दैनिक इंडिया न्यूज़ नईदिल्ली।NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में सीबीआई अपनी अंतिम चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। जांच एजेंसी ने कथित रूप से 13 लोगों की भूमिका सामने आने की बात कही है, जिनमें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी से जुड़े विषय विशेषज्ञ और कोचिंग संस्थानों से जुड़े लोग भी शामिल हैं।
मामले में पहले ही 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है, जिसमें एनटीए से जुड़े तीन विषय विशेषज्ञों के नाम भी शामिल हैं। अब जांच के अंतिम चरण में सीबीआई की कार्रवाई पर छात्रों और अभ्यर्थियों की निगाहें टिकी हैं।