ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
योगी सरकार के प्रयास से सब मिलकर फिर करेंगे यूपी को हरा-भरा   • प्रधानों ने एनएमएमएस के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय में किया प्रदर्शन • अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न • बागेश्वर बालाजी के मंदिर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन • लखनऊ से ही संसद में प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह- जे पी सिंह • नशीली दवाओं की बिक्री एवं भण्डारण की सीमा निर्धारित • धर्म परिवर्तन पर योगी का सख्त विधेयक,लव जिहाद किया तो वर्षों पिसनी पड़ेगी चक्की • 100 वर्षों से राष्ट्र निर्माण में जुटा संघ: लखनऊ में बोले दत्तात्रेय होसबाले - “भारत जाग चुका है, अब रुकने वाला नहीं” • योगी सरकार के प्रयास से सब मिलकर फिर करेंगे यूपी को हरा-भरा   • प्रधानों ने एनएमएमएस के विरोध में ब्लॉक मुख्यालय में किया प्रदर्शन • अपराध एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पन्न • बागेश्वर बालाजी के मंदिर का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन • लखनऊ से ही संसद में प्रतिनिधित्व करेंगे राजनाथ सिंह- जे पी सिंह • नशीली दवाओं की बिक्री एवं भण्डारण की सीमा निर्धारित • धर्म परिवर्तन पर योगी का सख्त विधेयक,लव जिहाद किया तो वर्षों पिसनी पड़ेगी चक्की • 100 वर्षों से राष्ट्र निर्माण में जुटा संघ: लखनऊ में बोले दत्तात्रेय होसबाले - “भारत जाग चुका है, अब रुकने वाला नहीं” •
उत्तर प्रदेश English

7 दिनों में 75000 शौचालयों का होगा कायाकल्प 

D

Dainik India News

• 7245 views
7 दिनों में 75000 शौचालयों का होगा कायाकल्प 

-उत्तर प्रदेश को स्वच्छ प्रदेश बनाने के लिए योगी सरकार ने शुरू किया एक और अभियान 

-24 मार्च से '75000 सीट शौचालयों के कायाकल्प/जीर्णोद्वार' अभियान की होगी शुरुआत 

-7 दिन तक सभी नगरीय निकायों में चिन्हित किए जाएंगे जर्जर और बदहाल शौचालय 

-राज्यव्यापी अभियान के तहत सामुदायिक, सार्वजनिक और पिंक शौचालयों की होगी मरम्मत 

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ, 23 मार्च। उत्तर प्रदेश को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की सीएम योगी की मंशा के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) उत्तर प्रदेश ने एक नई पहल की है। सीएम योगी के निर्देश पर मिशन ने सात दिवसीय  '75000 सीट शौचालयों का कायाकल्प/जीर्णोद्वार' के लिए एक राज्यव्यापी अभियान चलाने की घोषणा की है। इसके तहत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अभियान चलाकर 24 से 30 मार्च के मध्य सामुदायिक, सार्वजनिक एवं पिंक शौचालयों का कायाकल्प किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि सीएम योगी ने पीएम मोदी के स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश को स्वच्छ प्रदेश बनाने के लिए लक्ष्य तय किया है। इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए योगी सरकार लगातार नए-नए कदम उठा रही है। साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।  

7 दिनों में होगी मरम्मत 

इस अभियान के विषय में राज्य मिशन निदेशक, नेहा शर्मा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में बेहतर अंक पाने के साथ ही नागरिकों को स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने के दृष्टिगत सात दिवसीय '75000 सीट शौचालयों का कायाकल्प/जीर्णोद्वार' अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस अभियान के तहत नगरीय निकायों में स्थित ऐसे सामुदायिक, सार्वजनिक एवं पिंक शौचालय जिन्हें मरम्मत आदि की आवश्यकता है, उन्हें चिन्हित कर सात दिन के भीतर उनका कायाकल्प किया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के नगरीय क्षेत्र को स्वच्छ बनाने के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। साथ ही इन अभियानों में जनभागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। स्थायी स्वच्छता के लिए जन सहभागिता बेहद जरूरी है, इसलिए आमजन को अभियानों से ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जा रहा है। 

अभियान का उद्देश्य

-सार्वजनिक शौचालयों की स्वच्छता और स्वच्छता मानक में सुधार करना। 

-स्वच्छ सर्वेक्षण - 2023 के दौरान निकायों के साथ-साथ प्रदेश की बेहतर रैकिंग हासिल करना।

-मौजूदा सीटी / पीटी को सबसे साफ शौचालय में बदलना।

-सार्वजनिक शौचालयों में स्वच्छता और साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना।

- सभी सीटी / पीटी में ओडीएफ मानकों का निर्धारण सुनिश्चित करना।

-आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग करने और कचरे को उचित स्थान पर निस्तारित करने के लिए प्रोत्साहित करना। 

-सीटी / पीटी शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करना, जिसमें सफाई का समय निर्धारित करना और ओडीएफ मापदंडों के अनुसार साबुन, टॉयलेट पेपर और अन्य आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करना शामिल है।

-सफाई अभियान में स्थानीय व्यपारियों, सरकारी एजेंसियों और सामुदायिक संगठनों को सम्मिलित करना।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!