ब्रेकिंग न्यूज़
चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली | चिराग पासवान की राजनीति में अभी 'काटने-बांटने' का शोर नहीं, सामाजिक समरसता और विकास की बात! | कौन हैं रामानन्द चन्द, बने विधान परिषद के प्रमुख सचिव? | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट की रोक से केंद्र बैकफुट पर! पुनर्समीक्षा की तैयारी के बीच न्याय की लड़ाई तेज | यूजीसी के विवादित नियमों पर सुप्रीम कोर्ट का शिकंजा! सरकार की पुनर्समीक्षा की तैयारी, कुंवर हरिवंश सिंह का दो टूक ऐलान—वापस लेने तक जारी रहेगी लड़ाई | हाईकोर्ट के बाद अब ‘ऊपर’ तक पहुंचा प्रदीप दुबे का मामला! कुर्सी बचाने वालों पर भी कस सकता है शिकंजा? | लंबे विवाद के बाद डॉ. राजेश सिंह की प्रमुख सचिव पद से विदाई, वित्त नियंत्रक को मिला कार्यभार | संस्कारों की पाठशाला में सजी प्रतिभाओं की दुनिया, बाल मेले में बच्चों ने दिखाई सृजनशीलता | आस्था के सागर में उमड़ा जनसैलाब, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी परिवार की खुशहाली |
हाइलाइट न्यूज़
पेंशन अदालत की तिथि में किया गया संशोधन • होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- राजेश • शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत समीक्षा बैठक • <em>हरदोई तहसील बिलग्राम में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस</em> • आयुर्वेद प्राचीन काल से ही हमारे जीवन का हिस्सा : मुख्यमंत्री • आज सत्ता व कुछ प्रशासनिक व्यवस्था में बैठे चंद जयचन्दों के लिए प्रस्तुति जो कि श्रीरामचरितमानस मानस से लिया गया है। • चौदह लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार । • यूपी में योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक, 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले; पांच जिलों के डीएम बदले • पेंशन अदालत की तिथि में किया गया संशोधन • होली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं- राजेश • शहर के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत समीक्षा बैठक • <em>हरदोई तहसील बिलग्राम में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस</em> • आयुर्वेद प्राचीन काल से ही हमारे जीवन का हिस्सा : मुख्यमंत्री • आज सत्ता व कुछ प्रशासनिक व्यवस्था में बैठे चंद जयचन्दों के लिए प्रस्तुति जो कि श्रीरामचरितमानस मानस से लिया गया है। • चौदह लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार । • यूपी में योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक, 38 आईएएस अधिकारियों के तबादले; पांच जिलों के डीएम बदले •
Uncategorized English

आत्मनिर्भर भारत बना राष्ट्रीय संकल्प—भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा: सुधांशु त्रिवेदी

D

Dainik India News

• 7476 views
आत्मनिर्भर भारत बना राष्ट्रीय संकल्प—भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा: सुधांशु त्रिवेदी

दैनिक इंडिया न्यूज़ ,लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा सहकारिता भवन में आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रोफेशनल सम्मेलन में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि “यह अमृतकाल भारत के भविष्य निर्माण का निर्णायक कालखंड है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश से जो पाँच प्राण रखने का आह्वान किया है, वे भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आधारशिला हैं।”

उन्होंने कहा कि “गुलामी की मानसिकता से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व और सामूहिक कर्तव्य-भाव—ये तीन मूल तत्व भारत को आत्मनिर्भरता के नए शिखर तक ले जाएंगे। जब तक हम दूसरों पर निर्भर रहेंगे, आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य चुनौती बना रहेगा।”

“अमेरिका भी भारतीय दक्षता पर निर्भर”—H-1B वीजा का उदाहरण

सुधांशु त्रिवेदी ने H-1B अमेरिकी वीजा का उदाहरण देते हुए कहा कि दुनिया की सबसे विकसित आर्थिक शक्ति अमेरिका भी आज भारतीय कौशल पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि “अमेरिका हर वर्ष लगभग एक लाख हाई-स्किल्ड वीजा जारी करता है, जिसमें करीब 70% भारतीयों को मिलते हैं। यह भारत की क्षमता का प्रमाण है कि आज वहाँ भी माना जा रहा है कि भारतीय प्रतिभाएँ अमेरिकी नौकरियाँ अपने कौशल के दम पर हासिल कर रही हैं।”

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की रक्षा-आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रमाण

उन्होंने कहा कि हाल ही के ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने ब्रह्मोस सहित अधिकांश स्वदेशी रक्षा तकनीक का उपयोग किया, जबकि पाकिस्तान विदेशी उपकरणों पर निर्भर रहा।
“यह फर्क बताता है कि आत्मनिर्भरता केवल आर्थिक नहीं बल्कि सामरिक और रणनीतिक सुरक्षा के लिए भी अत्यावश्यक है।”

“आत्मनिर्भरता के कई आयाम—आर्थिक, सामरिक, ऊर्जा, खाद्यान्न और वैचारिक”

उन्होंने कहा कि भारत को सिर्फ उद्योगों या रक्षा क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि ऊर्जा, खाद्यान्न, स्वास्थ्य, सेमीकंडक्टर, डिजिटल टेक्नोलॉजी और वैचारिक स्तर पर भी आत्मनिर्भर होना होगा।
“यदि हमारे अंदर आत्मविश्वास नहीं होगा तो हम पूर्ण आत्मनिर्भर नहीं हो सकते।"

अंग्रेज़ी की अनिवार्यता समाप्त—भाषाई विविधता बढ़ी

त्रिवेदी ने बताया कि आजादी के बाद 1977 तक ऑल इंडिया सर्विसेज की परीक्षाएं सिर्फ अंग्रेज़ी में होती थीं।
“अटल जी की सरकार ने अंग्रेज़ी की अनिवार्यता समाप्त की और आज मोदी सरकार ने इंजीनियरिंग-मेडिकल की पढ़ाई 8–9 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध कराकर भाषा-आधारित बाधाओं को दूर कर दिया है।”

उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी संयुक्त राष्ट्र में हिंदी में भाषण देने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री थे—“आज भारतीय वेशभूषा या भाषा को पिछड़ेपन की दृष्टि से देखने वाली सोच खत्म हो चुकी है।”

  • दीपावली हो या डिजिटल इंडिया—स्वदेशी की ओर बढ़ रहा देश

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में दीपावली जैसे पर्व भी "स्वदेशी उत्पादों" के साथ मनाने की भावना मजबूत हुई है। ऊर्जा, डिजिटल ट्रांजेक्शन, सेमीकंडक्टर चिप, मेडिकल टेक्नोलॉजी, खाद्यान्न, डिफेंस—हर क्षेत्र में भारत तेज़ी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।

“गौरवशाली था भूत, भविष्य भी महान है…”

अपने उद्बोधन का समापन करते हुए उन्होंने कहा—“गौरवशाली था भूत, भविष्य भी महान है,अगर आप संभालें उसे—जो वर्तमान है।”

सम्मान समारोह एवं मौजूद गण

अभियान प्रदेश संयोजक बृज बहादुर, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और कार्यक्रम संयोजक अभिषेक खरे ने सुधांशु त्रिवेदी को आत्मनिर्भर भारत स्मृति-चिन्ह प्रदान किया। महानगर द्वारा आत्मनिर्भर भारत ब्रांड एंबेसडर के रूप में मनोनीत डॉ. संदीप गुप्ता, मणिपाल पब्लिक कॉलेज की प्राचार्य स्मिता सिंह एवं डॉ. अभिषेक बंसल को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में व्यापारी नेता संदीप बंसल, महामंत्री राम अवतार कनौजिया, घनश्याम अग्रवाल, टिंकू सोनकर, आर.के. चारी, के.के. मिश्रा, मयंक बाजपाई, दीपा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!