ब्रेकिंग न्यूज़
वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर | वारियर्स डिफेंस कॉलेज में संस्कृत सप्ताह के तहत विशेष आयोजन, छात्रों को प्राचीन ग्रंथों और भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़ने का आह्वान | 2027 से पहले RLD का बड़ा सियासी दांव, ‘NDA 350 से कम सीटों पर नहीं रुकेगा’ | श्री कृष्ण जन्मभूमि पर न्याय की प्रतीक्षा—बंद लिफाफे में रिपोर्ट, 18 सितंबर को फिर होगी सुनवाई | संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न | कंक्रीट के जंगल में बृज लाल ने गौरैया के लिए बचाकर रखा अपना घर | पैगम्बर मोहम्मद साहब की जयंती पर सद्भावना का संदेश | श्रावण के अन्तिम पावन सोमवार पर रुद्राभिषेक, शिवमय हुआ वारियर्स डिफेंस कॉलेज परिसर | विश्व संस्कृत सप्ताह का शंखनाद, डाक टिकट पर लगेगी विशेष मोहर |
हाइलाइट न्यूज़
मुख्य दरवाजे के सामनें लोग फेंकते हैं कूड़ा, सफाई कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान आजादी के अमृत महोत्सव पर लगाएंगे दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला : मेडिसन हॉस्पिटल जनपद में किया गया 54 राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितिरित किया गया यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन युवा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत का लिया गया संकल्प शहीद दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में माँ का दिखा अनुपम दृश्य,भक्तों ने किए दर्शन। गंगा में स्नान करते वक्त बालक डूबा , मौत रानीगंज रामलीला समिति ने मनाया 150 वर्षों का गौरवशाली उत्सव मुख्य दरवाजे के सामनें लोग फेंकते हैं कूड़ा, सफाई कर्मचारी नहीं दे रहे ध्यान आजादी के अमृत महोत्सव पर लगाएंगे दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य मेला : मेडिसन हॉस्पिटल जनपद में किया गया 54 राशन कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितिरित किया गया यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की बड़ी बेटी डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन युवा सम्मेलन में आत्मनिर्भर भारत का लिया गया संकल्प शहीद दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में माँ का दिखा अनुपम दृश्य,भक्तों ने किए दर्शन। गंगा में स्नान करते वक्त बालक डूबा , मौत रानीगंज रामलीला समिति ने मनाया 150 वर्षों का गौरवशाली उत्सव
लेख / शोध English

राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा, शंकराचार्य ने जताई तीव्र आपत्ति

D

Dainik India News

4294 views
राहुल गांधी को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की घोषणा, शंकराचार्य ने जताई तीव्र आपत्ति

दैनिक इंडिया न्यूज़, लखनऊ।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा मनुस्मृति को लेकर संसद में दिए गए विवादित बयान के बाद देशभर में धार्मिक संगठनों और संत समाज में आक्रोश गहराता जा रहा है। तीन माह के लंबे इंतजार के बाद अब ज्योतिर्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उन्हें हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने की औपचारिक घोषणा कर दी है।

लखनऊ में आयोजित एक धर्म संसद में शंकराचार्य ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद जैसे पवित्र मंच पर मनुस्मृति के विरुद्ध भ्रामक, तथ्यहीन और धर्म विरोधी वक्तव्य देकर समस्त सनातन परंपरा का अपमान किया है। उन्होंने कहा, "मनुस्मृति में कहीं भी अपराधियों को संरक्षण देने की बात नहीं है। राहुल गांधी ने जानबूझकर हिंदू धर्मग्रंथ को कलंकित करने का प्रयास किया है, जो क्षम्य नहीं है।"

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने हाथरस की बलात्कार पीड़िता के संदर्भ में संसद में कहा था कि “जो बलात्कारी हैं वे खुले घूम रहे हैं और पीड़िता का परिवार बंद है… यह मनुस्मृति में लिखा है, संविधान में नहीं।” इस बयान को शंकराचार्य ने ‘धार्मिक उन्माद फैलाने और असत्य प्रचार’ की श्रेणी में रखा है।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बताया कि राहुल गांधी को पहले स्पष्टीकरण के लिए पत्र भेजा गया था, फिर रिमाइंडर भी दिया गया, लेकिन तीन महीने बीतने के बाद भी न तो माफ़ी मांगी गई और न ही कोई स्पष्टीकरण दिया गया। उन्होंने कहा, "अब यह स्पष्ट है कि राहुल गांधी न केवल मनुस्मृति में अश्रद्धा रखते हैं, बल्कि उनका आचरण भी हिंदू विरोधी है। ऐसे में उन्हें सनातन धर्म का अंग नहीं माना जा सकता।"

शंकराचार्य ने कहा कि, “हमने निष्कर्ष निकाला है कि राहुल गांधी को आज से हिंदू धर्म से बहिष्कृत किया जाता है। वे अब किसी भी हिंदू विधि-विधान, पूजन या मंदिर में सम्मिलित नहीं हो सकते।” उन्होंने देशभर के पुरोहितों और मंदिरों से आग्रह किया कि वे राहुल गांधी को हिंदू धार्मिक अनुष्ठानों में सम्मिलित न करें और उनके मंदिरों में प्रवेश को प्रतिबंधित करें।

हिंदू संगठनों की लगातार माँग इसी बीच, कई हिंदू संगठनों ने भी बार-बार यह माँग की है कि राहुल गांधी को किसी भी हिंदू मंदिर में प्रवेश की अनुमति न दी जाए। संगठन इस बात पर एकमत हैं कि जब तक राहुल गांधी सार्वजनिक रूप से क्षमा नहीं माँगते और मनुस्मृति पर दिए अपने बयान को वापस नहीं लेते, उन्हें किसी भी सनातन धार्मिक गतिविधि में भाग लेने का नैतिक और धार्मिक अधिकार नहीं है।

धर्म संसद के इस निर्णय के बाद राजनीतिक और धार्मिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। अब देखना यह है कि कांग्रेस और स्वयं राहुल गांधी इस पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!