ब्रेकिंग न्यूज़
भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | भारतीय ज्ञान परंपरा केंद्र में शुरू हुआ संस्कृत संभाषण शिविर | राजधानी लखनऊ के फजुल्लागंज जलभराव के बीच राहत मोर्चे पर उतरे प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह | फैजुल्लागंज में बढ़ता जलस्तर, रक्षामंत्री राजनाथ ने प्रशासन और संगठन को उतारा राहत मोर्चे पर | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | श्री चंद शर्मा को विधान परिषद प्रत्याशी बनाए जाने पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी बधाई | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने बाबा साहब डॉ0 आंबेडकर की जयन्तीपर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • एकल अभियान राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता 2023 का शुभारम्भ • नवागत थानाध्यक्ष ने सुनी फरियादियों की समस्याएं • चंद्रशेखर आजाद ने गयासुद्दीन हैदर कैनाल नाले पर अवैध कब्जे हटाने का विरोध किया • लाल किला ब्लास्ट: यह तो बस ट्रेलर था—देश को एक साथ 32 धमाकों से दहला देने की थी साजिश • भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल फाउण्डेशन की बैठक अध्यक्ष व उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में सम्पन्न- जे पी सिंह • साइकिल रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान पर दिया गया संदेश • पर्वाें के दौरान शहरों में ट्रैफिक जाम की स्थिति न हो,इसके लिए पुलिस द्वारा नियमित तौर पर फुट पेट्रोलिंग की जाए:सीएम योगी • मुख्यमंत्री ने बाबा साहब डॉ0 आंबेडकर की जयन्तीपर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं • एकल अभियान राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगिता 2023 का शुभारम्भ • नवागत थानाध्यक्ष ने सुनी फरियादियों की समस्याएं • चंद्रशेखर आजाद ने गयासुद्दीन हैदर कैनाल नाले पर अवैध कब्जे हटाने का विरोध किया • लाल किला ब्लास्ट: यह तो बस ट्रेलर था—देश को एक साथ 32 धमाकों से दहला देने की थी साजिश • भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई मेमोरियल फाउण्डेशन की बैठक अध्यक्ष व उप मुख्य मंत्री ब्रजेश पाठक उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में सम्पन्न- जे पी सिंह • साइकिल रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान पर दिया गया संदेश • पर्वाें के दौरान शहरों में ट्रैफिक जाम की स्थिति न हो,इसके लिए पुलिस द्वारा नियमित तौर पर फुट पेट्रोलिंग की जाए:सीएम योगी •
Uncategorized English

महाराज जी अगर आप नहीं होते तो मेरी बेटी की शादी नहीं हो पाती

D

Dainik India News

• 6738 views
महाराज जी अगर आप नहीं होते तो मेरी बेटी की शादी नहीं हो पाती

जेवर के किसानों ने शौर भूमि को सामान्य श्रेणी की भूमि घोषित करने पर सीएम योगी को दिया धन्यवाद 

कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद 3 अगस्त को जारी किया गया था शासनादेश  

दैनिक इंडिया न्यूज़,लखनऊ: महाराज जी मेरी बेटी की शादी नहीं हो पाती, यदि शौर भूमि पर आप निर्णय नहीं लेते। बरसों पुरानी मेरी जमीन हाथ से निकल गई थी। मुझे रात में नींद भी नहीं आती थी, लेकिन आपने हमारे पक्ष में निर्णय लेकर हमे जीवन की नई धारा से जोड़ा है। इससे मैं और मेरा परिवार बहुत खुश है। ये शब्द जेवर के ग्राम रन्हेरा के वनवारी प्रजापति के हैं। उन्होंने यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान आभार प्रकट करते हुए कही।

जमीन के मुआवजे और दाखिल खारिज पर लगा दी गयी थी रोक

मालूम हो कि एक शासनादेश के माध्यम से शोर भूमि के पट्टे करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही और प्रदेश के उन किसानों के मुआवजे तथा दाखिल-ख़ारिज पर रोक लगा दी गयी थी, जिनके पास शौर श्रेणी की भूमि थी। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर किसानों के पक्ष में निर्णय लेने के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया गया। इसके बाद 3 अगस्त को शासनादेश के माध्यम से शोर भूमि को सामान्य श्रेणी की भूमि घोषित किया गया। इससे प्रदेश के हजारों किसानों को भूमिधारी अधिकार प्राप्त होने लगे।

45 वर्ष पहले किसानों को दिया गया था पट्टा

योगी सरकार के फैसले से खुश किसानों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उनका शुक्रिया अदा किया। इस दौरान रामप्रसाद नाई भू-धारक रन्हेरा ने भावुक होते हुए कहा कि महाराज जी मैं जाति से खटीक हूं और बहुत गरीब हूं। मुझे वर्ष 1978 यानी कि 45 वर्ष पूर्व पट्टा मिला था, जो हमारी रोजी रोटी का एकमात्र जरिया था। वहीं आपके शोर भूमि के निर्णय ने हमारी जिंदगी बदल दी, वरना हमारी बच्चियों की शादी भी नहीं हो पाती। हम आपका ये उपकार कभी नहीं भूलेंगे। मेघराज जाटव निवासी ग्राम वीरमपुर ने कहा कि योगी जी आपने हमारे घर में खुशियां लौटा दीं, वरना भूखे मरने की नौबत आ गई थी। हमारे बच्चे सदैव आपके अहसानमंद रहेंगे। वहीं विशंभर खटीक ग्राम मुढरह ने सीएम योगी के पूछने पर बताया कि मुझे 9 बीघा का पट्टा मिला था। आपके फैसले से हमारे बच्चों का भविष्य संवर गया है।

प्रतिनिधिमंडल में लयकराम, ओमकार सिंह, नानक चंद जाटव, प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह, जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा, यमुना एक्सप्रेस वे औधोगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह, ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी रवि कुमार एनजी, भाजपा पश्चिम के अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह शिशोदिया आदि मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!