ब्रेकिंग न्यूज़
4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत | 4000 से अधिक मतों के साथ प्रशांत सिंह अटल ने रचा इतिहास, बार काउंसिल चुनाव में देशभर में तीसरे स्थान पर पहुंचे | लखनऊ में ड्राइविंग सीखने का नया भरोसा: हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल — अब गोमतीनगर और जानकीपुरम से सेवाएं, जल्द दिल्ली में भी होगा विस्तार | लखनऊ का भरोसा, अब दिल्ली की ओर बढ़ते कदम — Himalaya Motor Training School बना सुरक्षित ड्राइविंग प्रशिक्षण का नया मानक | देववाणी संस्कृत के पुनर्जागरण का महाअभियान, 25 अगस्त से अवधप्रांत में गूंजेगा संस्कृत सप्ताह | रात 11 बजे बिजली उपकेंद्रों पर पहुंचीं विधायक केतकी सिंह, बिजली कटौती पर अधिकारियों से मांगा जवाब | क्या भारतीय नौकरशाही का ‘स्टील फ्रेम’ अब पुनर्निर्माण की मांग कर रहा है? | गंगाजल: केवल जल नहीं, सनातन सभ्यता की आत्मा है माँ गंगा | भाजपा अवध के नए क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का लखनऊ में ऐतिहासिक स्वागत |
हाइलाइट न्यूज़
भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान — नगर मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार ने दिया आश्वासन भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे को लेकर जिलाधिकारी सख्त, पात्र लाभार्थियों के छूटने पर सर्वेयर पर होगी कड़ी कार्रवाईराशन कार्ड में पात्र नाम जोड़ने हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान सी एम एस की मेघावी छात्रा को मेयर ने किया सम्मानित योगी राज में बीजेपी विधायकों और आर एस एस प्रचारकों को ताक पर रखते सरकारी कर्मचारी और अधिकारी यूपी के तेज तर्रार 'सिंघम' को योगी ने क्यों दी यूपी पुलिस की कमान-जेपी सिंह सावधान:समय समय पर पोस्ट मैन को पैसा नही मिलने पर चिट्ठी वापस हो जाती तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर 40 फरियादियों ने की शिकायतें,जहां 2 मामलों का हुआ निस्तारण भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान — नगर मजिस्ट्रेट विजेंद्र कुमार ने दिया आश्वासन भारत में निवेशकों एवं कारोबारी कंपनियों के लिए ‘अवसरों का भंडार’ है: निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सर्वे को लेकर जिलाधिकारी सख्त, पात्र लाभार्थियों के छूटने पर सर्वेयर पर होगी कड़ी कार्रवाईराशन कार्ड में पात्र नाम जोड़ने हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान सी एम एस की मेघावी छात्रा को मेयर ने किया सम्मानित योगी राज में बीजेपी विधायकों और आर एस एस प्रचारकों को ताक पर रखते सरकारी कर्मचारी और अधिकारी यूपी के तेज तर्रार 'सिंघम' को योगी ने क्यों दी यूपी पुलिस की कमान-जेपी सिंह सावधान:समय समय पर पोस्ट मैन को पैसा नही मिलने पर चिट्ठी वापस हो जाती तहसील संपूर्ण समाधान दिवस पर 40 फरियादियों ने की शिकायतें,जहां 2 मामलों का हुआ निस्तारण
Uncategorized English

आइ .जी. आर. एस. एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद मऊ का प्रदेश में तीसरा स्थान

B

Bhargav Bhargav

29 views
आइ .जी. आर. एस. एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद मऊ का प्रदेश में तीसरा स्थान

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान में भी जनपद मऊ ने प्रदेश में हासिल की तीसरी रैंक

ब्यूरो / दैनिक इंडिया न्यूज़

मऊ , उत्तर प्रदेश

 प्रदेश स्तर पर जारी आई.जी.आर.एस. एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण तथा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जारी सूची में जनपद मऊ ने प्रदेश स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है । जिलाधिकारी  अरुण कुमार के निर्देश एवं नेतृत्व में यह कार्य संभव हो पाया।

ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय  के मार्गदर्शन एवम् विभिन्न विभागाध्यक्षो के सहयोग से आइ.जी.आर.एस. एवं सी.एम. हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों तथा जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद मऊ का वर्तमान में जारी सूची में तीसरा स्थान है। उन्होंने बताया कि कुल 140 अंक में से 139 अंक प्राप्त कर जनपद मऊ ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है, जो कुल निर्धारित अंको का 99.29% है। उन्होंने बताया की जिलाधिकारी कार्यालय से भी प्राप्त शिकायतों का 100% गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, मुख्यमंत्री कार्यालय से शिकायतकर्ताओं से बातचीत पर 100% संतोषजनक फीडबैक एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु निर्धारित समय से पूर्व ही 100% शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण से प्रदेश में जनपद को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। रैंकिंग निर्धारण में प्रयुक्त लगभग सभी पैमानों पर जनपद मऊ ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए यह मुकाम हासिल किया है।

आज ही प्रदेश स्तर पर संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के संबंध में जारी सूची में भी जनपद मऊ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। ज्ञातव्य है कि संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत आशा डोर टू डोर घरों पर जाती हैं तथा लोगों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारी से बचाव के उपाय बताती हैं। संचारी रोग नियंत्रण अभियान 1 से 31 अक्टूबर तक चलाया गया जिसमें संबंधित कई अन्य विभागों का भी सहयोग लिया गया। दस्तक अभियान  7 अक्टूबर से 21 अक्टूबर के मध्य चलाया गया।इस दौरान आशा बहू लोगों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव, खासतौर से मस्तिष्क रोग के लक्षण एवं उनके बचाव के उपाय बताती हैं। लक्षण मिलने पर 102 एवम् 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाना सुनिश्चित करती हैं। इसके अलावा जांच किट के माध्यम से मौके पर ही जांच कर संबंधित बीमारी के इलाज हेतु  दवा की किट भी उपलब्ध कराती हैँ । इन कार्यों में जनपद मऊ के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग ने उत्कृष्ट प्रयास किया जिसके कारण जारी वर्तमान सूची में जनपद मऊ को प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल हुआ । 

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!