ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
पर्वों को लेकर मधुबन थाना में हुई शांति समिति की बैठक • भगवान विश्वकर्मा निर्माण व सृजन के देवता हैं, भारत में आदिकाल से परम्परागत उद्योगों का विशेष महत्व रहा: मुख्यमंत्री: • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस • "UP Assembly Speaker Satish Mahana Advocates Gender Reservation at CPA Conference in Ghana" • त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन हेतु समय सारणी जारी • अपने नाम जैसा सोने का बनने जा रहा सोनभद्र : योगी  • आजादी का अमृत महोत्सव कार्यकम के परिपेक्ष्य में जन - जन तक विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट • पर्वों को लेकर मधुबन थाना में हुई शांति समिति की बैठक • भगवान विश्वकर्मा निर्माण व सृजन के देवता हैं, भारत में आदिकाल से परम्परागत उद्योगों का विशेष महत्व रहा: मुख्यमंत्री: • पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस • "UP Assembly Speaker Satish Mahana Advocates Gender Reservation at CPA Conference in Ghana" • त्रिस्तरीय पंचायत के रिक्त पदों पर उप निर्वाचन हेतु समय सारणी जारी • अपने नाम जैसा सोने का बनने जा रहा सोनभद्र : योगी  • आजादी का अमृत महोत्सव कार्यकम के परिपेक्ष्य में जन - जन तक विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट •
Uncategorized English

कुर्सी सत्ता का सुख नहीं, सेवा की चौकी है: राजनाथ सिंह

D

Dainik India News

• 8296 views
कुर्सी सत्ता का सुख नहीं, सेवा की चौकी है: राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया सेवा का संदेश, केजीएमयू पहुंचकर वरिष्ठ नेता का हालचाल भी लिया

दैनिक इंडिया न्यूज,लखनऊ।रक्षामंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि जिस कुर्सी पर हम बैठे हैं, वह सत्ता का सुख भोगने की कुर्सी नहीं है, बल्कि सेवा की चौकी है। इसी भाव के साथ हमें कार्य करना चाहिए।


उन्होंने कहा, “आप सभी कार्यकर्ता अपना पसीना बहाकर पार्टी की प्रतिष्ठा बढ़ाते हैं, इसलिए मैं हर कार्यकर्ता का सम्मान करता हूं। कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं। उनके बल पर भाजपा भारत ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है।”

राजनाथ सिंह शनिवार को मध्य विधानसभा के रामलीला ग्राउंड स्थित मानस भवन में प्रबुद्धजनों और मंडल कार्यकर्ताओं के संवाद कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “सभी जनप्रतिनिधियों से मेरा आग्रह है कि जब कोई कार्यकर्ता उनके पास आए तो उसका पूरा सम्मान करें। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान से बढ़कर कुछ नहीं होता। कोई यह नहीं कह सकता कि दिल्ली आकर भी उसे सम्मान और समय न मिला हो।”

कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं

कार्यक्रम के दौरान अतुल दीक्षित ने रक्षा मंत्री से संवाद किया। अमरनाथ अग्रवाल ने व्यापारियों की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा कि भाजपा सरकार में गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और लूट से व्यापारियों को राहत मिली है। सचिन कंछल ने लखनऊ में बन रही आईटी सिटी में बड़ी कंपनियों को आमंत्रित करने का प्रस्ताव रखा।
हरिलाल धानुक ने धानुक समाज के श्मशान घाट के जीर्णोद्धार की मांग की, जिस पर रक्षा मंत्री के निर्देश पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने शीघ्र कार्य कराने का आश्वासन दिया।

केजीएमयू पहुंचे रक्षा मंत्री, वरिष्ठ नेता से मिले

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वासिनी कुमार का हालचाल लेने शनिवार दोपहर करीब एक बजे किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचे। 77 वर्षीय विश्वासिनी कुमार को संक्रमण के कारण ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, बाद में उन्हें गांधी वार्ड के मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (एमआईसीयू) में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनका वेंटिलेटर हटा दिया गया है और किडनी का संक्रमण भी धीरे-धीरे कम हो रहा है।
रक्षा मंत्री ने डॉक्टरों से उनकी स्थिति की पूरी जानकारी ली। बाद में कुलपति कार्यालय में विश्वासिनी कुमार के परिजनों से भेंट कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उनकी बेटी जयती श्रीवास्तव, दामाद अनूप शर्मा, बेटे देवेश कुमार और विश्वेश कुमार, चाचा राजेंद्र कुमार समेत परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, मुकेश शर्मा, रामचंद्र प्रधान, विधायक ओपी श्रीवास्तव, रजनीश गुप्ता, राम अवतार कनौजिया, रमेश तूफानी, मनोज रस्तोगी, डॉ. राजीव लोचन,प्रवीण गर्ग, नरेंद्र सिंह देवड़ी, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!