ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
प्रशासन ने करीब 7 करोड़ की संपत्ति को किया कुर्क,मचा हड़कंप • जिला स्वच्छता समिति की बैठक 10 जून को • हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण- • अधिकारी दें ध्यान, लोग न हों परेशान : सीएम योगी • अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में वर्चुअल माध्यम से सीएम योगी ने वैठक को किया सम्बोधित • जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी के करीबी के तीन करोड़ 15 लाख की संपत्ति के कुर्क करने के दिये आदेश • मानसिक स्वास्थ्य: शिक्षा व्यवस्था की अनिवार्य आवश्यकता • राजधानी लखनऊ में निकाली गयीं शोभायात्रा, सड़कों पर लगे जय श्री राम के नारे-जेपी सिंह • प्रशासन ने करीब 7 करोड़ की संपत्ति को किया कुर्क,मचा हड़कंप • जिला स्वच्छता समिति की बैठक 10 जून को • हरदोई रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर की गई शुक्रवार की परेड, यू0पी0 112 के वाहनों का किया गया निरीक्षण- • अधिकारी दें ध्यान, लोग न हों परेशान : सीएम योगी • अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में वर्चुअल माध्यम से सीएम योगी ने वैठक को किया सम्बोधित • जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी के करीबी के तीन करोड़ 15 लाख की संपत्ति के कुर्क करने के दिये आदेश • मानसिक स्वास्थ्य: शिक्षा व्यवस्था की अनिवार्य आवश्यकता • राजधानी लखनऊ में निकाली गयीं शोभायात्रा, सड़कों पर लगे जय श्री राम के नारे-जेपी सिंह •
अपराध ब्रेकिंग हिन्दी

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की बैठक हुई संपन्न

D

Dainik India News

• 10331 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कानून व्यवस्था की बैठक हुई संपन्न


एंटी रोमियो टीमों को सक्रियता से कार्य करने के दिए निर्देश, जिलाधिकारी

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ।जनपद मऊ में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद की सुरक्षा व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित निगरानी एवं सघन गश्त सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों के आसपास बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए एंटी रोमियो टीमों को सक्रिय रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई तथा त्योहारों एवं सार्वजनिक आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे आम जनता का विश्वास प्रशासन पर बना रहे।

बैठक में पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने गुंडा एक्ट से संबंधित प्रकरणों की निष्पक्ष एवं गंभीरता से विवेचना करने के निर्देश संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को दिए। उन्होंने कहा कि अपराध एवं अराजक तत्वों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रखी जाए।

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी दिनेश मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, सभी थानाध्यक्ष एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टैग्स:

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!