ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
प्लास्टिक उद्योग को नई दिशा: लखनऊ में AIPMA की गोष्ठी में विकसित भारत के लक्ष्य पर मंथन • जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी के करीबी के 83 लाख की संपत्ति के कुर्क करने के दिये आदेश • जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना कोतवाली घोसी मऊ में की जन सुनवाई • हम सब के प्रेरणा डीडी इंडिया न्यूज के ब्यूरो चीफ आदरणीय बड़े भाई श्री उदय राज जी के जन्मदिन की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं!💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 • 32 हजार करोड़ से ब्रज में लौटेगी द्वापर सी भव्यता : सीएम योगी  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण • पूर्व मंत्री व राज्यपाल लालजी टण्डन की जयन्ती पर सीएम योगी ने की श्रद्धांजलि अर्पित • भव्य आयोजनों के जरिए 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में मनेगी भामाशाह जयंती • प्लास्टिक उद्योग को नई दिशा: लखनऊ में AIPMA की गोष्ठी में विकसित भारत के लक्ष्य पर मंथन • जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी के करीबी के 83 लाख की संपत्ति के कुर्क करने के दिये आदेश • जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना कोतवाली घोसी मऊ में की जन सुनवाई • हम सब के प्रेरणा डीडी इंडिया न्यूज के ब्यूरो चीफ आदरणीय बड़े भाई श्री उदय राज जी के जन्मदिन की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं!💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐 • 32 हजार करोड़ से ब्रज में लौटेगी द्वापर सी भव्यता : सीएम योगी  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में माघ मेला-2026 की तैयारियों की व्यापक समीक्षा की, ‘मेला सेवा ऐप’ का लोकार्पण • पूर्व मंत्री व राज्यपाल लालजी टण्डन की जयन्ती पर सीएम योगी ने की श्रद्धांजलि अर्पित • भव्य आयोजनों के जरिए 'व्यापारी कल्याण दिवस' के रूप में मनेगी भामाशाह जयंती •
प्रीमियम समाचार ब्रेकिंग हिन्दी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण

D

Dainik India News

• 14694 views
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारियां तेज, मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने किया स्थलीय निरीक्षण
Article image

दैनिक इंडिया न्यूज, मधुबन (मऊ)। नगर पंचायत मधुबन के गांधी मैदान में 29 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंडलायुक्त आजमगढ़ मंडल विवेक एवं डीआईजी सुनील कुमार सिंह ने कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

Article image

मुख्यमंत्री 29 मई को तहसील मधुबन स्थित गांधी मैदान में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करने के साथ एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके उपरांत उनका ताजोपुर, मऊ स्थित सैनिक ग्रामीण अस्पताल के अनावरण कार्यक्रम में भी शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंच व्यवस्था, आगमन एवं निर्गमन मार्ग, पार्किंग, पेयजल, छायादार व्यवस्था, शौचालय, सुरक्षा प्रबंधन एवं जनसुविधाओं सहित कार्यक्रम स्थल पर की जा रही सभी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि आमजन एवं विशिष्ट अतिथियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएं।

स्थलीय निरीक्षण से पूर्व कलेक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त एवं डीआईजी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर अब तक की गई तैयारियों का आकलन किया। बैठक में कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय की गईं।

मंडलायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय से ड्यूटी स्थल पर उपस्थित रहने तथा सौंपे गए दायित्वों का गंभीरता एवं पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने पर विशेष बल दिया।

निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर, क्षेत्राधिकारी मधुबन अंजनी कुमार पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!