को दर्शाया गया है, जो अनादिकाल से ही इस भूमंडल में अविरल प्रवाहित हो रही है और अनंत काल तक प्रवाहित रहकर विश्व कल्याण का वाहक रहेगी।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति का प्रवाह सतत बनाए रखने के लिए कभी आदि शक्ति विविध स्वरूपों में अवतार लेती हैं तो कभी भगवान श्रीराम तथा भगवान श्रीकृष्ण इस धराधाम में नर रूप में अवतरित होकर सनातन के महान मूल्यों को सींचते हुए प्राणीमात्र का कल्याण करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक निश्चित कालखंड में भगवान स्वयं तो आते ही हैं, साथ ही समय-समय पर अपने सच्चे और प्रिय भक्तों को धर्म का प्रहरी बनाकर भी धरती पर भेजते हैं, जो अपने-अपने तरीके से सनातन की सेवा करते हुए विश्व कल्याण में योगदान देते हैं।

विधायक डॉ. बोरा ने 'अध्यात्म मंजरी' पुस्तक के आध्यात्मिक लेखक एसवी सिंह 'प्रहरी' को आध्यात्मिक व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति बताया और उनकी प्रशंसा की। इस अवसर पर धर्माचार्य शशिभूषण शुक्ल, आचार्य श्रीप्रकाश चौबे, पार्षद राजकुमारी मौर्या, राजकुमार मौर्य, राकेश पांडेय, सतीश वर्मा, रेजिडेंट्स एसोसिएशन की अध्यक्ष सविता राय, अरविंद उपाध्याय, अनीता सक्सेना, बीबी शुक्ला, मंजू सिंह, संगीता सिंह, सोनिका गुप्ता, गोविंद कपूर, जेके सिंह, निधि टंडन, नमिता यादव, अमर गौतम, अभिषेक सिंह, मालती रॉय, मानसी सिंह, अभिषेक शर्मा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!