ब्रेकिंग न्यूज़
उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित कर आशुतोष दीक्षित बने देश के 29वें वायुसेना प्रमुख | लखनऊ अब आईटी हब से एआई इनोवेशन सिटी की ओर | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ |
हाइलाइट न्यूज़
मैं चाहूं यहां रहूं मैं चाहूं वहां रहूं मैं अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ा करू या मैं चाहूं सड़क पर खड़ा करूं मेरी मर्जी ,मेरी मर्जी • हरदोई यातायात पुलिस ने हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाया • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर दी हार्दिक शुभकामनाएं • <em>हरदोई तहसील संबंधित अधिकारी की सांठगांठ से हो रही है तालाब की जमीन में अवैध गेहूं की फसल</em> • मथुरा: जिला जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज व जिलाधिकारी के साथ SSP, सकते में आया जेल प्रशासन • वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन के लिए सीएम योगी को न्योता • यूपी सरकार2.0 के सौ दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने रखा सरकार का रिपोर्ट कार्ड • एक अभियुक्ता सहित कुल 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार • मैं चाहूं यहां रहूं मैं चाहूं वहां रहूं मैं अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ा करू या मैं चाहूं सड़क पर खड़ा करूं मेरी मर्जी ,मेरी मर्जी • हरदोई यातायात पुलिस ने हो रहे अवैध अतिक्रमण को हटवाया • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन पर दी हार्दिक शुभकामनाएं • <em>हरदोई तहसील संबंधित अधिकारी की सांठगांठ से हो रही है तालाब की जमीन में अवैध गेहूं की फसल</em> • मथुरा: जिला जेल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिला जज व जिलाधिकारी के साथ SSP, सकते में आया जेल प्रशासन • वर्ल्ड हिन्दू कांग्रेस के वार्षिक सम्मेलन के लिए सीएम योगी को न्योता • यूपी सरकार2.0 के सौ दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने रखा सरकार का रिपोर्ट कार्ड • एक अभियुक्ता सहित कुल 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार •
Uncategorized English

<em>सहारा हॉस्पिटल के नवग्रह वाटिका में वृहद पौधा रोपण</em>-विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष की थीम है 'प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान'

D

Dainik India News

• 6564 views
<em>सहारा हॉस्पिटल के नवग्रह वाटिका में वृहद पौधा रोपण</em>-विश्व पर्यावरण दिवस पर इस वर्ष की थीम है 'प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान'

उदय राज
दैनिक इंडिया न्यूज

लखनऊ : विश्व पर्यावरण दिवस पर सोमवार को गोमतीनगर स्थित सहारा हॉस्पिटल में वृहद पौधारोपण किया गया, इसमें खासतौर पर नवग्रह वाटिका के लिए पौधे लगाये गये।

इसके अलावा लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया।
सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह ने एवं सहारा हॉस्पिटल के डायरेक्टर मेडिकल हेल्थ डॉ. मजहर हुसैन ने इस अवसर पर पौधा रोपण किया।

श्री सिंह ने कहा कि हमारे अभिभावक "सहाराश्री" जी सदैव प्रकृति सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। इसी कड़ी में पिछले कई वर्षों से पर्यावरण दिवस पर बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाते हैं।

इसके चलते हॉस्पिटल का अधिकांश हिस्सा हराभरा रहता है। श्री सिंह ने बताया कि जनजीवन की सुरक्षा के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने की जरूरत है। आधुनिकता की ओर बढ़ रहे विश्व में विकास की राह में कई ऐसी चीजों का उपयोग शुरू कर दिया है, जो धरती और पर्यावरण के लिए घातक है।

इन्सान और पर्यावरण के बीच गहरा सम्बन्ध है। प्रकृति के बिना जीवन सम्भव नहीं है लेकिन इसी प्रकृति को इन्सान नुकसान पहुंचा रहा है। लगातार पर्यावरण दूषित हो रहा है, जो जनजीवन को प्रभावित करने के साथ ही प्राकृतिक आपदाओं की भी वजह बन रहा है।

सुखी व स्वस्थ जीवन के लिए प्रकृति की सुरक्षा और पर्यावरण का संरक्षण जरूरी है। विश्व पर्यावरण दिवस हर साल जून के महीने में मनाया जाता है। । इस वर्ष की थीम है 'प्लास्टिक प्रदूषण का समाधान'।

इस अवसर पर आयुर्वेद व पंचकर्म विभाग के सौजन्य से जागरूकता हेतु हर्बल पौधों का वितरण भी किया गया।
सहारा हॉस्पिटल के पंचकर्म व आयुर्वेद विभाग के डॉ. अनुराग दीक्षित और डॉ. मनोज मिश्र ने संयुक्त रूप से बताया कि नवग्रह वाटिका में सूर्य के लिए आंकड़ा, चंद्र के लिए पलाश, मंगल के लिए खैर, बुध के लिए अपामार्ग, गुरु के लिए पीपल, शुक्र के लिए गूलर, शनि के लिए शमी, राहू के लिए चंदन और केतु के लिए अश्वगंधा का पौधा लगाया गया है।

लायन्स क्लब की कैबिनेट सेक्रेटरी श्रीमती रेहाना हुदा सिद्दीकी व प्रेसिडेंट बिंदेश्वरी जी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ायी व पौधारोपण भी किया।

इस अवसर पर सहारा हॉस्पिटल के वरिष्ठ जनों, मेडिकल व पैरामेडिकल स्टाफ एवं सहारा कालेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज की शिक्षिकाओं‌ व छात्राओं ने इस पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!