ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
सुनहरा अवसर: आईआरसीटीसी की 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' से करें दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन • मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ का भ्रमण कर वहां 13 नवम्बर, 2021 को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की • आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द पर जागरूकता कार्यक्रम: सही दिनचर्या और उपचार से संभव-सौरव शुक्ल • अयोध्या में इतिहास का पुनरारोपण : धर्मध्वजा के आरोहण ने राष्ट्र-चेतना को पुनः प्रज्वलित किया • प्रभा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी प्रस्तुत कर बने सराहना के पात्र • यूपी के ढाई करोड़ से अधिक किसानों को मिली सम्मान निधि की 12वीं क़िस्त • श्री सतीश महाना सर्वसम्मति से विधान सभा अध्यक्ष निर्वाचित:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन • सुनहरा अवसर: आईआरसीटीसी की 'भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन' से करें दक्षिण भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन • मुख्यमंत्री ने जनपद आजमगढ़ का भ्रमण कर वहां 13 नवम्बर, 2021 को होने वाले राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की • आर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द पर जागरूकता कार्यक्रम: सही दिनचर्या और उपचार से संभव-सौरव शुक्ल • अयोध्या में इतिहास का पुनरारोपण : धर्मध्वजा के आरोहण ने राष्ट्र-चेतना को पुनः प्रज्वलित किया • प्रभा पब्लिक कॉन्वेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी प्रस्तुत कर बने सराहना के पात्र • यूपी के ढाई करोड़ से अधिक किसानों को मिली सम्मान निधि की 12वीं क़िस्त • श्री सतीश महाना सर्वसम्मति से विधान सभा अध्यक्ष निर्वाचित:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ • राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया अभिनंदन •
Uncategorized English

कुँवर मित्रेश सिंह कुशवाहा , सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ नें किया बृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का आकस्मिक निरीक्षण

B

Bhargav Bhargav

• 7416 views

वाचस्पति त्रिपाठी / दैनिक इण्डिया न्यूज उत्तर प्रदेश

मोहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह का आकस्मिक निरीक्षण श्री कुंवर मित्रेश सिंह, कुशवाहा, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ द्वारा वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय,मऊ डा0 श्री अमित कुमार रंजन के साथ किया गया। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम परिसर, एवं समस्त कक्षो में उचित साफ-सफाई का होना पाया गया, हाल में वृद्धजन हेतु गर्मी से बचाव के लिए 02 कूलर व पंखे की व्यवस्था है। पूछताछ के दौरान वृद्धजन द्वारा बताया गया कि उनको सुबह के नाश्ते में छोला और चाय दिया गया था। वृद्धजनों को पानी पीने के लिए 02 आर0ओ0 की व्यवस्था की गयी है। पूछताछ के दौरान कुछ वृद्धजन द्वारा चलने फिरने में असहजता की समस्या बताई, तथा कुछ लोगों ने दांत दर्द, कान के दर्द, एवं आंख की समस्या बतायी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी,मऊ को वृद्धाश्रम मुहम्मदाबाद में सप्ताहिक अथवा मासिक कैंप आयोजित करने हेतु वार्ता कर निर्देशित किया गया, एवं तत्काल प्रभाव से वृृद्धजन के लिए बैसाखी की व्यवस्था हेतु प्रबंधक वृद्धाश्रम को आवश्यक निर्देश प्रदान किया गया। वरिष्ठ परामर्शदाता डा0 अमित कुमार रंजन ने वृद्धजन को शुगर से बचाव हेतु चिकित्सीय सुझाव प्रदान कर परहेज व नियमित दिनचर्या के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की गयी। निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में 55 पुरुष एवं 21 महिला कुल 76 वृद्धजनों पाये गये। निरीक्षण के समय श्री लक्षीराम प्रसाद, प्रबंधक, श्री कीर्तिमान पंकज, सचिव तथा श्री टी0आर0शेखर बृद्धाश्रम प्रबंधक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
साथ ही बाल शिशु गृह मोहम्मदाबाद गोहना का भी आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि शिशु गृह में बच्चों के प्राथमिक चिकित्सा हेतु कुछ आवश्यक दवाएं जिनका अनिवार्य रूप से शिशु गृह में बच्चों के लिए होना आवश्यक है, नही पायी गयी। इस सम्बन्ध में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,मऊ द्वारा अधीक्षिका को फटकार लगाते हुए निर्देशित किया कि चिकित्सक से सलाह के उपरांत शिशुओं के प्राथमिक उपचार की जो भी दवाएं हैं, उसे मगाकर शिशु गृह में रखा जाय। इस सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए अनुपालन आख्या प्राधिकरण के कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के समय श्रीमती रेनू चौहान अधीक्षिका, श्री शेखर तिवारी, बाल कल्याण अधिकारी, श्री मनीष राजभर, संगीत अध्यापक, मेहजबी रसोइया, हुमैरा खातून, पी0टी0 अनुदेशक तथा अन्य स्टाफ उपस्थित रहें। संयुक्त आकस्मिक निरीक्षण के समय बाल शिशु गृह में 22 शिशु पाये गये, जिसमें से 09 बच्चे नवजात हैं, जिनकी उम्र 01 महीने से लेकर 06 महीने तक है। शेष 13 बच्चें बड़े है। पूछ ताछ में अधीक्षिका रेनू चैहान द्वारा बताया गया कि शिशुओं को समयानुसार दूध एवं पुष्टाहार दिया जाता है।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ ने दिनांक 13.08.2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री कुवर मित्रेश सिंह कुशवाह ने आमजन से अपील किया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में एन0आई0एक्ट व न्यायालय में लंबित अपराधिक शमनीय वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार किया जायेगा। उक्त के सम्बन्ध जानकारी हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में सम्पर्क किया जा सकता है।

--

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!