ब्रेकिंग न्यूज़
यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | पत्नी का बोल्ड अंदाज़ पति को रखता है आकर्षित? मनोवैज्ञानिक शोध ने खोले दांपत्य जीवन के कई दिलचस्प पहलू | स्मृतियों के साथ जितेंद्र प्रताप सिंह ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ | From Intimacy to Inner Peace: A Journey from Physical Desire to Self-Discovery | फैजुल्लागंज के 10 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचेगी राहत, राशन किट वितरण अभियान शुरू | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | Jio IPO में निवेशकों की जबरदस्त दिलचस्पी, दूसरे दिन ही खुदरा निवेशकों का कोटा पूरा | लखनऊ के कैफे संचालक शिवा शर्मा की मौत का मामला: श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपी नागपुर से गिरफ्तार | पत्नी का बोल्ड अंदाज़ पति को रखता है आकर्षित? मनोवैज्ञानिक शोध ने खोले दांपत्य जीवन के कई दिलचस्प पहलू | स्मृतियों के साथ जितेंद्र प्रताप सिंह ने अमित शाह को दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ | From Intimacy to Inner Peace: A Journey from Physical Desire to Self-Discovery | फैजुल्लागंज के 10 हजार बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचेगी राहत, राशन किट वितरण अभियान शुरू |
हाइलाइट न्यूज़
मऊ निवासी छात्र फंसा यूक्रेन में हालात देख परिवार जन की बढ़ी चिंता • क्विज में जूनियर हाई स्कूल मधुबन रहा प्रथम • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे, रविवार को करेंगे वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा का अनावरण • भारतीय जाट सभा लखनऊ द्वारा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गरिमामय आयोजन • प्रधानमंत्री किसान सम्रद्धि योजना प्रदत्त द्रोण कृषक उर्वरक छिड़काव हेतू लोकार्पण- जेपी सिंह • राजा राममोहन राय की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी श्रद्धांजलि, • होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- गौरव अवस्थी • महानगर क्षेत्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न • मऊ निवासी छात्र फंसा यूक्रेन में हालात देख परिवार जन की बढ़ी चिंता • क्विज में जूनियर हाई स्कूल मधुबन रहा प्रथम • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को लखनऊ पहुंचेंगे, रविवार को करेंगे वीरांगना ऊदा देवी की प्रतिमा का अनावरण • भारतीय जाट सभा लखनऊ द्वारा चौधरी चरण सिंह की जयंती पर गरिमामय आयोजन • प्रधानमंत्री किसान सम्रद्धि योजना प्रदत्त द्रोण कृषक उर्वरक छिड़काव हेतू लोकार्पण- जेपी सिंह • राजा राममोहन राय की जयंती पर राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने दी श्रद्धांजलि, • होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- गौरव अवस्थी • महानगर क्षेत्रीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न •
उत्तर प्रदेश सरकार English

सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल और कागज के दुरुपयोग पर लगी रोक

D

Dainik India News

• 7483 views
सरकारी कार्यालयों में प्लास्टिक बोतलों के इस्तेमाल और कागज के दुरुपयोग पर लगी रोक

-मुख्य सचिव ने सभी विभागों के सभी अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को जारी किए दिशा निर्देश

-कार्यालयों में अधिक से अधिक सॉफ्ट कॉपी का इस्तेमाल करने के निर्देश, प्लास्टिक कवर और स्पाइरल बाइंडिंग के प्रयोग पर रोक 

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 28 फरवरी। सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल और कागज की बर्बादी को लेकर प्रदेश की योगी सरकार ने एक बार फिर कड़ा कदम उठाया है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से सभी सरकारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यालयों में अधिक से अधिक सॉफ्ट कॉपी का इस्तेमाल किया जाए, जबकि बैठकों में पानी के लिए प्लास्टिक बोतल का उपयोग नहीं किया जाएगा। साथ ही फिजिकल (हार्ड) कॉपी का प्रयोग कम कम किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि इन निर्देशों का कड़ाई से तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। 

पर्यावरण के लिए उचित नहीं है कागज और प्लास्टिक का प्रयोग

मुख्य सचिव की ओर से दिए गए निर्देशों में कहा गया है कि लगातार देखने में आ रहा है कि बार-बार निर्देशों के बावजूद विभागों द्वारा प्लास्टिक कवर तथा सिंगल साइड प्रिंट कर बुकलेट प्रस्तुत किया जा रहा है। कागज का दुरुपयोग तथा प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण की दृष्टि से उचित नहीं है, जबकि पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन के प्रति संवेदनशीलता प्रत्येक अधिकारी की नैतिक एवं शासकीय जिम्मेदारी है। 

सरकारी कार्यालयों को दिए गए हैं ये निर्देश

● शासन के सभी अधिकारियों एवं विभागाध्यक्षों द्वारा ज्यादा से ज्यादा सॉफ्ट कॉपी का ही प्रयोग किया जाए।

● फिजिकल (हार्ड) कॉपी का प्रयोग कम से कम किया जाए तथा जब भी प्रिंट करने की आवश्यक्ता हो तो डबल साइड ही प्रिंट किया जाए। 

● प्लास्टिक कवर और स्पाइरल बाइंडिंग का कदापि प्रयोग न किया जाए। 

● समस्त पत्रावलियां ई-ऑफिस के माध्यम से ही भेजी जाएं। यदि भौतिक पत्रावलियां भेजना अपरिहार्य हो तो कागज के दोनों तरफ प्रिंट किया जाए। 

● बैठकों में पानी हेतु प्लास्टिक बोलत का उपयोग कदापि न किया जाए।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!