ब्रेकिंग न्यूज़
CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा | CBI की चार्जशीट, एक साल की बोली-बंदी और फिर ₹3,483 करोड़ के ठेके—आखिर किस कसौटी पर बार-बार मिलती रही हरी झंडी? | केजीएमयू के 121 साल के इतिहास में पहली बार—प्रो. सोनिया नित्यानंद की ‘दूसरी पारी’ पर मुहर | A Historic Second Chapter for KGMU: Prof. Sonia Nityanand Entrusted with a Second Term | “प्रो. सोनिया नित्यानंद की पुनर्नियुक्ति पर जितेंद्र प्रताप सिंह ने दी शुभकामनाएं, बोले—केजीएमयू के गौरव को मिलेगी नई ऊंचाई” | ‘ऑर्गेनिक’ चीनी के नाम पर बड़ा खेल? पैकेट पर दावे, उत्पाद की शुद्धता पर गंभीर सवाल | सैनिकों के नाम एक हजार यूनिट ‘रक्त’, राष्ट्रसेवा का अनूठा संकल्प | तिरंगा यात्रा में युवाओं की विशाल भागीदारी देश की एकता-अखंडता का प्रतीक: नीरज सिंह | तिरंगे की शान में लखनऊ ने भरी हुंकार, 30 हजार युवाओं ने ‘राष्ट्र प्रथम’ के संकल्प के साथ निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा |
हाइलाइट न्यूज़
“हुनर से रोजगार तक” : समर्थ भारत के मंच से कौशल–क्रांति का राष्ट्रीय उद्घोष जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 10 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार केंद्रीय बजट को लेकर प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता, जिले से लेकर देश के समग्र विकास की ऐतिहासिक रूपरेखा बताया बजट पंतनगर हो या इंद्रप्रस्थनगर, हर निवासी की सुरक्षा और संतुष्टि हमारी जिम्मेदारी: सीएम योगी क्रेडिट कार्ड से उड़ाए एक लाख चौरासी हजार रुपए, पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित करता हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल "साबरमती की सच्चाई से कांग्रेस बेनकाब, अटल के राम पर बी जे पी का बड़ा दांव" “हुनर से रोजगार तक” : समर्थ भारत के मंच से कौशल–क्रांति का राष्ट्रीय उद्घोष जनपद के विभिन्न थानों द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 10 वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार केंद्रीय बजट को लेकर प्रभारी मंत्री की प्रेस वार्ता, जिले से लेकर देश के समग्र विकास की ऐतिहासिक रूपरेखा बताया बजट पंतनगर हो या इंद्रप्रस्थनगर, हर निवासी की सुरक्षा और संतुष्टि हमारी जिम्मेदारी: सीएम योगी क्रेडिट कार्ड से उड़ाए एक लाख चौरासी हजार रुपए, पढ़ाई के साथ प्रशिक्षण क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित करता हिमालय मोटर ट्रेनिंग स्कूल "साबरमती की सच्चाई से कांग्रेस बेनकाब, अटल के राम पर बी जे पी का बड़ा दांव"
Uncategorized English

कण-कण में व्याप्त राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी योगी सरकार

D

Dainik India News

29 views
कण-कण में व्याप्त राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी योगी सरकार

रामायण से जुड़े प्रसंगों पर बनेंगे मंच, नई प्रतिभाओं को भी राममय प्रस्तुति का अवसर होगा उपलब्ध

प्रसिद्ध स्थानों सहित रामनगरी के 25 पौराणिक स्थलों व चौराहों पर होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

उप्र समेत देश-विदेश के लगभग 500 कलाकारों को प्रतिदिन मंच मुहैया कराएगी योगी सरकार

दैनिक इंडिया न्यूज़ अयोध्या, 5 जनवरीः योगी सरकार कण-कण में व्याप्त राम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाएगी। सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध परंपरा को और निखारकर पूरे प्रदेश को राममय करेगी। इसी क्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बनाए जाने वाले मंच भी रामायण से जुड़े प्रसंगों पर होंगे। योगी सरकार प्रतिदिन उत्तर प्रदेश समेत देश के नामचीन व नवोदित 500 प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराएगी। साथ ही रामनगरी के कई प्रमुख स्थानों, 25 पौराणिक स्थलों-चौराहों पर भी सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए जाएंगे। 

रामायण से जुडे प्रसंगों पर बने मंचों पर होंगे आयोजन

योगी सरकार की कल्पना है कि अयोध्या के प्रमुख स्थानों पर रामायणकालीन प्रसंगों पर आधारित मंच भी बने, जिससे नई पीढ़ी भी श्रीराम की सदाशयता से अवगत हो। योगी सरकार की तरफ से श्रीराम मंदिर उद्घाटन के अवसर पर राम की पैड़ी पर पुरुषोत्तम मंच, भजन संध्या स्थल पर सरयू मंच, सांस्कृतिक संकुल प्रेक्षागृह में भरत मंच, रामकथा पार्क में कागभुशुन्डि मंच, तुलसी उद्यान में तुलसी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुर सरिता बहाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही शहर के प्रमुख 25 पौराणिक स्थलों- चौराहों पर भी सांस्कृतिक आयोजन होंगे। इसमें नामचीन व नवोदित प्रतिभाएं भी अपनी कला दिखाएंगी। 

इन प्रमुख आयोजनों पर योगी सरकार का फोकस

योगी सरकार श्रीराम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर संतों द्वारा रामकथा, अंतरराष्ट्रीय-राष्ट्रीय रामलीलाओं का मंचन, रामायण परंपरा पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियां, शास्त्रीय-उप शास्त्रीय, लोकगायन-वादन व नृत्य की प्रस्तुतियां, रंगोली-चित्रकला, रामायण पर आधारित क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन कराएगी। लोक में राम पर आधारित नाट्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देगी। इसका उद्देश्य पूरे यूपी को राममय करना है। 

अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में 14 से रामायण, कीर्तन, रामचरित मानस का होगा पाठ

बीते दिनों लखनऊ में हुई बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामायण, कीर्तन, रामचरित मानस के आयोजन कराने के निर्देश दिए थे। अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा, वाल्मीकि मंदिर नया पुरवा, वेद मंदिर, मौनी बाबा मंदिर, जानकी महल, रामजानकी मंदिर भरत कुंड,  जालपा मां मंदिर,  गुप्तार घाट, रामानंद आश्रम निकट छोटी छावनी,  वाल्मीकि भवन, सूर्यकुंड समेत कई स्थानों पर 14 जनवरी से 24 मार्च तक भजन-कीर्तन, रामायण-रामचरित मानस पाठ, सुंदरकांड आदि कार्यक्रम के आयोजन पर भी जोर है।

सामूहिक शंख वादन का बनेगा विश्व रिकॉर्ड

प्राचीन मान्यताओं के अनुसार किसी भी शुभ कार्य के आरंभ से पहले शंख बजाने से ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसकी ध्वनि से सभी बाधाओं व दोषों को दूर करते हुए सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार श्रीराम जन्मभूमि में 1111 शंखों का वादन करते हुए विश्व रिकॉर्ड किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए एनसीजेडसीसी व आईजीएनसीए की मदद ली जाएगी। इसके अलावा सामूहिक सरयू आरती व  सौष्ठव कलाओं के प्रदर्शन का विश्व रिकॉर्ड बनेगा।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!