ब्रेकिंग न्यूज़
Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही | Former Senior U.S. Health Official Pleads Guilty in COVID-Related Records Conspiracy; Virus Origins Remain Unresolved | सुप्रीम कोर्ट के निर्देश: दिल्ली में मेट्रो-रेल का सामान्य संचालन और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करें, बैरिकेडिंग की हो समीक्षा | उदय राज के जन्मदिवस पर प्रधान संपादक हरिंद्र कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं, पत्रकारिता में उत्कृष्टता का दिया संदेश | अखिलेश की ललकार पर योगी का पलटवार! ‘दम है तो अयोध्या से खुद लड़कर दिखाइए:मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ | जब बाढ़ ने रास्ते रोके, तब सेवा के संकल्प ने थामी पीड़ितों की राह; छह दिन से नावों के सहारे राहत पहुँचा रहे संघ और सेवा भारती के स्वयंसेवक | संस्कृत के विस्तार का नया खाका: बसंत जनपद में भाषा-अभियान को मिलेगी संगठनात्मक गति | संस्कृतभाषायाः पुनर्जागरणाय सङ्गठनात्मकगतिः, बसन्तजनपदे प्रचारप्रसारस्य व्यापककार्ययोजना सज्जा | दिल्ली में सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा: विमान से उतरते ही CJP नेताओं की हिरासत, सीमाओं पर पहरा; ठप हुई सामान्य आवाजाही |
हाइलाइट न्यूज़
डिप्टी C.M. ब्रजेश पाठक के नेतृत्व मे रिट्ज सैफरन मिष्ठान भंडार का किया उद्घाटन • कैसे बताऊँ तुम कौन हो • विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन कर लोगों को किया गया जागरूक • <strong>राष्ट्रपति ने जनपद गौतमबुद्धनगर में सातवें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया</strong> • सीएम योगी ने श्रावस्ती को दी 390 करोड़ की सौगात, बहराइच में भी 144 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास • ग्राम सचिवालय के सुदृढ़ीकरण व इसके माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं-मंत्रिपरिषद • मंत्री ने जताया नाराजगी,पूरे राजभर समाज को दारूबाज कहकर किया गया अपमानित • पिता और पुत्र:वाचस्पति त्रिपाठी • डिप्टी C.M. ब्रजेश पाठक के नेतृत्व मे रिट्ज सैफरन मिष्ठान भंडार का किया उद्घाटन • कैसे बताऊँ तुम कौन हो • विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन कर लोगों को किया गया जागरूक • <strong>राष्ट्रपति ने जनपद गौतमबुद्धनगर में सातवें भारत जल सप्ताह का उद्घाटन किया</strong> • सीएम योगी ने श्रावस्ती को दी 390 करोड़ की सौगात, बहराइच में भी 144 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास • ग्राम सचिवालय के सुदृढ़ीकरण व इसके माध्यम से दी जाने वाली सेवाएं-मंत्रिपरिषद • मंत्री ने जताया नाराजगी,पूरे राजभर समाज को दारूबाज कहकर किया गया अपमानित • पिता और पुत्र:वाचस्पति त्रिपाठी •
Uncategorized English

अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध मऊ पुलिस की कार्यवाही,

D

Dainik India News

• 7139 views
अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध मऊ पुलिस की कार्यवाही,

https://youtu.be/0yTmaE1ShYY

शराब बनाने हेतु 400 लीटर स्प्रिट एवं 120 लीटर स्प्रिट से बनी अपमिश्रित शराब बरामद,

चार अभियुक्त गिरफ्तार

वाचस्पति त्रिपाठी / डी डी इन्डिया न्यूज

मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले के निर्देशन में आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत अवैध शराब कारोबार/कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में स्वाट टीम/सर्विलांस टीम, थाना दोहरीघाट तथा आबकारी टीम को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 27.01.2022 को प्रातः सियरही बर्जला के पास दो मोटरसाइकिल सवार चार व्यक्तियों की घेरबन्दी कर गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से दो ब्लैडर में 120 लीटर अवैध अपमिश्रित शराब तथा 400 लीटर स्प्रिट बरामद किया गया।

पूछताछ के दौरान उक्त गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि हम लोग गैंग बनाकर जनपद में नकली शराब बनाकर बचने का काम करते है चुनाव के दौरान काफी डिमाण्ड होती है जिससे कम समय में कम लागत में काफी ज्यादा मुनाफा होता है। उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा यह भी बताया गया कि हम लोग एक लीटर स्प्रिट में पानी व कच्ची शराब मिलाकर कुल 06 लीटर शराब तैयार करते है तथा उससे 60 पाउच बनाते है जिसे 20 रूपया प्रति पाउच बेचते है। साथ ही साथ यह भी बताया गया कि एक अन्य हमारे साथी अशोक गुप्ता पुत्र स्व0 मुन्नी लाल गुप्ता जिसकी नदवासराय में जनरल स्टोर की दुकान है, उसके द्वारा गुप्ता इन्टरप्राईजेज के नाम से फर्जी फर्म बनाकर रामाश्रय चौहान निवासी कसारा के माध्यम से मुम्बई व गोवा के सप्लायरों से स्प्रिट मगाने का कार्य किया जाता है तथा पिकअप से ड्रमों की सप्लाई किया जाता है। उक्त अभियुक्त के निशानदेही पर उनके साथी सत्यपाल यादव निवासी इन्दारा कोपागंज के गौसाला से 05 ड्रमों में कुल 400 लीटर स्प्रिट व अन्य शराब बनाने के समान बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में उक्त अभियुक्तों के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 27/22 धारा धारा 272,273,420,467,468,471 भादवि0 व धारा 60ए,60क आबकारी अधिनिमय का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त-
1-रामआसरे चौहान उर्फ बमबम पुत्र बलिराम चौहान निवासी कसारा कोपागंज जनपद मऊ।
2-बबलू यादव पुत्र उमा शंकर निवासी देहलूकापुरा, धर्मपुर, विशुनपुरा थाना मधुबन, जनपद मऊ।
3-अमलेश यादव पुत्र सुखराज यादव निवासी जमुनीपुर थाना दोहरीघाट जनपद मऊ।
4-एक अपचारी किशोर हिरासत में।

फरार अभियुक्त-
1-सत्यपाल यादव पुत्र रविन्द्र यादव निवासी इन्दारा कोपागंज जनपद मऊ।
2-अशोक गुप्ता पुत्र स्व0 मुन्नी लाल गुप्ता निवासी नदवासराय थाना घोसी, जनपद मऊ।
3-मुलायम यादव पुत्र बेचू यादव निवासी इब्राहिमाबाद थाना मधुबन जनपद मऊ।

बरामदगी-
1- 400 लीटर स्प्रिट 05 अदद ड्रमों में।
2- 120 लीटर अपमिश्रित षराब 02 बलैडर में।
3- 05 अदद खाली ड्रम
4- 01 अदद सुपर मोटर साइकिल नम्बर यू0पी0-54 ए0के0-2911 व रंग लाल/काला।
5- 01 अदद सुपर मोटर साइकिल नम्बर यू0पी0-54 आर-7821 व रंग काला, जो दिनांक 08-03-2019 को थाना जीयनपुर जनपद आजमगण से चोरी हुई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना जीयनपुर में मु0अ0सं0 50/2019 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत है।
6-02 किग्रा यूरिया, 02 किग्रा नमक, 01 किग्रा नौसादर व 01 किग्रा फिटकरी।

आपराधिक इतिहास-रामाश्रय चौहान
1-मु0अ0सं0 240/2018 धारा 272/273 भादवि थाना घोसी जनपद मऊ।
2-मु0अ0सं0 27/2022 धारा 272/273/420/467/468/471 भादवि व 60ए 60-क आवकारी अधिनियम थाना दोहरीघाट जनपद मऊ।

आपराधिक इतिहास-बबलू यादव
1-मु0अ0सं0 23/2018 धारा 60-2 आ0अधि0 व 272/273 भादवि थाना मधुबन जनपद मऊ।
2-मु0अ0सं0 480/2015 धारा 60 आवकारी अधिनियम थाना मधुबन जनपद मऊ।
3-मु0अ0सं0 580/2019 धारा 323/504/506 भादवि व एससी/एसटी एक्ट मधुबन मऊ।
4-मु0अ0सं0 27/2022 धारा 272/273/420/467/468/471 भादवि व 60ए 60-क आवकारी अधिनियम थाना दोहरीघाट जनपद मऊ।

आपराधिक इतिहास-अमलेश यादव
1-मु0अ0सं0 20/2021 धारा 272/273 भादवि थाना दोहरीघाट जनपद मऊ।
2-मु0अ0सं0 27/2022 धारा 272/273/420/467/468/471 भादवि व 60ए 60-क आवकारी अधिनियम थाना दोहरीघाट जनपद मऊ।

गिरफ्तारकर्ता टीम-
थाना दोहरीघाट टीम-उ0नि0ना0पु0 श्री मनोज कुमार सिंह थानाध्यक्ष दोहरीघाट, उ0नि0ना0पु0 राजनरायन पाण्डेय, आरक्षी अभिशेक यादव, आरक्षी सौरभ यादव, आरक्षी अनिल चौधरी, मुख्य आरक्षी चालक काशी नाथ पाण्डेय, आरक्षी अभिशेक सिंह, आरक्षी संजीत कुमार मुख्य आरक्षी महेन्द्र यादव आरक्षी रामबली उपाध्याय, थाना दोहरीघाट जनपद मऊ।

स्वाट/सर्विलांस टीम-उ0नि0ना0पु0 श्री सच्चिदानन्द यादव प्रभारी स्वाट टीम, मुख्य आरक्षी औरंगजेब खॉ, मुख्य आरक्षी अजय कुमार यादव, मुख्य आरक्षी विकास यादव, मुख्य आरक्षी राजू सिंह, आरक्षी लायक हुसैन, आरक्षी अजीत यादव, आरक्षी नीरज यादव, आरक्षी अमरनाथ मौर्य, आरक्षी संजीव कुमार, चालक शत्रुघन सिंह यादव समस्त स्वाट टीम एवं आरक्षी विवेक सिंह, आरक्षी बृजेश मौर्य, आरक्षी शशि त्रिपाठी सर्विलांस टीम जनपद मऊ।

आबकारी टीम, मय हमराह जनपद मऊ-
1- आबकारी निरीक्षक पुंकेश कुमार सिंह, क्षेत्र-01-सदर जनपद मऊ।
2- आबकारी निरीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्र-02-घोसी जनपद मऊ।
3- आबकारी निरीक्षक सुरेश कुमार, क्षेत्र-03-मोहम्मदाबाद जनपद मऊ।
4- आबकारी निरीक्षक पंकज प्रसाद, क्षेत्र-04-मधुबन जनपद मऊ।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!