ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
मनकामेश्वर में दर्शन करने पहुंचे विधायक डॉ नीरज बोरा • पूर्वी क्षेत्र, उत्तर प्रदेश संस्कृतभारती की वैचारिक गौष्ठी प्रयागराज में भव्य रूप से संपन्न • प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर हाई कोर्ट सख्त • कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, समर्थ भारत ने प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाणपत्र • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में कुल 170 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे • लखनऊ के 2,515 बूथों पर एक साथ गूँजी 'मन की बात', प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से राष्ट्रचेतना का हुआ अभूतपूर्व जागरण • सिख संगठन हरदोई एसपी और जिला अधिकारी कार्यालय पर करेगा धरना प्रदर्शन, सौंपेगा ज्ञापन • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-राजेश • मनकामेश्वर में दर्शन करने पहुंचे विधायक डॉ नीरज बोरा • पूर्वी क्षेत्र, उत्तर प्रदेश संस्कृतभारती की वैचारिक गौष्ठी प्रयागराज में भव्य रूप से संपन्न • प्रेशर हॉर्न और मॉडिफाइड साइलेंसर वाले वाहनों पर हाई कोर्ट सख्त • कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम, समर्थ भारत ने प्रशिक्षुओं को वितरित किए प्रमाणपत्र • मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में कुल 170 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे • लखनऊ के 2,515 बूथों पर एक साथ गूँजी 'मन की बात', प्रधानमंत्री मोदी के संदेश से राष्ट्रचेतना का हुआ अभूतपूर्व जागरण • सिख संगठन हरदोई एसपी और जिला अधिकारी कार्यालय पर करेगा धरना प्रदर्शन, सौंपेगा ज्ञापन • समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-राजेश •
Uncategorized English

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

B

Bhargav Bhargav

• 7995 views
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में उद्योग बंधु एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न

औद्योगिक क्षेत्र में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के दिये निर्देश

ब्यूरो / दैनिक इंडिया न्यूज़ मऊ

जिलाधिकारी  अरुण कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के संबंध में जिला स्तरीय समिति की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार की मंशा है कि जनपद के टेक्सटाइल प्रोजेक्ट को बढ़ावा दिया जाए जिसके लिए जनपद के उद्यमी इसमें अपना सुझाव दे सकते हैं। उन्होंने जनपद के उन उद्यमियों के बारे में जानकारी ली जो एस0पी0वी0 बनाकर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं। बैठक में उद्यमियों द्वारा जनपद में टैक्सटाइल पार्क बनाने एवं बिजली की ज्यादा समस्या होने पर उसके समाधान की बात कही गई। बैठक में जिला उद्योग अधिकारी ने बैठक के एजेंडा बिंदुओं को वहां उपस्थित सभी उद्यमियों को अवगत कराते हुए अब तक हुई कार्रवाईयों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सृजन रोजगार योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य 58 के सापेक्ष 122 आवेदन पत्र बैंकों में प्रेषित है। 44 आवेदन पत्र पर स्वीकृति तथा 16 आवेदन पत्रों का वितरण की कार्यवाही विभिन्न बैंकों द्वारा की गई है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य 67 के सापेक्ष 102 आवेदन पत्र बैंकों में प्रेषित हैं, जिनमें 25 आवेदन पत्रों की स्वीकृति तथा 16 आवेदन पत्रों के वितरण की कार्रवाई की जा चुकी है। जिलाधिकारी  ने जितने भी आवेदन प्राप्त हैं उनका जल्द से जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए। जिला उद्योग अधिकारी ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत विभिन्न ट्रेडों दर्जी, मोची, सोनार , टोकरी बुनकर, हलवाई, लोहार, बढ़ई, कुम्हार, नाई, राजमिस्त्री हेतु लाभार्थियों के प्रशिक्षण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष लाभार्थियों का चयनोपरांत प्रशिक्षणदाई संस्था द्वारा प्रशिक्षण पूर्ण करा दिया गया है। बैठक में औद्योगिक क्षेत्र सहादतपुरा में विद्युत तार के सैग के ढीला होने की चर्चा के दौरान अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि ढीले सैग को ठीक करा दिया गया है। औद्योगिक क्षेत्र ताजोपुर के नालों की सफाई ठीक ढंग से नहीं होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए नालियों की सफाई निरंतर कराने के सख्त निर्देश दिए गए एवं औद्योगिक क्षेत्रों में लाइट की समस्या का भी समाधान कराने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा ओ0डी0ओ0पी0 वित्त पोषण हेतु सहायता योजना, ओ0डी0ओ0पी0 प्रशिक्षण एवं टूल किट योजना, ओ0डी0ओ0पी0 विपणन प्रोत्साहन योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद अंतर्गत सामान्य सुविधा केंद्र प्रोत्साहन योजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

      उक्त अवसर पर जिला उद्योग अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं उद्यमी उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!