ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
शांति भंग की आशंका में 31 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर में धनुष यज्ञ का जीवंत मंचन, गूंजे जयकारे • अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा की वह तपःगाथा, जिसका ऋण भारत कभी नहीं भूल सकता • संस्कृतभारती की अखिल भारतीय गौष्ठी स्थान हेतू मोहसिन रज़ा की सैद्धांतिक सहमति - जे पी सिंह अध्यक्ष • World Asthma Day 2026: Translational Pulmonology Meets Community Outreach in a High-Impact Awareness Initiative • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन • सख़्ती:प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को खराब करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाए: मुख्यमंत्री • दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से हालात गंभीर, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने सरकार से ठोस कदम उठाने के लिए दिया संदेश • शांति भंग की आशंका में 31 व्यक्ति व एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार • श्री बाल रामलीला नाट्य कला मंदिर में धनुष यज्ञ का जीवंत मंचन, गूंजे जयकारे • अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा की वह तपःगाथा, जिसका ऋण भारत कभी नहीं भूल सकता • संस्कृतभारती की अखिल भारतीय गौष्ठी स्थान हेतू मोहसिन रज़ा की सैद्धांतिक सहमति - जे पी सिंह अध्यक्ष • World Asthma Day 2026: Translational Pulmonology Meets Community Outreach in a High-Impact Awareness Initiative • अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लखनऊ में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन • सख़्ती:प्रदेश में कायम अमन-चैन के माहौल को खराब करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाए: मुख्यमंत्री • दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण से हालात गंभीर, राष्ट्रीय सनातन महासंघ ने सरकार से ठोस कदम उठाने के लिए दिया संदेश •
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

अटल की अमर चेतना का राष्ट्रीय महाआह्वान - जितेंद्र प्रताप सिंह

D

Dainik India News

• 20831 views
अटल की अमर चेतना का राष्ट्रीय महाआह्वान - जितेंद्र प्रताप सिंह
Article image

भारत रत्न की पुण्यतिथि पर लखनऊ में सजेगा राष्ट्रभक्ति, साहित्य और संस्कृति का विराट महाकुंभ, पद्मश्री प्रो. अशोक चक्रधर के काव्यपाठ से आलोकित होगी 'अटल स्मृति संध्या'

Article image

ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में फाउंडेशन की विशेष कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, आयोजन को राष्ट्रीय स्वरूप देने की बनी व्यापक रणनीति

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ , 6 अगस्त। भारत रत्न, युगदृष्टा राजनेता, ओजस्वी कवि और भारतीय लोकतंत्र के अप्रतिम शिल्पी श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि को राष्ट्रचेतना के महापर्व के रूप में प्रतिष्ठित करने की दिशा में गुरुवार को श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की विशेष कार्यकारिणी बैठक उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 'अटल स्मृति संध्या' को राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं वैचारिक आयोजन के रूप में स्थापित करने हेतु व्यापक विमर्श, दूरदर्शी कार्ययोजना तथा दायित्वों का सुव्यवस्थित निर्धारण किया गया।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, लोकतांत्रिक मर्यादाओं, राष्ट्रवाद, सुशासन और संवेदनशील काव्यधारा के ऐसे युगपुरुष हैं, जिनकी विचार-ज्योति आने वाली पीढ़ियों का मार्ग आलोकित करती रहेगी। उन्होंने कहा कि उनकी पुण्यतिथि पर आयोजित 'अटल स्मृति संध्या' केवल श्रद्धांजलि का कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक अस्मिता और वैचारिक प्रेरणा का विराट उत्सव सिद्ध होगा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि देश के सुप्रसिद्ध कवि, पद्मश्री सम्मानित साहित्यकार प्रो. अशोक चक्रधर के एकल काव्यपाठ से यह आयोजन विशेष गरिमा प्राप्त करेगा। उनकी ओजस्वी काव्यधारा अटल जी की राष्ट्रनिष्ठा, मानवीय संवेदनाओं और सांस्कृतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुँचाएगी।

बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, फाउंडेशन के संयुक्त सचिव एवं संस्कृत भारती के संपर्क प्रमुख (पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र) जितेन्द्र प्रताप सिंह, विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह, डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल, नगर निगम कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सुशील तिवारी 'पम्मी', अनुराग मिश्र सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा प्रबुद्ध नागरिकों ने सहभागिता करते हुए आयोजन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने का संकल्प व्यक्त किया।

जितेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि राजधानी के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर 9 अगस्त तक प्रचार-प्रसार हेतु बैनर एवं जनसंपर्क अभियान पूर्ण कर लिया जाएगा, जिससे अधिकाधिक नागरिक इस राष्ट्रीय आयोजन से जुड़ सकें। बैठक में आयोजन की समस्त व्यवस्थाओं को सुचारु, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन कर उत्तरदायित्व भी सौंपे गए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने कहा कि अटल जी के विचार, उनकी राजनीति की शुचिता और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण आज भी भारतीय जनमानस के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से पूर्ण समर्पण और संगठनात्मक क्षमता के साथ इस आयोजन को अभूतपूर्व सफलता दिलाने का आह्वान किया।

बैठक के समापन पर उपमुख्यमंत्री एवं फाउंडेशन अध्यक्ष ब्रजेश पाठक ने सभी जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि 16 अगस्त 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होने वाली 'अटल स्मृति संध्या' भारतीय लोकतांत्रिक परंपरा, राष्ट्रभक्ति, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत का ऐसा ऐतिहासिक संगम सिद्ध होगी, जो श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के विराट व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नई पीढ़ी के समक्ष और अधिक प्रखरता से स्थापित करेगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!