ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस-बनारस- बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन का किया संचलन • नोएडा में जस्ट डायल के खिलाफ मचा बवाल: फर्जी ड्राइविंग स्कूल्स के प्रमोशन से हुआ बड़ा नुकसान • मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्यों का लोकपाल विनीता पाण्डेय नें किया स्थलीय निरीक्षण • कैंट विधानसभा में ‘बजट चौपाल’ : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने केंद्रीय बजट 2026 को बताया दूरदर्शी और जनोन्मुखी • मधुबन के सात बड़े बकायेदारों की अचल संपत्ति की कुर्की के बाद नीलामी 29 अगस्त को • ग्रामीण परिवहन को मिली नई उड़ान, मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में बस सेवा का किया शुभारंभ • इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन • नवरात्र व रमजान पर्व को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक • रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधा के लिए बांद्रा टर्मिनस-बनारस- बांद्रा टर्मिनस विशेष ट्रेन का किया संचलन • नोएडा में जस्ट डायल के खिलाफ मचा बवाल: फर्जी ड्राइविंग स्कूल्स के प्रमोशन से हुआ बड़ा नुकसान • मनरेगा के तहत कराये जा रहे कार्यों का लोकपाल विनीता पाण्डेय नें किया स्थलीय निरीक्षण • कैंट विधानसभा में ‘बजट चौपाल’ : उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने केंद्रीय बजट 2026 को बताया दूरदर्शी और जनोन्मुखी • मधुबन के सात बड़े बकायेदारों की अचल संपत्ति की कुर्की के बाद नीलामी 29 अगस्त को • ग्रामीण परिवहन को मिली नई उड़ान, मंत्री ए.के. शर्मा ने मऊ में बस सेवा का किया शुभारंभ • इस्कॉन लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य अभिषेक एवं पूजन • नवरात्र व रमजान पर्व को लेकर आयोजित हुई शांति समिति की बैठक •
उत्तर प्रदेश सरकार English

सेवा भारती ने दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

D

Dainik India News

• 7920 views
सेवा भारती ने दिया आत्मनिर्भरता का मंत्र

कौशल विकास प्रशिक्षण का प्रथम बैच सफल, दूसरा बैच आज से प्रारंभ

नवयुवकों को रोजगार व सम्मानजनक जीवन की नई राह

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।देश की राजधानी दिल्ली से समर्थ भारत के मार्गदर्शन और सेवा भारती पूरब भाग के अथक प्रयास से लखनऊ में AC, फ्रिज, वाशिंग मशीन और RO रिपेयरिंग के प्रथम प्रशिक्षण बैच का समापन समारोह 27 अगस्त को उत्साह और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम प्रशिक्षण स्थल पर ही आयोजित हुआ, जिसमें समाज के 100 से अधिक प्रबुद्धजन और स्वयंसेवक बंधु उपस्थित रहे।

दो माह के गहन प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षुओं को मौखिक व लिखित परीक्षा के आधार पर प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। समापन अवसर पर प्रशिक्षुओं ने कौशल प्रदर्शन भी किया, जिससे उनकी आत्मनिर्भरता और तकनीकी दक्षता का परिचय मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और गायत्री मंत्र के साथ हुई। पृष्ठभूमि परिचय डॉ. विवेक द्वारा प्रस्तुत किया गया, जबकि भवन स्वामिनी डॉ. चित्रा ने स्वागत अभिवादन किया। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक कौशल जी, समर्थ भारत दिल्ली से आए राकेश जी, प्रांत सेवा प्रमुख देवेन्द्र जी, विशिष्ट संपर्क प्रमुख प्रशांत भाटिया, भाग संघ चालक प्रभात जी, सह विभाग कारवाह पंकज जी, सह भाग कारवाह मनु देव जी, सेवा प्रमुख सतेंद्र जी, सेवा भारती के अध्यक्ष पुष्कर जी, नगर कारवाह राजीव जी समेत अनेक प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

मित्सुबिशी के चैनल पार्टनर द्वारा प्रशिक्षुओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की घोषणा ने युवाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक ला दी। सेवा भारती लखनऊ पूर्व भाग सचिव सुधीर जी ने डॉ. चित्रा शुक्ला, डॉ. चित्रा सक्सेना, नरेंद्र जी, प्रशिक्षक संजय जी, कार्यालय सहायक सुनीता जी सहित सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्रशिक्षण से जुड़े नवयुवकों ने बताया कि 25 अगस्त को आयोजित रोजगार साक्षात्कार से उन्हें सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए हैं।

समर्थ भारत के अधिकारी राकेश जी ने स्पष्ट किया कि यह पहल केवल रोजगार तक सीमित नहीं, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर और समाजोपयोगी बनाने का अभियान है। उन्होंने कहा, “अब हमारे समाज के लोग ही हमारे घरों में तकनीकी सेवाएं देंगे। यह आत्मसम्मान और परस्पर सहयोग की नींव है।”

प्रांत प्रचारक कौशल जी ने इस प्रशिक्षण केंद्र को मॉडल सेंटर घोषित करते हुए कहा कि यह संकल्पना तभी सफल है जब समाज और राष्ट्र के हर शुभचिंतक का सहयोग जुड़े।

समारोह में युवाओं के आत्मविश्वास ने यह सिद्ध कर दिया कि सही दिशा और उचित मार्गदर्शन मिलने पर समाज का हर नवयुवक कौशल, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण का सशक्त प्रहरी बन सकता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

�
राजेश कुमार 5 months ago

मेरा स्पष्ट मानना है कि सेवा भारती को सिर्फ सनातनियों की चिंता करनी चाहिए क्योंकि शांति दूतों ने समस्त छोटे बड़े व्यवसायों पर आधिपत्य जमा लिया है जो सनातनियों के लिए खतरे की घंटी है। क्या सेवा भारती द्वारा संचालित प्रशिक्षण/स्वरोजगार में इस बात का भी ध्यान रखा जाता है कि प्रशिक्षण/स्वरोजगार सिर्फ हिंदुओं (सनातनियों)को ही दिया जाए?