ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
संस्कृत चेतना के नवोदय का घोष : संस्कृत भारती, दिल्ली प्रान्त की समीक्षा-योजना गोष्ठी में भावी सांस्कृतिक अभियान का हुआ शंखनाद महाशिवरात्रि पूर्वरात्रि में शब्दब्रह्म के दिव्य प्रकाश से आलोकित हुआ कोयलीपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ की विचारधारा को बताया राष्ट्र की धरोहर, मोहन भागवत बोले – भारत की संस्कृति ही हमारी शक्ति गंगा दशहरा और वेद माता गायत्री जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह 94 शीशी बंटी-बबली अवैध देशी शराब बरामद,अभियुक्त गिरफ्तार रक्षाबंधन पर इंसानियत की जीत — जलालाबाद में रामअवध कुशवाहा ने दिखाया भाईचारे का असली रूप वारियर्स डिफेंस एकेडमी के नवीन परिसर का लोकार्पण जेवर एयरपोर्ट : उत्तरी भारत का लाजिस्टिक गेटवे बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट , करोड़ों लोग होंगे लाभान्वित संस्कृत चेतना के नवोदय का घोष : संस्कृत भारती, दिल्ली प्रान्त की समीक्षा-योजना गोष्ठी में भावी सांस्कृतिक अभियान का हुआ शंखनाद महाशिवरात्रि पूर्वरात्रि में शब्दब्रह्म के दिव्य प्रकाश से आलोकित हुआ कोयलीपुर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ की विचारधारा को बताया राष्ट्र की धरोहर, मोहन भागवत बोले – भारत की संस्कृति ही हमारी शक्ति गंगा दशहरा और वेद माता गायत्री जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं-हरिंद्र सिंह 94 शीशी बंटी-बबली अवैध देशी शराब बरामद,अभियुक्त गिरफ्तार रक्षाबंधन पर इंसानियत की जीत — जलालाबाद में रामअवध कुशवाहा ने दिखाया भाईचारे का असली रूप वारियर्स डिफेंस एकेडमी के नवीन परिसर का लोकार्पण जेवर एयरपोर्ट : उत्तरी भारत का लाजिस्टिक गेटवे बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट , करोड़ों लोग होंगे लाभान्वित
उत्तर प्रदेश सरकार English

इन गर्मियों में नहीं होगी बिजली की कमी-सीएम योगी

D

Dainik India News

6199 views
इन गर्मियों में नहीं होगी बिजली की कमी-सीएम योगी

योगी सरकार ने 15 मई तक जवाहरपुर सुपर थर्मल पावर की एक इकाई (660 मेगा वाट) के उत्पादन शुरू करने के दिए निर्देश

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ/जवाहरपुर (एटा), 18 अप्रैल। गर्मियों में बिजली की बढ़ी मांग के सापेक्ष आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए सीएम योगी ने यूपीपीसीएल को आवश्यक निर्देश दिए हैं। सीएम की मंशा का अनुरूप यूपीपीसीएल भी बिजली उत्पादन बढ़ाने के कार्य ने युद्ध स्तर पर जुट गया है। इसी क्रम में जवाहरपुर सुपर थर्मल पावर परियोजना की एक इकाई (660 मेगा वाट) का उत्पादन 15 मई तक शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सभी तरह की कार्यवाही सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। 

निर्धारित डेडलाइन पर शुरू हो उत्पादन

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन एवं उत्पादन निगम के अध्यक्ष एम देवराज ने मंगलवार को जवाहरपुर सुपर थर्मल पावर परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माणाधीन परियोजना के स्थलीय निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली तथा अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15 मई, 2023 तक परियोजना की एक इकाई ( 660 मेगा वाट) उत्पादन शुरू करे।अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की गर्मियों में विद्युत की मांग बढ़ेगी। अभी से प्रदेश में लगभग 23000 मेगा वाट विद्युत की मांग पहुंच रही है। बढ़ी हुई मांग के अनुरूप प्रदेश में विद्युत उपलब्धता सुनिश्चित हो और सभी क्षेत्रों को निश्चित शिड्यूल के अनुरूप विद्युत आपूर्ति हो इसके लिए जरूरी है कि निर्धारित तिथियों पर परियोजना पूरी हो और विद्युत उत्पादन शुरू हो।

अगले 6 माह में दूसरी इकाई की भी होगी शुरुआत

उल्लेखनीय है कि जवाहरपुर विद्युत उत्पादन निगम लि. जो कि यूपी राज्य विद्युत उत्पादन निगम लि की 100 प्रतिशत सहायक कम्पनी है, इस परियोजना का निर्माण कर रही है। इस पर लगभग 10500 करोड़ रुपए व्यय का अनुमान है। इसकी 1320 मेगा वाट (2x660) की उत्पादन क्षमता है। एक इकाई 23 अप्रैल, 2023 तक परीक्षण हेतु सिन्कोनाइस की जाएगी। यह 15 मई 2023 तक उत्पादन शुरू कर देगी। 660 मेगा वाट की दूसरी इकाई के भी लगभग 6 महीने के बाद उत्पादन प्रारम्भ करने की सम्भावना है। 

तत्काल रिलीज किए 70 करोड़ रुपए

अध्यक्ष ने परियोजना परिसर में निर्माण की जिम्मेदारी निभा रही कोरिया की कम्पनी दूशान पावर सिस्टम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजना निर्माण में तेजी लाएं। यदि कोई समस्या आये तो सूचित किया जाए। अध्यक्ष ने उत्पादन निगम के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि प्रतिदिन मॉनिटरिंग करके परियोजना के कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने कार्य में तेजी लाने के लिए 70 करोड़ रुपए तत्काल रिलीज करने के निर्देश दिए। परियोजना स्थल पर कोयला आपूर्ति रेलवे के माध्यम से शुरू हो इसके लिए भी सम्बन्धित कम्पनियों के साथ समीक्षा की गई।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!