ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
"सेना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों और वीर जवानों को दी शुभकामनाएं" • विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान का शुभारम्भ:सीएम योगी • मतदाता जागरूकता के लिए किया गया जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन • दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की तिथि बढ़ायी गयी • लोकतंत्र की रक्षा में सेनानियों का रहा है अविस्मरणीय योगदान - यशवंत सिंह • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ की मेयर सुषमा खारवाल को दी जन्मदिन की बधाई • श्री रामलीला समिति तीनहरी को राष्ट्रीय सनातन महासंघ द्वारा विशेष सम्मान • सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय आईवीएफ शिविर का समापन • "सेना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रक्षा मंत्री, वरिष्ठ अधिकारियों और वीर जवानों को दी शुभकामनाएं" • विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक अभियान का शुभारम्भ:सीएम योगी • मतदाता जागरूकता के लिए किया गया जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यकम का आयोजन • दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की तिथि बढ़ायी गयी • लोकतंत्र की रक्षा में सेनानियों का रहा है अविस्मरणीय योगदान - यशवंत सिंह • राष्ट्रीय सनातन महासंघ के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने लखनऊ की मेयर सुषमा खारवाल को दी जन्मदिन की बधाई • श्री रामलीला समिति तीनहरी को राष्ट्रीय सनातन महासंघ द्वारा विशेष सम्मान • सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय आईवीएफ शिविर का समापन •
उत्तर प्रदेश सरकार English

उद्यान विभाग द्वारा योजनाओं की गतिशीलता हेतु जमीनी निरीक्षण को मिल रही रफ्तार

D

Dainik India News

• 6139 views
उद्यान विभाग द्वारा योजनाओं की गतिशीलता हेतु जमीनी निरीक्षण को मिल रही रफ्तार

किसानों से संवाद, सिंचाई पद्धतियों और खाद्य उद्योगों का स्थलीय अवलोकन

किसानों को अनुदान और उद्यमियों को रोजगार का मिल रहा लाभ

दैनिक इंडिया न्यूज, मऊ (उत्तर प्रदेश)।
किसानों तक योजनाओं की वास्तविक पहुंच और उनकी उपयोगिता का आकलन करने के उद्देश्य से उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश के निदेशक डॉ. भानु प्रकाश राम ने शनिवार को जनपद मऊ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों का स्थलीय निरीक्षण किया और किसानों एवं उद्यमियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सफलताओं को समझा।

डॉ. राम ने विकासखंड रानीपुर के पलिया गांव में “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” योजना के अंतर्गत लाभार्थी संतोष सिंह के खेत में एक हेक्टेयर में स्थापित मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निजी कंपनी बालसन पाली प्लास्ट द्वारा उपलब्ध कराई गई सामग्री की गुणवत्ता एवं उपयोगिता की जानकारी भी ली।

इसके अलावा परदहां ब्लॉक के भवनाथपुर, आदेडीह एवं अन्य गांवों में 8 हेक्टेयर क्षेत्र में स्थापित मिनी स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति का अवलोकन कर किसानों से योजना की सफलता और उसके लाभों पर फीडबैक लिया। किसानों ने बताया कि इस तकनीक से जल संरक्षण, उत्पादन लागत में कमी और फसल की गुणवत्ता में सुधार हुआ है।

निदेशक ने मऊ शहर के भीटी क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत स्थापित नमकीन उद्योग का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभार्थी गीता देवी को फूड सेफ्टी मानकों का पालन करने की सलाह दी और कहा कि इस योजना के तहत आइसक्रीम, मसाला उद्योग सहित अनेक खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को 10 लाख रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों स्तरों पर रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं।

डॉ. राम ने जानकारी दी कि जनपद मऊ में ड्रिप सिंचाई, मिनी स्प्रिंकलर और पोर्टेबल स्प्रिंकलर पद्धतियों के लिए 1400 हेक्टेयर का लक्ष्य भेजा गया है। अब तक 200 से अधिक किसानों ने 230 हेक्टेयर क्षेत्र में इन तकनीकों को अपनाया है। किसानों को 20 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का अनुदान योजनानुसार प्रदान किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने राजकीय अलंकृत उद्यान, चंद्रभानपुर का भी भ्रमण किया और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गुणवत्तापूर्ण शाकभाजी बीज उत्पादन को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला उद्यान अधिकारी संदीप कुमार गुप्त को लक्ष्य प्राप्ति हेतु किसानों के बीच नियमित भ्रमण करने और निर्माता कंपनियों व जिला रिसोर्स पर्सन के साथ समन्वय बढ़ाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अरुण कुमार यादव (योजना प्रभारी), चंद्रभान राम, सुनील कुमार गुप्त, डीआरपी ज्योतिष कुमार, बालसन कंपनी के स्टेट हेड संजय सिंह सहित कई विभागीय अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने निदेशक के निर्देशों को जल्द लागू करने का आश्वासन दिया।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!