ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
एनपीसीआई लिंक कराना आवश्यक देव दीपावली पर 80 लाख रुपए के फूलों से सजेगा श्री काशी विश्वनाथ का धाम मधुबन में आयोजित श्री रामकथा के छठवें दिन प्रभु श्रीराम को हुआ वनवास "तिरंगे की शान में उमड़ेगा जनसैलाब – महानगर विस्तार में होगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा" राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण शांति भंग की आशंका में 09 व्यक्ति तथा 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने विभाजन की त्रासदी को बताया राष्ट्रीय घाव, सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर निकाली जागरूकता रैली एनपीसीआई लिंक कराना आवश्यक देव दीपावली पर 80 लाख रुपए के फूलों से सजेगा श्री काशी विश्वनाथ का धाम मधुबन में आयोजित श्री रामकथा के छठवें दिन प्रभु श्रीराम को हुआ वनवास "तिरंगे की शान में उमड़ेगा जनसैलाब – महानगर विस्तार में होगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा" राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिलाधिकारी ने किया ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण शांति भंग की आशंका में 09 व्यक्ति तथा 02 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने विभाजन की त्रासदी को बताया राष्ट्रीय घाव, सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर निकाली जागरूकता रैली
उत्तर प्रदेश सरकार English

17 नगर निगम वाले जनपदों में 51 लाख युवाओं के लिए 'रोजगार की फसल' लगाएगी योगी सरकार

D

Dainik India News

29 views
17 नगर निगम वाले जनपदों में 51 लाख युवाओं के लिए 'रोजगार की फसल' लगाएगी योगी सरकार

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ, 14 मार्च। 17 नगर निगम वाले जनपदों के 51 लाख युवाओं को योगी सरकार रोजगार से जोड़ेगी। योगी सरकार के प्रयास से लखनऊ-गोरखपुर, वाराणसी-प्रयागराज ही नहीं, बल्कि आगरा-झांसी में भी बड़ी कंपनियां निवेश करेंगी। शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, अलीगढ़ समेत सभी नगर निगम क्षेत्रों के युवाओं के द्वार रोजगार पहुंचाने के लिए संकल्पित योगी सरकार ने इसका ताना-बाना तैयार करना शुरू कर दिया है। जल्द ही यह धरातल पर उतरने लगेगा। पिछड़े होने का दंश झेलने वाले कई जिलों में इसके बाद 'रोजगार की फसल' लहलहाएगी।

लखनऊ के 16 लाख और मुरादाबाद में 40 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार
यूपी में 17 नगर निगम हैं। इनमें सबसे अधिक निवेश लखनऊ जनपद में हुआ है। यहां 782 प्रस्तावों के जरिए 196261 करोड़ के निवेश होंगे, जिससे 16.31 लाख से अधिक युवाओं को सरकार 'अपने पैर' पर खड़ा करेगी। वहीं फिरोजाबाद में 8.57 लाख युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 14874 करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। पीतलनगरी मुरादाबाद को 22520 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव मिले हैं, जिसके जरिए यहां के भी 40321 युवाओं को योग्यतानुसार रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। निवेश प्रस्तावों के जरिए सहारनपुर के 42898 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

शाहजहांपुर, मथुरा और अयोध्या भी विकास की रेस में
शाहजहांपुर में नगर निगम के लिए पहली बार वोट पड़ेगा। पिछले चुनाव में अयोध्या व मथुरा-वृंदावन निगम बनाकर विकास की नई परिभाषा लिखी गई। जिस शाहजहांपुर में पहली बार युवा नगर निगम चुनाव में वोट डालेंगे, वहां जीआईएस से 66502 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इसके धरातल पर उतरते ही जनपद व आसपास के 5.10 लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न कंपनियों में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे। अयोध्या में 53472 और मथुरा-वृंदावन के 50 हजार युवाओं को योगी सरकार रोजगार से जोड़कर सुनहरा भविष्य देगी।

कई नामचीन कंपनियां इन क्षेत्रों में करेंगी निवेश
गोरखपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ समेत कई जनपदों में नामचीन कंपनियां निवेश करने को तत्पर हैं। इन जिलों में योगी सरकार ने कानून व्यवस्था का राज कायम किया तो यहां के उत्पादों की ब्रांडिंग कर वैश्विक बाजार भी दिया। अब यहां कंपनियों के आने से नया माहौल बनेगा। जीआईएस में टॉप-10 में अग्रणी टाउचेन ग्रुप ऑफ कंपनीज आगरा, लखनऊ व वाराणसी में निवेश करने की इच्छुक है तो आरजी स्ट्रेटजिज ग्रुप गोरखपुर व गाजियाबाद में कई सेक्टरों में निवेश को धरातल पर पहुंचाएगा। एनटीपीसी लिमिटेड झांसी व प्रयागराज में ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करेगा तो यूनिकॉर्न एनर्जी लखनऊ और पं. वासुदेव तिवारी स्किल यूनिवर्सिटी झांसी व आसपास के युवाओं को निवेश के जरिए रोजगार से जोड़ेगा।

बॉक्स
नगर निगम रोजगार
लखनऊ 1631543
फिरोजाबाद 857740
गाजियाबाद 634864
शाहजहांपुर 510567
कानपुर 374182
गोरखपुर 197814
अलीगढ़ 162254
वाराणसी 135108
झांसी 132453
मेरठ 110018
आगरा 105515
प्रयागराज 67033
अयोध्या 53472
मथुरा-वृंदावन 50387
बरेली 43571
सहारनपुर 42898
मुरादाबाद 40321
कुल 5189740

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!