ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
संस्कृतभारती अवधप्रान्त की द्विदिवसीय प्रान्त समीक्षा गोष्ठी का सफल आयोजन • प्रसार भारती: निजी चैनलों के मुकाबले उच्च गुणवत्ता और निष्पक्षता का प्रतीक • शहीद अक्षयवर मल्ल महिला महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेला का हुआ आयोजन • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न , • दर्जनों बिधालय का बीएसए ने किया निरीक्षण • मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • फेसबुक पर दोस्ती, होटल में दुष्कर्म • ISO 900:2015 CERTIFIED COMPANY • संस्कृतभारती अवधप्रान्त की द्विदिवसीय प्रान्त समीक्षा गोष्ठी का सफल आयोजन • प्रसार भारती: निजी चैनलों के मुकाबले उच्च गुणवत्ता और निष्पक्षता का प्रतीक • शहीद अक्षयवर मल्ल महिला महाविद्यालय में वृहद रोजगार मेला का हुआ आयोजन • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न , • दर्जनों बिधालय का बीएसए ने किया निरीक्षण • मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • फेसबुक पर दोस्ती, होटल में दुष्कर्म • ISO 900:2015 CERTIFIED COMPANY •
उत्तर प्रदेश सरकार English

<strong>सीएम योगी पहुंचे विश्वनाथ दरबार, निकाय चुनाव में जीत की कामना के साथ टेका मत्था&nbsp;</strong>

D

Dainik India News

• 6769 views
<strong>सीएम योगी पहुंचे विश्वनाथ दरबार, निकाय चुनाव में जीत की कामना के साथ टेका मत्था&nbsp;</strong>

●एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

●मुख्यमंत्री ने काल भैरव मंदिर में भी किया दर्शन-पूजन 

●रोहनिया स्थित बीजेपी कार्यालय में सीएम ने की मेयर और सभासद प्रत्याशियों के साथ बैठक 

●निकाय चुनाव में विजय के लिए सीएम ने पार्टीजनों को दिया जीत का मंत्र 

दैनिक इंडिया न्यूज वाराणसी, 23 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नगर निकाय चुनाव से पहले एक दिवसीय दौरे पर रविवार को काशी पहुंचे। यहां पुलिस लाइन हेलीपैड से सीएम योगी काल भैरव मंदिर और श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव में पार्टी की जीत के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की। उन्होंने षोडशोपचार विधि से बाबा विश्वनाथ की पूजा की। मुख्यमंत्री का यहां मंदिर प्रशासन की ओर से अंगवस्त्रम प्रदान करके स्वागत किया गया। इसके पश्चात सीएम योगी रोहनिया स्थित बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे।

सीएम योगी ने बीजेपी कार्यालय पर पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पार्टी कार्यालय में मेयर पद प्रत्याशी अशोक तिवारी के साथ सभी 100 वार्डों के लिए अधिकृत भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने सभी प्रत्याशियों को जी-जान से चुनाव प्रचार अभियान में जुटकर और घर घर जाकर संवाद करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रत्याशी जनता के बीच जाकर वाराणसी सहित देश और प्रदेश में हुए विकास कार्यों के बारे में बताएं। साथ ही जनता को डबल इंजन की ताकत को समझाते हुए ट्रिपल इंजन सरकार के लाभ से भी अवगत कराएं। इस दौरान बीजेपी जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी के नेतागण मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में 4 मई को वाराणसी में मतदान होना है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!