ब्रेकिंग न्यूज़
गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses | गोमती की बाढ़ पर योगी का ‘मास्टर प्लान’, फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध का रास्ता साफ | छठ पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, योगी से मिला भोजपुरी समाज | गायत्री परिवार के शताब्दी संकल्प से 2047 के भारत तक—योगी ने शिक्षकों को सौंपा ‘युग निर्माण’ का दायित्व | बाढ़ के बीच प्रभावितों के बीच पहुंचे योगी, लखनऊ-सीतापुर का हवाई सर्वेक्षण कर जाना जमीनी हाल | गोमती के जलसैलाब से फैजुल्लागंज को स्थायी राहत की राह खुली, IIM रोड से हार्डिंग ब्रिज तक बनेगा बांध | वॉलीबॉल खेल रहे युवक से मारपीट, फायरिंग का आरोप | एक साल पहले संसद में रवि किशन ने उठाया था कानून के दुरुपयोग का मुद्दा, फर्जी मुकदमों पर कड़ी कार्रवाई की सरकार से की थी मांग | U.S. Tightens Grip on COVID Relief Fraud as Enforcement Uncovers $245 Million in Intended Losses |
हाइलाइट न्यूज़
नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण 05 दिसंबर से 14 दिसंबर तक • थाना महराजगंज पुलिस टीम ने 09 राशि पड़वा के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार • मठ-मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं पर नहीं लगेगा 'कमर्शियल टैक्स', यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश • अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा इंदिरा नगर में मानवीय संवेदना का सशक्त प्रकटीकरण, जरूरतमंदों को कंबल वितरित • दश विद्याओं में एक बगलामुखी मां पीतांबरा के प्रकटोत्सव महा पर्व पर समस्त देश-प्रदेश को हार्दिक शुभकामनाएं- जेपी सिंग • यूपी में ग्रीनफील्ड ईवी विनिर्माण इकाई स्थापित करेगा अशोक लीलैंड • ‘वाइब्रेंट विदिशा–2026’ : रंगों में साकार हुआ भविष्य का स्वप्नलोक, लगभग एक हजार नन्हे सृजनधर्मियों ने रची कल्पनाशीलता की अनुपम गाथा • बिजली विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों द्वारा चेयरमैन उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निगम लिमिटेड की शव यात्रा निकालकर उनका पुतला दहन किया गया • नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण 05 दिसंबर से 14 दिसंबर तक • थाना महराजगंज पुलिस टीम ने 09 राशि पड़वा के साथ चार अभियुक्तों को किया गिरफ्तार • मठ-मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं पर नहीं लगेगा 'कमर्शियल टैक्स', यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश • अरुणिमा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा इंदिरा नगर में मानवीय संवेदना का सशक्त प्रकटीकरण, जरूरतमंदों को कंबल वितरित • दश विद्याओं में एक बगलामुखी मां पीतांबरा के प्रकटोत्सव महा पर्व पर समस्त देश-प्रदेश को हार्दिक शुभकामनाएं- जेपी सिंग • यूपी में ग्रीनफील्ड ईवी विनिर्माण इकाई स्थापित करेगा अशोक लीलैंड • ‘वाइब्रेंट विदिशा–2026’ : रंगों में साकार हुआ भविष्य का स्वप्नलोक, लगभग एक हजार नन्हे सृजनधर्मियों ने रची कल्पनाशीलता की अनुपम गाथा • बिजली विभाग के आउट सोर्स कर्मचारियों द्वारा चेयरमैन उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन निगम लिमिटेड की शव यात्रा निकालकर उनका पुतला दहन किया गया •
उत्तर प्रदेश सरकार English

पारदर्शी और शुचितापूर्ण हों राज्य लोक सेवा आयोगों की भर्तियां, अध्यक्षों ने किया मंथन 

D

Dainik India News

• 5767 views
पारदर्शी और शुचितापूर्ण हों राज्य लोक सेवा आयोगों की भर्तियां, अध्यक्षों ने किया मंथन 

लखनऊ में आयोजित हुआ राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षगणों का 24वां राष्ट्रीय सम्मेलन

दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया उद्घाटन 

प्रदेश ने स्थापित किया है भर्तियों में पारदर्शिता का मॉडल : यूपी लोकसेवा आयोग अध्यक्ष संजय श्रीनेत 

सीएम योगी के नेतृत्व में बीते 6 साल में भर्तियों को लेकर नहीं हुआ एक भी विवाद : श्रीनेत

पुलिस मुख्यालय के सिग्नेचर बिल्डिंग में शनिवार को उद्घाटन सत्र के बाद आयोजित हुआ क्लोज बिजनेस सेशन 

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ। राज्यों के लोक सेवा आयोग अध्यक्षों का 24वां दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को पुलिस मुख्यालय स्थित सिग्नेचर बिल्डिंग में आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुबह जहां राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ किया वहीं इसके उपरांत तीन दौर में क्लोज बिजनेस सेशन का आयेाजन हुआ। यूपी लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत ने बताया कि देश के 23 राज्यों के लोक सेवा आयोगों के अध्यक्ष और सदस्यगण यहां आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होने आए हैं। हमारा प्रयास है कि देश में राज्य लोक सेवा आयोगों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए शुचितापूर्ण और पारदर्शीढंग से परीक्षाएं आयोजित कराई जाएं। 

उन्होंने कहा कि बीते 6 साल में यूपी ने राज्य लोक सेवा आयोग के जरिए पारदर्शी, निष्पक्ष, बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार रहित ढंग से विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का आयोजन कराया है। सीएम योगी के नेतृत्व में जिस तरह पारदर्शी तरीके से परीक्षाओं का आयोजन और नियुक्तियां हुई हैं वो आज पूरे देश में चर्चा का विषय है। यूपी का भर्ती मॉडल आज देशभर में पसंद किया जा रहा है। दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में जुटे सभी प्रदेशों के लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों और सदस्यों के साथ हम इस बात को लेकर मंथन कर रहे हैं कि कैसे अलग अलग राज्यों में आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षाओं को पूरी तरह से निष्पक्षता के साथ कंडक्ट कराया जा सकता है। जिस भी प्रदेश में कोई अच्छी पहल हो रही है, हम सब मिलकर उसपर चर्चा कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि कैसे देशभर के राज्य लोक सेवा आयोग के बीच आपसी समन्वय को और मजबूत किया जा सकता है, ताकि युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से नौकरियां उपलब्ध हो सकें। 

शनिवार को उद्घाटन सत्र के दौरान तीन क्लोज बिजनेस सेशन का आयोजन हुआ। वहीं रविवार को विदाई सत्र में भी सभी राज्यों के लोक सेवा आयोग के अध्यक्षगण और सदस्य मंथन करेंगे। रविवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल बतौर मुख्य अतिथि सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!