ब्रेकिंग न्यूज़
UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER | UPITS के चतुर्थ संस्करण का भव्य शुभारंभ, ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश : जितेन्द्र प्रताप सिंह | ग्रेटर नोएडा से दुनिया के बाजार पर यूपी की दस्तक यूपीआईटीएस-2026 का आगाज; छह साझेदार देशों के साथ 90 देशों की कारोबारी भागीदारी, 2,400 से अधिक प्रदर्शकों ने खोला उत्तर प्रदेश के हुनर का वैश्विक मंच | वंदे मातरम् के स्वर से गूंजा समर्थ भारत का प्रशिक्षण केंद्र | जन्मदिवस पर सेवा और श्रद्धा का संगम, मयूर विहार श्रीराम मंदिर में हुआ विशाल भंडारा | नए वादों की बाढ़ के बीच 18,535 मामलों का निस्तारण, मऊ में घटा राजस्व वादों का बोझ | कलराज मिश्र की पत्नी के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | 22 साल की वित्तीय यात्रा से साहू ग्रुप की रणनीतिक कमान तक पहुंचे रोहित कुमार बाजपेयी | FROM A HOTEL FINANCE DESK TO THE COMMAND CENTRE OF A ₹1,500-CRORE BUSINESS GROUP: SAHU GROUP ENTERS ITS NEXT CORPORATE CHAPTER |
हाइलाइट न्यूज़
CM का प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर सरकारी टेंडर के नाम पर लगाया लाखों का चूना • दुनिया भर में फैला एमपॉक्स वायरस, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी • एक दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन • अर्थ जगत की पड़ताल: घाटे से कमाई का ज़ोमैटो मॉडल—कैसे निवेशकों ने 'घाटा' बेचा और मुनाफ़ा कमा लिया • प्रारब्ध : कर्मफल, नियति और पुरुषार्थ का दार्शनिक समन्वय • नव वर्ष 2024 के शुभारम्भ पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-श्याम उपाध्याय • ब्रेकिंग न्यूज़: एनडीए गठबंधन को कम सीटें मिलने के चार मुख्य कारण • अमृत कौशल विकास योजनान को मुख्यमंत्री ने किया सम्बोधित • CM का प्रोटोकॉल अधिकारी बनकर सरकारी टेंडर के नाम पर लगाया लाखों का चूना • दुनिया भर में फैला एमपॉक्स वायरस, WHO ने घोषित की ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी • एक दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन • अर्थ जगत की पड़ताल: घाटे से कमाई का ज़ोमैटो मॉडल—कैसे निवेशकों ने 'घाटा' बेचा और मुनाफ़ा कमा लिया • प्रारब्ध : कर्मफल, नियति और पुरुषार्थ का दार्शनिक समन्वय • नव वर्ष 2024 के शुभारम्भ पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-श्याम उपाध्याय • ब्रेकिंग न्यूज़: एनडीए गठबंधन को कम सीटें मिलने के चार मुख्य कारण • अमृत कौशल विकास योजनान को मुख्यमंत्री ने किया सम्बोधित •
उत्तर प्रदेश सरकार English

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती: वायरल वीडियो प्रकरण में लिया त्वरित संज्ञान,

D

Dainik India News

• 8328 views
ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा की सख्ती: वायरल वीडियो प्रकरण में  लिया त्वरित संज्ञान,

दोषियों पर कठोर कार्रवाई,अवैध धन मांगने की वार्ता उजागर होते ही संविदाकर्मी बर्खास्त, संबंधित अवर अभियंता को चार्जशीट

दैनिक इंडिया न्यूज़,मऊ, 08 मार्च 2026।प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री A. K. Sharma ने जनपद मऊ में विद्युत चोरी प्रकरण से जुड़े एक वायरल वीडियो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित संज्ञान लिया और संपूर्ण मामले की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री की इस त्वरित एवं दृढ़ कार्यवाही से विद्युत विभाग में पारदर्शिता तथा जवाबदेही के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई है।


प्राप्त विवरण के अनुसार दिनांक 11 फरवरी 2026 को अपराह्न लगभग 2:40 से 2:50 बजे के मध्य प्राप्त सूचना के आधार पर जनपद मऊ के ग्राम रकौली में विद्युत विभाग की टीम द्वारा आकस्मिक निरीक्षण एवं सघन चेकिंग अभियान संचालित किया गया। इस दौरान श्री फेकू यादव को बिना किसी विधिसम्मत विद्युत संयोजन के निजी नलकूप का संचालन करते हुए पाया गया, जो स्पष्ट रूप से विद्युत अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय अपराध है।


उक्त अनियमितता पर विभाग ने त्वरित संज्ञान लेते हुए 12 फरवरी 2026 को समय 12:02 बजे एंटी पावर थेफ्ट थाना में संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विद्युत चोरी का विधिवत मुकदमा पंजीकृत कराया।
इसके उपरांत 13 फरवरी 2026 को ग्राम रकौली निवासी फेकू यादव द्वारा उसी गांव के संविदाकर्मी लाइनमैन यशवंत कुमार उर्फ टुनटुन के निवास पर जाकर वार्ता की गई, जिसकी रिकॉर्डिंग बाद में सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुई। वायरल वीडियो में कथित रूप से अवैध लेनदेन से संबंधित संवाद सामने आने के पश्चात ऊर्जा मंत्री ने मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए अधीक्षण अभियंता को तत्काल निर्देश प्रदान किए।


मंत्री के निर्देशानुसार कराई गई जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि संबंधित प्रकरण विद्युत वितरण खंड मऊ के अंतर्गत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कोटवां से संबद्ध है तथा विभाग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप 24 घंटे के भीतर ही एंटी पावर थेफ्ट थाना में एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी थी।


तथापि नियंत्रण एवं पर्यवेक्षण में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अवर अभियंता के विरुद्ध विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रारंभ करते हुए उन्हें चार्जशीट जारी किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। वहीं संविदाकर्मी यशवंत कुमार द्वारा कथित अवैध लेनदेन संबंधी वार्ता के कारण विभागीय छवि धूमिल होने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।


ऊर्जा मंत्री A. K. Sharma ने स्पष्ट और कठोर शब्दों में कहा कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में विद्युत व्यवस्था को पारदर्शी, उत्तरदायी और भ्रष्टाचारमुक्त बनाने के लिए व्यापक सुधारात्मक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने दोटूक शब्दों में चेतावनी दी कि विद्युत चोरी, भ्रष्टाचार अथवा अवैध वसूली जैसे कृत्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
ऊर्जा मंत्री की सक्रियता, निर्णायक नेतृत्व तथा सुशासन के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप प्रदेश में विद्युत व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने की दिशा में निरंतर सकारात्मक परिवर्तन दृष्टिगोचर हो रहे हैं। विभागीय अनुशासन और ईमानदार कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने के उनके प्रयासों की व्यापक सराहना की जा रही है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!