ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा: आतंकवाद • संस्कृतभारती अवधप्रांतस्य प्रांतगोष्ठी संपन्ना -जितेन्द्रप्रतापसिंहः • लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, श्री बली राम भगत को श्रद्धांजलि • परमवीर राष्ट्रनायक जनरल बिपिन रावत के जन्मदिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि, राष्ट्रहित में उनका योगदान अविस्मरणीय • सहारा हॉस्पिटल के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 1,023 का इलाज • राजनाथ सिंह के एतिहासिक नामंकन व हैट्रिक पारी के लिए वार्ड वार्ड जन जागरण अभियान को दिशा देने निकलीं सुषमा खर्कवाल-जितेन्द्र प्रताप सिंह • लखनऊ में कारगिल विजय दिवस का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री ने वीर सपूतों का किया आह्वान • आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में नारी शक्ति का संगम — जब आत्मविश्वास ने लिया संकल्प का रूप • मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा: आतंकवाद • संस्कृतभारती अवधप्रांतस्य प्रांतगोष्ठी संपन्ना -जितेन्द्रप्रतापसिंहः • लोक सभा के पूर्व अध्यक्ष, श्री बली राम भगत को श्रद्धांजलि • परमवीर राष्ट्रनायक जनरल बिपिन रावत के जन्मदिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि, राष्ट्रहित में उनका योगदान अविस्मरणीय • सहारा हॉस्पिटल के नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 1,023 का इलाज • राजनाथ सिंह के एतिहासिक नामंकन व हैट्रिक पारी के लिए वार्ड वार्ड जन जागरण अभियान को दिशा देने निकलीं सुषमा खर्कवाल-जितेन्द्र प्रताप सिंह • लखनऊ में कारगिल विजय दिवस का भव्य आयोजन: मुख्यमंत्री ने वीर सपूतों का किया आह्वान • आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में नारी शक्ति का संगम — जब आत्मविश्वास ने लिया संकल्प का रूप •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

D

Dainik India News

• 9954 views
ढोलवन हत्याकांड: जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से की भेंट, न्याय और हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई, निष्पक्ष एवं त्वरित विवेचना के दिए गए निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।

जनपद मऊ के थाना हलधरपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ढोलवन में घटित जघन्य हत्या की घटना के उपरांत जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन एवं पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने पीड़ित परिवार के आवास पर पहुंचकर शोक-संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों से भेंट कर घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दिवंगत राम जन्म राजभर के परिजनों को सांत्वना प्रदान करते हुए आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन इस दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु शासन एवं प्रशासन स्तर पर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे तथा किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाएगी।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराए जा सकने वाले समस्त लाभों का तत्काल परीक्षण कर शीघ्र सहायता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पात्रता के अनुरूप आर्थिक एवं अन्य आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण की जाए।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि घटना के प्रत्येक पहलू की गंभीरता एवं निष्पक्षता के साथ जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराध में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा दोषियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले की विवेचना पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं त्वरित गति से संपन्न की जाए, जिससे पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार को हरसंभव प्रशासनिक, विधिक एवं मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रकरण की सतत निगरानी वरिष्ठ स्तर पर की जा रही है।

इस दौरान संबंधित उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!