ब्रेकिंग न्यूज़
2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश | 2027 से बदल सकती है दुनिया की आर्थिक और सामरिक तस्वीर, युद्ध से लेकर महंगाई तक कई मोर्चों पर बढ़ेंगी चुनौतियां | मतदाता सूची से 1.27 करोड़ हिंदुओं के नाम गायब होने का योगी का दावा, निर्वाचन व्यवस्था पर उठाए सवाल | काशी से दिल्ली की दूरी सिमटेगी, साढ़े तीन घंटे में पहुंचेगी बुलेट ट्रेन! | काशी से दिल्ली का सफर अब 8 से 9 घंटे में, बुलेट ट्रेन से साढ़े तीन घंटे की दूरी का लक्ष्य | संस्कृत भारती के राष्ट्रीय सम्मेलन में गूंजी भारतीय ज्ञान परंपरा की गूंज, राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता ने किया उद्घाटन | प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, कुल 3,364 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित | संस्कृतभारती के जितेन्द्र प्रताप सिंह की पंजाब भाजपा प्रदेश मंत्री मीना तरनैच से भेंट, 2027 के चुनावी परिदृश्य और संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन | अवध बार एसोसिएशन चुनाव: जी.सी. वर्मा के सिर सजा अध्यक्ष पद का ताज, बाल केश्वर श्रीवास्तव महासचिव निर्वाचित; नई कार्यकारिणी में अनुभवी और युवा अधिवक्ताओं का समावेश |
हाइलाइट न्यूज़
राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी के 146 वें बैच के पासिंग आउट परेड के साक्षी होंगे वारियर्स डिफेन्स एकेडमी के सैंकड़ो छात्र • युवा से युग तक: चेतना, चरित्र और कर्मयोग का बौद्धिक आवाहन- अजय दीप सिंह • असलहा तस्करी करने वाले आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत • "विश्व योग दिवस 2023: संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त द्वारा आयोजित विशाल योग शिविर" • दिव्यांगजन पुनर्वासन हेतु दुकान निर्माण/संचालन हेतु दिव्यांगजन करे आवेदन • मुख्यमंत्री ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक की • प्राचीन चिकित्सा विज्ञान का पुनर्जागरण – लोहिया संस्थान बना साक्षी • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न • राष्ट्रीय रक्षा एकेडमी के 146 वें बैच के पासिंग आउट परेड के साक्षी होंगे वारियर्स डिफेन्स एकेडमी के सैंकड़ो छात्र • युवा से युग तक: चेतना, चरित्र और कर्मयोग का बौद्धिक आवाहन- अजय दीप सिंह • असलहा तस्करी करने वाले आरोपी को कोर्ट से मिली जमानत • "विश्व योग दिवस 2023: संस्कृत भारतीन्यास अवधप्रान्त द्वारा आयोजित विशाल योग शिविर" • दिव्यांगजन पुनर्वासन हेतु दुकान निर्माण/संचालन हेतु दिव्यांगजन करे आवेदन • मुख्यमंत्री ने आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक की • प्राचीन चिकित्सा विज्ञान का पुनर्जागरण – लोहिया संस्थान बना साक्षी • जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न •
Uncategorized English

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में कुल 170 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

B

Bhargav Bhargav

• 12341 views
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में कुल 170 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे
 दैनिक इंडिया न्यूज़ संवाददाता-धनञ्जय पाण्डेय

   मऊ। प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत प्रदेश सरकार द्वारा एक जोड़े की शादी पर कुल  रू0 51000 खर्च किया जाता है, जिसमें रू0 35000 आर्थिक मदद कन्या के खाते में एवं रू0 10000 की उपहार सामग्री वैवाहिक जोड़े को प्रदान की जाती है तथा रू0 6000 आयोजन हेतु खर्च की जाती है। लाभार्थी आवेदन पत्र पूर्ण करते हुए ग्रामीण क्षेत्र का खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय एवं शहरी क्षेत्र हेतु नगर पालिका/नगर पंचायत कार्यालय में जमा कर लाभ उठातें है। इसी क्रम में आज जनपद में कुल 175 के सापेक्ष 170 जोड़ों ने एक साथ रहने के लिए समाजिक रिति रिवाज से एक बन्धन में बधें। जनपद के चार विकास खण्डों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन  किया गया। जिसमें विकास खण्ड परदहां में 48, घोसी में 53, फतेहपुर मण्डांव में 33 एवं मुहम्मदाबाद गोहना में 36  जोडों की शादियां हुई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में आज मुस्लिम समुदाय से 15 जोड़े, पिछड़ी जाति से 40 जोडे़ एवं अनुसूचित जाति के 115 जोडे  एक दुसरे के हुए। शहरी क्षेत्र नगर पालिका से 12, विकास खण्ड परदहां से 21, कोपागंज से 22, घोसी से 11, बड़रांव से 20, दोहरीघाट से 13, फतहपुर मण्डांव से 20, रतनपुरा से 15, मुहम्मदाबाद गोहना से 17 एवं रतनपुरा से 15 जोड़े मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में सम्मिलित हुए। वैवाहिक कार्यक्रम अलग-अलग धर्मगुरूओं द्वारा सम्पन्न कराया गया। मा0 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाकर उपस्थित अभिभावक एवं दुल्हा दुल्हन प्रसन्न हुए। 

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा पंजीकृत कलाकार रीना राव एवं गुड्डू रवि द्वारा विकास खंड प्रधान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया साथ ही सभी आयोजन स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
उक्त अवसर पर राजेश कुमार ब्लाक प्रमुख, जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास उमाशंकर वर्मा, खण्ड विकास अधिकारी धीरेश कुमार गुप्ता, विरिष्ठ सहायक राजेश कुमार, ब्लाक आडिटर गोपाल शरण पाण्डेय, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण दिनकर मौर्या, राधवेन्द्र सिंह ग्राम विकास अधिकारी, लेखाकार अरूण कुमार, प्रसिद्ध नाथ यादव सहित मनोज यादव, रामकरन राम, प्रशान्त श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!