ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
25 जून 1975: लोकतंत्र पर सबसे क्रूर हमला,इंदिरा गांधी सरकार ने की थी संविधान की हत्या • सुधार नहीं, स्वीकार का संकल्प — नववर्ष के लिए आध्यात्मिक दृष्टि • इन्वेस्टर समिट के दौरान प्राप्त निवेशों को धरातल पर उतारने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स एवं अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न • जब आधी रात मधुबन कोतवाली बनी कृष्णमय, शंख-घंटों और जयकारों से गूंज उठा थाना परिसर • सीतापुर नेत्र अस्पताल द्वारा रामपुर-देवराई में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन • संस्कृत को जन-जन की बोलचाल की सरल भाषा बनाने के प्रयासों को साधुवाद:अशोक बाजपेई • स्व.भरत पाण्डेय की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि • अन्तःदीप्ति का महामंत्र — मनोविजय और आत्मोत्कर्ष का दार्शनिक विस्तार • 25 जून 1975: लोकतंत्र पर सबसे क्रूर हमला,इंदिरा गांधी सरकार ने की थी संविधान की हत्या • सुधार नहीं, स्वीकार का संकल्प — नववर्ष के लिए आध्यात्मिक दृष्टि • इन्वेस्टर समिट के दौरान प्राप्त निवेशों को धरातल पर उतारने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में इन्वेस्टर्स एवं अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न • जब आधी रात मधुबन कोतवाली बनी कृष्णमय, शंख-घंटों और जयकारों से गूंज उठा थाना परिसर • सीतापुर नेत्र अस्पताल द्वारा रामपुर-देवराई में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन • संस्कृत को जन-जन की बोलचाल की सरल भाषा बनाने के प्रयासों को साधुवाद:अशोक बाजपेई • स्व.भरत पाण्डेय की मनाई गई छठवीं पुण्यतिथि • अन्तःदीप्ति का महामंत्र — मनोविजय और आत्मोत्कर्ष का दार्शनिक विस्तार •
Uncategorized English

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या सहित पूरे प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी

D

Dainik India News

• 7731 views
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या सहित पूरे प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी

योगी सरकार प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में आयोजित कराएगी अखंड रामायण पाठ एवं हनुमान चालीसा

14 जनवरी से 22 जनवरी के बीच आयोजित होंगे कार्यक्रम

पर्यटन विभाग की ओर से होगी बजट की व्यवस्था 

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,अयोध्या, 01 दिसम्बर: अयोध्या में निर्माणाधीन प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या व पूरे प्रदेश को राममय बनाने की तैयारी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रदेश की योगी सरकार की ओर से इसके लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी क्रम में यूपी के हर मंदिर में रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किए जाने की तैयारी है। 

योगी सरकार का प्लान है कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर सभी जिलों के प्रतिष्ठित मंदिरों में 14 जनवरी (मकर संक्रांति) के दिन से 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन तक अनवरत रामायण, रामचरितमानस और हनुमान चालीसा का पाठ कराया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग बजट की व्यवस्था करेगा।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि हर जिले के 'पर्यटन और संस्कृति परिषद' के जरिए स्थानीय कलाकारों और लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी। 14 जनवरी से 22 जनवरी तक होने वाले इस आयोजन के लिए पर्यटन विभाग धन की व्यवस्था करेगा। हालांकि, इसके लिए अभी प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। यह कार्यक्रम अयोध्या सहित प्रदेश के सभी जनपदों में आयोजित किया जाना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप पूरे प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में रामचरितमानस का अखंड पाठ व हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया जाएगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!