ब्रेकिंग न्यूज़
तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? | तीन दिवसीय लखनऊ दौरे पर रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जनसंवाद से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक कई कार्यक्रमों में करेंगे सहभागिता | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों ने सीखी अंतरराष्ट्रीय युद्धकला की उन्नत तकनीकें | वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ | जनता की जेब पर 10% का बोझ, फिर अचानक यू-टर्न! आखिर किस दबाव में झुका बिजली विभाग? | चिलुआताल बनेगा पूर्वांचल का नया ईको-टूरिज्म केंद्र: मुख्यमंत्री योगी ने 20.35 करोड़ की परियोजनाओं का किया लोकार्पण | कुशीनगर विकास की नई उड़ान पर, 424 करोड़ की 278 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास | 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय बदलेगा पूर्वांचल की तस्वीर, निर्माण स्थल पर पहुंचे सीएम योगी | 10% अतिरिक्त विद्युत अधिभार और अंधेरे का जून: क्या ऊर्जा विभाग जनता की जेब काटकर पूंजीपतियों के खजाने भर रहा है? |
हाइलाइट न्यूज़
श्रावण मास में सीएम योगी ने तीसरी बार किये बाबा विश्वनाथ व काशी कोतवाल के दर्शन  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य योजनाओं पर समीक्षा बैठक संपन्न मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हरदोई थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों के गैंग से चोरी के 21 मोबाइल फोन भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर अवैध सत्र सहित किया गिरफ्तार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना,आई.जी.आर.एसगोल्डन कार्ड अभियान, सहित कई अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न नव संवत्सर के शुभागमन पर राष्ट्र के नाम उद्बोधन: सनातन चेतना के पुनरुत्थान का दिव्य महापर्व पुलिस हामी प्रतियोगिता का फाइनल मैच सम्पन्न, चन्दौली पुलिस बनी विजेता समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:डॉ प्रदीप कुमार द्विवेदी श्रावण मास में सीएम योगी ने तीसरी बार किये बाबा विश्वनाथ व काशी कोतवाल के दर्शन  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मा0 मुख्यमंत्री जी की घोषणा से सम्बन्धित योजनाओं सहित अन्य योजनाओं पर समीक्षा बैठक संपन्न मुख्यमंत्री ने विजयादशमी पर्व के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हरदोई थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन शातिर चोरों के गैंग से चोरी के 21 मोबाइल फोन भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर अवैध सत्र सहित किया गिरफ्तार जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वामित्व योजना,आई.जी.आर.एसगोल्डन कार्ड अभियान, सहित कई अन्य योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न नव संवत्सर के शुभागमन पर राष्ट्र के नाम उद्बोधन: सनातन चेतना के पुनरुत्थान का दिव्य महापर्व पुलिस हामी प्रतियोगिता का फाइनल मैच सम्पन्न, चन्दौली पुलिस बनी विजेता समस्त प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं:डॉ प्रदीप कुमार द्विवेदी
गुजरात English

झाडू़ मारकर सब झाड़ ले जाएगा दिल्ली का नमूनाः सीएम योगी 

D

Dainik India News

26 views
झाडू़ मारकर सब झाड़ ले जाएगा दिल्ली का नमूनाः सीएम योगी 

पांचवें दिन भी 4 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट 

पीएम के गृह राज्य में यूपी के मुख्यमंत्री को सिरआंखों पर रख रहे आमजन

बोले- सैनिकों और शहीदों का अपमान करने वाली पार्टी है कांग्रेस

भाजपा जीत रही, लेकिन सातवीं बार हर सीट पर छक्का लगना चाहिए

दैनिक इंडिया न्यूज महीसागर/आणंद/वडोदरा, 29 नवंबरः गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार मंगलवार को थम गया। यहां पहली दिसंबर और 5 दिसंबर को चुनाव होने हैं। गुजरात की जनता के बीच फायर ब्रांड नेता व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग सबसे अधिक रही। योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यहां पांचवें दिन रण में उतरे। उन्होंने यहां भी 4 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगा। गुजरात, यूपी व देश में भाजपा के सरकारों के कार्यों को गिनाया और कांग्रेस की नाकामियों की हुंकार जनता से भरवाई। सीएम योगी ने आमजन से पूछा कि जब कांग्रेस हर मुद्दे पर नाकाम है तो क्या आप उनके हाथ का साथ चाहेंगे,  इस पर जनसभाओं से एक ही आवाज आई-नहीं। वहीं आम आदमी पार्टी पर भी सीएम ने तंज कसा, बोले-झाड़ू मारकर सब झाड़ ले जाएगा आप का नमूना, इससे सावधान रहिए तो लोगों ने भी हुंकार भरकर सीएम योगी को कमल खिलाने का आश्वासन दिया। 

पीएम की कर्मभूमि काशी से छोटी काशी आकर भावनाओं से जुड़े योगी 

मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लूणावाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्य़ाशी जिग्नेश भाई सेवक व बालासिनोर से मान सिंह चौहान के पक्ष में उतरे। सबसे पहले उन्होंने विद्वानों की धरती और छोटी काशी लूणावाड़ा को जयश्री राम किया। कहा कि पीएम मोदी की कर्मभूमि काशी उत्तर प्रदेश से देश की छोटी काशी के रूप में विख्यात लूणावाड़ा में आपको अभिनंदन करता हूं। सीएम योगी के इस वाक्य ने स्थानीय लोगों को उनसे जोड़ा। 

सीएम ने कहा कि भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन रहा है। 2014 के पहले कांग्रेस ने देश में अविश्वास, अराजकता, भ्रष्टाचार फैलाया था। जनमानस को शासन-प्रशासन पर विश्वास नहीं रह गया था, ऐसे में सदैव संकट के साथी रहे गुजरात ने नरेंद्र मोदी को दिल्ली भेजकर राजनीति को नई पहचान दी।  

20 वर्ष पहले गुजरात में व्यवसाय व धार्मिक कार्यक्रम नहीं हो पाते थे, नौजवान रोजगार के लिए तरस रहा था पर सीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनते ही गुजरात का नया मॉडल बना। कांग्रेस दंगाइयों को प्रश्रय देने वाली पार्टी है। भाजपा 135 करोड़ लोगों को परिवार मानती है, जबकि कांग्रेस अपने कुनबे को ही परिवार मानती है। आज नर्मदा का पानी हर घर-गांव तक पहुंचाया गया। गुजरात में फिर सरकार आने पर आयुष्मान भारत की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर फ्री स्वास्थ्य बीमा दिलाया जाएगा। निराश्रित पेंशन में वृद्धि की बात हुई है। डबल इंजन की सरकार आपके हित में कार्य कर रही है। 

गुजरात में जो जिस भाव से कार्य किया, उतना ही पूज्य हो गया 

उमेरठ विधानसभा क्षेत्र में सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी गोविंद भाई परमार के लिए रैली की। सीएम ने कहा कि गुजरात में जो जिस भाव से कार्य किया, उतना ही पूज्य हो गया। यह धरा आणंद को कर्मभूमि बनाने वाले सरदार पटेल की है। वे वर्तमान भारत के शिल्पी हैं। 563 रियासतों को भारतीय गणराज्य में मिलाना सामान्य बात नहीं थी। सरदार पटेल की दृढ़ इच्छाशक्ति के सामने जूनागढ़ व हैदराबाद के नवाब को घुटना टेकना पड़ा था। यह तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को आंख दिखा चुके थे। दोनों नवाबों ने कहा कि हम स्वतंत्र अस्तित्व बनाएंगे अन्यथा पाकिस्तान के साथ जाएंगे। सरदार पटेल ने कहा कि ठीक है, मैं वहीं आता हूं। सरदार पटेल के आने के पहले ही जूनागढ़ का नवाब इतना तेजी से भागा कि अपने बच्चे और बीवी को यहीं भूल गया। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति का कमाल है कि जूनागढ़ और हैदराबाद भी आज अखंड भारत का हिस्सा बना है।  

सीएम ने कहा कि दिल्ली से आए नमूने से सावधान रहिए। वह झाडू़ के नाम पर सब झाड़ कर ले जाएगा। कांग्रेस की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठाते हुए बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में राष्ट्रगान के मंच पर फिल्मी गीत चलता है। कांग्रेस देश की सुरक्षा में सेंध लगाती है। यह सैनिकों, शहीदों का अपमान करने वाली पार्टी है। कांग्रेस देश की समृद्धि पर बैरियर लगाती है, जबकि भाजपा सुरक्षा, समृद्धि, विकास, लोककल्याण की गारंटी है। भाजपा गुजरात विधानसभा चुनाव जीत रही है, लेकिन सातवीं बार हर सीट पर छक्का लगाकर जानदार-शानदार जीत होनी चाहिए।सीएम ने कहा कि अयोध्या को सुंदरतम रूप में सजाने-संवारने का कार्य हो रहा है। अब यूपी में दंगे नहीं होते। पहले रोज दंगे होते थे। बुलडोजर अब सिर्फ सड़क का ही निर्माण नहीं करता,  माफिया की छाती को रौंदकर उनकी संपत्तियों को जब्त कर गरीबों के लिए आवास व बालिकाओं के लिए ट्रेनिंग सेंटर भी बनाता है।  

नमाज की तर्ज पर पूजा करने आ जाते भाई-बहन  

दभोई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के शैलेश भाई मेहता के लिए वोट मांगते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मान्यता है कि इस नगरी की स्थापना 5 हजार वर्ष पहले हुई थी। उससे भी पहले महर्षि विश्वामित्र ने यहां साधना की थी और यहीं के बगल में विश्वामित्री नदी भी बहती है। महर्षि विश्वामित्र की साधना स्थली यूपी के वाराणसी के पास गाजीपुर में है। गुजरात की माटी की देन है कि भारत वैश्विक स्तर पर समृद्धि को छू रहा। 

सीएम ने वार करते हुए कहा कि कांग्रेस व आम आदमी पार्टी सुरक्षा के लिए खतरा हैं। यूपी में कांग्रेस के पास दो विधायक हैं और आप के शून्य। आजादी के समय बापू ने कांग्रेस के विसर्जन की बात कही थी। अब उसे पूरा करने का समय आ गया है। भाजपा आ रही है इसमें कोई संदेह नहीं है, यदि होता तो दिल्ली से भाई-बहन की जोड़ी नमाज की तर्ज पर यहां पूजा करने मंदिर-मंदिर भटक रहे होते, इसलिए यह जोड़ी नहीं दिख रही। भाजपा के लिए सेवा ही संगठन है। कोरोना काल में जान को जोखिम में डालकर भाजपा का कार्यकर्ता जनता की सेवा में लगा था। कांग्रेस गायब थी। उस समय दिल्ली में आप की सरकार थी, उसने लोगों को भगा दिया। पानी के पाइप और बिजली के कनेक्शन काट दिए गए, राशन नहीं दिए गए। जादू कभी वास्तविक नहीं होता,  इसलिए भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए।

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!