ब्रेकिंग न्यूज़
वर्षों का इंतजार खत्म: मऊ के 900 शिक्षा प्रेरकों के बकाया मानदेय के लिए 5.52 करोड़ रुपये आवंटित, प्रदेश के लिए 397.18 करोड़ की मंजूरी | छठ महापर्व की तैयारियों पर प्रशासन की पैनी नजर, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों पर परखी व्यवस्थाएं | 43वें छठ महापर्व पर लखनऊ में उमड़ेगा आस्था का महासागर, 15 और 16 नवंबर को गोमती तट बनेगा लोकआस्था का विराट केंद्र | आध्यात्मिक चेतना से चरित्र निर्माण तक, विकसित भारत के लिए राजनाथ सिंह ने रखा नैतिक राजनीति का दृष्टिकोण | जातियों में बंटकर कब तक कमजोर रहेगा हिंदू समाज? राजा भैया की दोटूक—अब एकजुट नहीं हुए तो अस्तित्व पर संकट! | पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट | वर्षों का इंतजार खत्म: मऊ के 900 शिक्षा प्रेरकों के बकाया मानदेय के लिए 5.52 करोड़ रुपये आवंटित, प्रदेश के लिए 397.18 करोड़ की मंजूरी | छठ महापर्व की तैयारियों पर प्रशासन की पैनी नजर, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने घाटों पर परखी व्यवस्थाएं | 43वें छठ महापर्व पर लखनऊ में उमड़ेगा आस्था का महासागर, 15 और 16 नवंबर को गोमती तट बनेगा लोकआस्था का विराट केंद्र | आध्यात्मिक चेतना से चरित्र निर्माण तक, विकसित भारत के लिए राजनाथ सिंह ने रखा नैतिक राजनीति का दृष्टिकोण | जातियों में बंटकर कब तक कमजोर रहेगा हिंदू समाज? राजा भैया की दोटूक—अब एकजुट नहीं हुए तो अस्तित्व पर संकट! | पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और दैनिक इंडिया न्यूज़ की पहल बनी जनसेवा का माध्यम, मेगा हेल्थ कैंप में उमड़े लोग | संगठन को नई धार देने की तैयारी, महिला एवं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को सौंपी गई सक्रिय भूमिका | जेवर बना उद्योगों का नया पावरहाउस, 1,200 करोड़ से लगेगा ट्रैक्टर प्लांट |
हाइलाइट न्यूज़
दिशा निजी आईटीआई कैंपस सिलेक्शन में 142 छात्रों का हुआ चयन • यूपी में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब नहीं होगी मौत • कोयंबटूर में संस्कृत भारती का अखिल भारतीय त्रिदिवसीय अधिवेशन आरंभ • India Achieves Breakthrough in Blood Cancer Treatment with Indigenous CAR-T Therapy: 80% Patients Show No Relapse After 15 Months • अवध बार एसोसिएशन में चंद्रा-तिवारी युग की शुरुआत — पूर्व अध्यक्ष त्रिपाठी ने दी शुभकामनाएं, जताया विश्वास • दीपावली पर वायु प्रदूषण का बढ़ता संकट: CSIR-IITR की रिपोर्ट ने किया सचेत • उच्च शिक्षा संस्थानों मे उत्तर प्रदेश ए++ मानक प्राप्ति मे सर्वोच्च स्थान पर - जितेन्द्र प्रताप सिंह • बिना बाधा के होंगे रामलला के दर्शन :आचार्य प्रेम • दिशा निजी आईटीआई कैंपस सिलेक्शन में 142 छात्रों का हुआ चयन • यूपी में कंजेनाइटल हार्ट डिजीज से ग्रसित नवजात शिशुओं की अब नहीं होगी मौत • कोयंबटूर में संस्कृत भारती का अखिल भारतीय त्रिदिवसीय अधिवेशन आरंभ • India Achieves Breakthrough in Blood Cancer Treatment with Indigenous CAR-T Therapy: 80% Patients Show No Relapse After 15 Months • अवध बार एसोसिएशन में चंद्रा-तिवारी युग की शुरुआत — पूर्व अध्यक्ष त्रिपाठी ने दी शुभकामनाएं, जताया विश्वास • दीपावली पर वायु प्रदूषण का बढ़ता संकट: CSIR-IITR की रिपोर्ट ने किया सचेत • उच्च शिक्षा संस्थानों मे उत्तर प्रदेश ए++ मानक प्राप्ति मे सर्वोच्च स्थान पर - जितेन्द्र प्रताप सिंह • बिना बाधा के होंगे रामलला के दर्शन :आचार्य प्रेम •
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

आध्यात्मिक चेतना से चरित्र निर्माण तक, विकसित भारत के लिए राजनाथ सिंह ने रखा नैतिक राजनीति का दृष्टिकोण

D

Dainik India News

• 10221 views
Article image
Article image

दिव्य संस्कृति भवन के उद्घाटन पर रक्षामंत्री का संदेश—राष्ट्र की वास्तविक शक्ति आर्थिक समृद्धि के साथ नागरिकों के चरित्र, संस्कार और नैतिक मूल्यों में निहित; बोले, राजनीति का उद्देश्य सत्ता नहीं, समाज और राष्ट्र को सही दिशा देना है।

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली। भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उपलब्धियों, आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक प्रगति के पैमाने पर नहीं परखा जा सकता, बल्कि किसी राष्ट्र की वास्तविक उन्नति उसके नागरिकों के चरित्र, सामाजिक सद्भाव, नैतिक चेतना और मानवीय मूल्यों से निर्धारित होती है। इसी व्यापक दृष्टिकोण को रेखांकित करते हुए रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि बाहरी दुनिया को जीतने की आकांक्षा रखने वाले भारत को अपनी आंतरिक चेतना और नैतिक शक्ति को भी उतना ही सुदृढ़ करना होगा। आध्यात्मिकता मनुष्य को स्वयं से परिचित कराने के साथ उसके विचारों, व्यवहार और सामाजिक उत्तरदायित्व को परिष्कृत करती है। वह लखनऊ में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के 90 वर्ष और लखनऊ में संस्था की 72 वर्षों की सेवा यात्रा के उपलक्ष्य में निर्मित दिव्य संस्कृति भवन एवं गुलजार उपवन (राजयोग प्रशिक्षण केंद्र) के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

Article image
Article image
Article image

समारोह में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित अनेक जनप्रतिनिधि, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की हस्तियां और आध्यात्मिक जगत के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इनमें भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य रामचंद्र सिंह प्रधान एवं मुकेश शर्मा, पवन सिंह चौहान, विधायक ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ला, अमरेश कुमार, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा बिष्ट यादव, ओम शांति रिट्रीट सेंटर दिल्ली की निदेशिका आशा दीदी, ब्रह्माकुमारीज माउंट आबू के अतिरिक्त महासचिव मृत्युंजय भाई, मनोरमा बहन और राधा बहन प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Article image
Article image

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में मनुष्य के व्यक्तित्व निर्माण की बुनियाद उसके मन की विशालता को बताया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का मन छोटा नहीं होना चाहिए, क्योंकि छोटे मन का कोई बड़ा नहीं हो सकता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं हो सकता। मन जितना विशाल होगा, व्यक्ति के जीवन में उतना ही आनंद और संतुलन आएगा। आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए भी उदार दृष्टिकोण और व्यापक हृदय आवश्यक है। ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े लोगों के व्यक्तित्व में दिखाई देने वाली शांति और आभा उनके समर्पण तथा आंतरिक साधना का परिचायक है।

Article image

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का भारत अर्थव्यवस्था, अंतरिक्ष विज्ञान और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू रहा है, लेकिन इस प्रगति के साथ मनुष्य की आंतरिक दुनिया को मजबूत बनाना भी उतना ही आवश्यक है। ऐसा नहीं होना चाहिए कि हम बाहरी संसार को जीतने की दौड़ में अपनी आंतरिक शांति और संतुलन खो दें। आध्यात्मिकता मनुष्य को स्वयं की पहचान, विचारों की स्थिरता और जीवन के संतुलन का मार्ग दिखाती है। यह किसी निर्धारित समय तक सीमित गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन को देखने और समझने की ऐसी दृष्टि है, जो व्यक्ति को अपने वास्तविक स्वरूप का बोध कराती है।

Article image

रक्षामंत्री ने आध्यात्मिकता को सामाजिक आचरण और नैतिक चरित्र से जोड़ते हुए कहा कि सच्ची साधना मनुष्य को संसार से विमुख नहीं करती, बल्कि समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी और बढ़ा देती है। आंतरिक रूप से स्थिर व्यक्ति क्रोध में निर्णय नहीं लेता, आत्मसम्मान से भरा व्यक्ति दूसरों का अपमान नहीं करता और संतोष का महत्व समझने वाला व्यक्ति भ्रष्टाचार की ओर प्रवृत्त नहीं होता। उनका स्पष्ट संदेश था कि देश केवल कानूनों के सहारे नहीं चलता, बल्कि उसकी वास्तविक व्यवस्था नागरिकों के चरित्र, संस्कार और पारस्परिक विश्वास से मजबूत होती है। कानून व्यवस्था बनाए रख सकते हैं, लेकिन समाज में सद्भाव और विश्वास का निर्माण नैतिक मूल्यों से ही संभव है।

विकसित भारत की बुनियाद में चरित्र और संस्कार

Article image

वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि विकसित भारत की परिकल्पना केवल आर्थिक समृद्धि और आधुनिक सुविधाओं तक सीमित नहीं हो सकती। इसका वास्तविक अर्थ ऐसा समाज है, जहां नागरिक ईमानदार हों, परिवार संस्कारवान हों, महिलाओं को सम्मान मिले, युवाओं में अनुशासन हो और प्रत्येक व्यक्ति के भीतर राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध विद्यमान हो। इस व्यापक परिवर्तन के लिए आध्यात्मिक संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संगठन ने दशकों पहले महिलाओं को आध्यात्मिक नेतृत्व के केंद्र में स्थापित किया। आज संस्था की बहनें गांव-गांव तक नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता के अभियान चला रही हैं। यह केवल संगठनात्मक गतिविधि नहीं, बल्कि समाज के भीतर सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास है।

Article image

राजनीति को सत्ता नहीं, नैतिकता और लोकसेवा का माध्यम बनाना होगा

राजनाथ सिंह के संबोधन का एक महत्वपूर्ण पक्ष राजनीति के आध्यात्मिकीकरण का विचार रहा। उन्होंने कहा कि राजनीति का वास्तविक उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना, चुनाव जीतना अथवा सत्ता में बने रहना नहीं है, बल्कि समाज को सही दिशा देना और राजकाज को नीति, नैतिकता तथा जनकल्याण के आधार पर संचालित करना है। राजनीति में आध्यात्मिक चेतना का समावेश समय की आवश्यकता है। इसका अर्थ राजनीति को किसी धर्म, संप्रदाय या पंथ से जोड़ना नहीं, बल्कि उसे कर्तव्य, नैतिकता और मानवता जैसे सार्वभौमिक मूल्यों से अनुप्राणित करना है।

Article image

उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे व्यक्ति के मन में अधिकार से पहले उत्तरदायित्व, व्यक्तिगत लाभ से पहले जनहित और शक्ति के साथ विनम्रता एवं विवेक का भाव होना चाहिए। भारतीय परंपरा में राजधर्म की अवधारणा सदैव सर्वोपरि रही है। रामायण में भगवान श्रीराम का जीवन प्रजा के हित को व्यक्तिगत सुख से ऊपर रखने की प्रेरणा देता है, जबकि महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को कर्म, कर्तव्य और धर्म का बोध कराया। आज सार्वजनिक जीवन में इन्हीं आदर्शों को व्यवहार में उतारने की आवश्यकता है।

अपने सार्वजनिक जीवन के अनुभवों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में कई बार चुनावी लाभ-हानि के आधार पर निर्णय लेने का दबाव रहता है, लेकिन उनका मानना है कि चुनाव हारें या जीतें, जो उचित है वही किया जाना चाहिए। राजनीति जब सेवा, राष्ट्र निर्माण और सामाजिक परिवर्तन का माध्यम बनेगी, तभी उसकी विश्वसनीयता बढ़ेगी और युवा पीढ़ी उससे प्रेरित होकर जुड़ेगी।

युवाओं के लिए सफलता से अधिक महत्वपूर्ण चरित्र निर्माण

Article image

युवा पीढ़ी की भूमिका पर विचार रखते हुए रक्षामंत्री ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं। आज उनके पास तकनीक, सूचना और संचार के असीमित साधन उपलब्ध हैं, लेकिन इनका उपयोग विवेक के साथ होना चाहिए। तकनीक मनुष्य की सहायक बने, उस पर हावी न हो। सूचनाओं की प्रचुरता के बीच विवेक बनाए रखना और आधुनिकता के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना युवाओं के लिए आवश्यक है।

Article image

उन्होंने सफलता और जीवन की सार्थकता के बीच अंतर स्पष्ट करते हुए कहा कि सफलता व्यक्ति को पद, प्रतिष्ठा, धन और पहचान दिला सकती है, लेकिन जीवन की वास्तविक सार्थकता इस बात से तय होती है कि उसके अस्तित्व से कितने लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया। युवाओं को करियर निर्माण के साथ चरित्र निर्माण पर भी समान ध्यान देना चाहिए। स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान उसके पहनावे से नहीं, बल्कि उसके चरित्र से होती है। करियर पहचान दिलाता है, लेकिन चरित्र सम्मान अर्जित करता है।

Article image

राजनाथ सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे गरीब और वंचित वर्ग की समस्याओं को केवल देखने अथवा उन पर चर्चा करने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके समाधान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। भारत की युवा आबादी को महज जनसंख्या के आंकड़े के रूप में देखने के बजाय उसकी क्षमता, प्रतिभा और ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में नियोजित करना होगा। युवा वैज्ञानिक, सैनिक, शिक्षक, उद्यमी और अधिकारी जिस भी क्षेत्र में जाएं, उनके कार्यों में राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। ज्ञान के साथ विवेक, शक्ति के साथ संयम, सफलता के साथ संवेदना और महत्वाकांक्षा के साथ राष्ट्रसेवा का भाव विकसित होगा, तभी विकसित भारत का संकल्प वास्तविकता में परिणत हो सकेगा।

Article image

समारोह के समापन पर राजनाथ सिंह ने ब्रह्माकुमारी संस्था की 90 वर्षों की यात्रा को मानवता की महत्वपूर्ण विरासत बताते हुए संस्था के पदाधिकारियों, बहनों और भाइयों के योगदान की सराहना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दिव्य संस्कृति भवन और गुलजार उपवन आध्यात्मिक ज्ञान, राजयोग प्रशिक्षण, मानसिक शांति तथा सकारात्मक विचारों के प्रसार का महत्वपूर्ण केंद्र बनेंगे। उद्घाटन समारोह का मूल संदेश भी यही रहा कि राष्ट्र निर्माण की यात्रा में आर्थिक और तकनीकी प्रगति जितनी आवश्यक है, उतनी ही अनिवार्य मनुष्य के भीतर नैतिकता, संवेदना और आध्यात्मिक चेतना का विकास है।

वीडियो

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!