ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्यमंत्री ने विधान मण्डल सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व मीडिया प्रतिनिधियों को किया सम्बोधित • तालरतोय के पानी निकासी हेतु किसान यूनियन संघ का धरना प्रदर्शन जारी • लखनऊ विकास को नई ऊँचाई: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जानकीपुरम में लोकार्पण और शिलान्यास किया • विधान सभा के इस विशेष सत्र के कार्यक्रम को आज अन्तिम रूप दे दिया गया-हृदय नारायण दीक्षित • बी के दिक्षित ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी • भावुक कर गया सीएम के भावों का संवाद • विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार • Incorporate the influence of Sanskrit into your life, and witness the transformative power of this ancient language." - Dr. MLB BHATT • मुख्यमंत्री ने विधान मण्डल सत्र प्रारम्भ होने से पूर्व मीडिया प्रतिनिधियों को किया सम्बोधित • तालरतोय के पानी निकासी हेतु किसान यूनियन संघ का धरना प्रदर्शन जारी • लखनऊ विकास को नई ऊँचाई: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जानकीपुरम में लोकार्पण और शिलान्यास किया • विधान सभा के इस विशेष सत्र के कार्यक्रम को आज अन्तिम रूप दे दिया गया-हृदय नारायण दीक्षित • बी के दिक्षित ने 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी • भावुक कर गया सीएम के भावों का संवाद • विजेथुआ–राजापुर सड़क विवाद में हाईकोर्ट का अहम फैसला, 18 साल पुराने अभिलेख बने विभागीय पक्ष का आधार • Incorporate the influence of Sanskrit into your life, and witness the transformative power of this ancient language." - Dr. MLB BHATT •
ताज़ा खबर ब्रेकिंग हिन्दी

तिरंगे के रंग में रंगा लखनऊ, मंडलों में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

D

Dainik India News

• 7136 views
तिरंगे के रंग में रंगा लखनऊ, मंडलों में गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा लखनऊ महानगर के विभिन्न मंडलों में निकलीं तिरंगा यात्राएं और बाइक रैली; 12 मंडलों में आयोजन पूरा, शेष 13 मंडलों में कल होंगी यात्राएं

Article image

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।लखनऊ में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को भाजपा लखनऊ महानगर के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्राओं और बाइक रैली के माध्यम से राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। हाथों में लहराते तिरंगे और देशभक्ति के नारों के बीच निकली इन यात्राओं में पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने विधिक प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित बाइक रैली में भाग लिया और इसके बाद सरोजनीनगर विधानसभा के मंडल-दो में आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

Article image

आनंद द्विवेदी ने बताया कि महानगर के 12 मंडलों में अब तक तिरंगा यात्राएं आयोजित की जा चुकी हैं, जबकि शेष 13 मंडलों में यात्राओं का आयोजन गुरुवार को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान महज एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का माध्यम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर देशभर में लोग अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं और भाजपा कार्यकर्ता भी अधिक से अधिक परिवारों को अभियान से जोड़ने में जुटे हैं।

Article image

महानगर मीडिया प्रभारी अनुराग साहू के अनुसार, मंगलवार को भी विभिन्न मंडलों में अभियान के तहत तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। पश्चिम मंडल-एक में अन्नपूर्णा मंदिर से राम जानकी मंदिर तक निकली यात्रा में अंजनी श्रीवास्तव अतिथि के रूप में शामिल हुए। उत्तर मंडल-दो में डॉ. नीरज बोरा के पुरनिया स्थित कार्यालय से देवकी हॉस्पिटल होते हुए पुनः कार्यालय तक यात्रा निकाली गई, जिसमें विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, महामंत्री घनश्याम दास अग्रवाल और टिंकू सोनकर शामिल हुए।

Article image

उत्तर मंडल-पांच में इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे से पुरनिया चौराहे तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें राहुल राज रस्तोगी ने सहभागिता की। पूर्व मंडल-पांच में चिनहट तिराहे से एल्डिको तिराहे तक आयोजित यात्रा में विधायक योगेश शुक्ला अतिथि रहे। मध्य मंडल-तीन में पार्षद नरेंद्र शर्मा के कार्यालय से सुभाष मार्ग तक निकली यात्रा में रजनीश कुमार गुप्ता शामिल हुए, जबकि कैंट मंडल-दो में श्रृंगार नगर चौराहे से आलमबाग चौराहे तक आयोजित तिरंगा यात्रा में रामचंद्र प्रधान ने सहभागिता की।

महानगर के विभिन्न हिस्सों में एक साथ निकली इन यात्राओं ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को संगठनात्मक गतिविधि से आगे बढ़ाकर सार्वजनिक सहभागिता का स्वरूप दिया। तिरंगे के साथ निकले कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया। अब अभियान का अगला चरण शेष 13 मंडलों में प्रस्तावित यात्राओं के साथ आगे बढ़ेगा।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!