ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh |
हाइलाइट न्यूज़
मिष्ठान व बेकरी विनिर्माताओंकी बैठक अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न यूपी में आयुष्मान भारत योजना से हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट संदिग्ध परिस्थितियों से फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस बोलेरो वाहन में लदी विभिन्न ब्राण्डों की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन सीज उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा समिति की विशेष बैठक सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह किसान आंदोलन :यूपी के 13 जिलों में उतरे गए सुरक्षा सुरक्षा बल, पुलिस मुस्तैद छुट्टी रद्द लखनऊ के 16 प्राचीन देवस्थलों का कायाकल्प प्रस्तावित कौन है 10 महाविद्याओं के साधक परम शिव भक्त ? आइये जाने…. मिष्ठान व बेकरी विनिर्माताओंकी बैठक अभिहित अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न यूपी में आयुष्मान भारत योजना से हुआ पहला किडनी ट्रांसप्लांट संदिग्ध परिस्थितियों से फांसी के फंदे पर लटकता मिला शव, जांच में जुटी पुलिस बोलेरो वाहन में लदी विभिन्न ब्राण्डों की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, 02 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, वाहन सीज उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद की परीक्षा समिति की विशेष बैठक सम्पन्न - जितेन्द्र प्रताप सिंह किसान आंदोलन :यूपी के 13 जिलों में उतरे गए सुरक्षा सुरक्षा बल, पुलिस मुस्तैद छुट्टी रद्द लखनऊ के 16 प्राचीन देवस्थलों का कायाकल्प प्रस्तावित कौन है 10 महाविद्याओं के साधक परम शिव भक्त ? आइये जाने….
Uncategorized English

अपर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण गंदगी,

D

Dainik India News

5791 views
अपर जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल का किया आकस्मिक निरीक्षण गंदगी,

अनुपस्थित स्टाफ और खराब मशीनें देख जताई कड़ी नाराजगी

तीन सप्ताह में सुधारात्मक रिपोर्ट मांगी, जनसुनवाई और फीडबैक सिस्टम लागू करने के निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,मऊ, उत्तर प्रदेश।

अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने मंगलवार को मऊ जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर, वार्ड, ओपीडी, पुरुष वार्ड, महिला ओपीडी, ड्यूटी रजिस्टर एवं शौचालयों की स्थिति का गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण में सबसे बड़ी समस्या साफ-सफाई की कमी के रूप में सामने आई। पुरुष वार्ड और महिला ओपीडी के आसपास गंदगी मिलने पर अपर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ-सफाई की व्यवस्था में सुधार के लिए संबंधित ठेका एजेंसी को निर्देशित किया और प्रतिदिन निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा।

इसके अलावा निरीक्षण के दौरान पीने योग्य पानी की सुविधा अनुपलब्ध मिली और अग्निशमन उपकरण पुराने और मानकविहीन पाए गए। इन गम्भीर खामियों पर भी अपर जिलाधिकारी ने तीखी प्रतिक्रिया दी और तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

अस्पताल में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की स्थिति पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की और दवा स्टॉक की साप्ताहिक समीक्षा करने का आदेश दिया। साथ ही, खराब पड़ी मशीनों की मरम्मत के लिए बजट प्रस्ताव शीघ्र भेजने और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ड्यूटी रजिस्टर की जांच के दौरान कई चिकित्सक समय पर उपस्थित नहीं मिले, वहीं कुछ पैरामेडिकल स्टाफ बिना सूचना के अनुपस्थित थे। इस पर अपर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को स्पष्टीकरण लेने और अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों की संतुष्टि और जनहित को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन को नियमित जनसुनवाई आयोजित करनी चाहिए और फीडबैक प्रणाली विकसित करनी चाहिए, ताकि अस्पताल की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

अंत में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि तीन सप्ताह के भीतर सुधारात्मक कार्रवाई की रिपोर्ट जिला प्रशासन को प्रेषित की जाए, ताकि व्यवस्थागत बदलावों की समीक्षा समयबद्ध तरीके से की जा सके।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!