ब्रेकिंग न्यूज़
अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि | अदालत की चेतावनी, मंत्री की नाराजगी और बदलती कुर्सियां... आखिर उत्तर प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था में कौन सुन रहा है किसकी? | यूपी की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल: विभाग बदले, चेहरे घुमाए, सवाल वही रहे | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जितेन्द्र प्रताप सिंह की शिष्टाचार भेंट | पीजीआईसीएच में सुपर-स्पेशियलिटी सेवाओं के विस्तार से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बदल रही बाल-चिकित्सा की तस्वीर : जितेंद्र प्रताप सिंह | जागृति’ के संदेश के साथ 79वें संत समागम की सेवा का शुभारंभ | ₹1.04 करोड़ के भूमि मुआवजे पर गहराता विवाद, बैनामे से दाखिल-खारिज तक उठे गंभीर प्रश्न | Child AIIMS Noida’s Pediatric Healthcare Expansion Gains Momentum: Courtesy Meeting Between Dr. A.K. Singh and Jitendra Pratap Singh | राष्ट्रीय सनातन महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह ने श्रीमती सत्यवती मिश्रा को दी विनम्र श्रद्धांजलि |
हाइलाइट न्यूज़
आप सब देश वसियों को नव वर्ष2022 की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4975 रूपये बरामद <strong>घायलों का हाल जानने चंदौसी अस्पताल पहुंचे सीएम</strong> मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया यूजीसी 2026 नियम : उच्च शिक्षा में ‘समानता’ के नाम पर संस्थागत संतुलन पर संकट मुख्यमंत्री ने जनपद लखीमपुर खीरी में घाघरा नदी में नाव पलटने से लोगों के डूबने की दुर्घटना का संज्ञान लिया जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये गोरखपुर को मिली दो कल्याण मण्डप की सौगात, सीएम योगी बोले – 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा विधवा पेंशन लाभार्थी लिंक करायें आधार नही तो पेंशन होगी बन्द शासन के सक्त निर्देश आप सब देश वसियों को नव वर्ष2022 की हार्दिक मंगल शुभकामनाएं दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के 4975 रूपये बरामद <strong>घायलों का हाल जानने चंदौसी अस्पताल पहुंचे सीएम</strong> मुख्यमंत्री ने 76वें स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया यूजीसी 2026 नियम : उच्च शिक्षा में ‘समानता’ के नाम पर संस्थागत संतुलन पर संकट मुख्यमंत्री ने जनपद लखीमपुर खीरी में घाघरा नदी में नाव पलटने से लोगों के डूबने की दुर्घटना का संज्ञान लिया जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिये गोरखपुर को मिली दो कल्याण मण्डप की सौगात, सीएम योगी बोले – 2047 तक विकसित भारत का सपना साकार होगा विधवा पेंशन लाभार्थी लिंक करायें आधार नही तो पेंशन होगी बन्द शासन के सक्त निर्देश
Uncategorized English

सहारा हॉस्पिटल में लुडविंग्स एनजाइना रोगी को मिला नया जीवन*-- मरीज को सांस ले पाना भी था मुश्किल

D

Dainik India News

5751 views
सहारा हॉस्पिटल में लुडविंग्स एनजाइना रोगी को मिला नया जीवन*-- मरीज को सांस ले पाना भी था मुश्किल

दैनिक इंडिया न्यूज लखनऊ : निकटवर्ती सुल्तानपुर जिले में कटहरा गांव का रहने वाला 26 वर्षीय युवक संजीत सिंह जो कि केरल में वेटरनरी सर्जन की पढ़ाई कर रहा है, अचानक उसके दांतों में दर्द की शिकायत हुई तो वहीं पर उसने आरसीटी करवायी परन्तु कुछ समय बाद ही उसकी दाहिनी तरफ चेहरे व गले में सूजन आ गयी। कई हफ्तों की दवाई लेने के बाद भी मरीज की सूजन में आराम नहीं आया।

तब मरीज के भाई उसे लखनऊ ला कर परामर्श लेने के लिए सहारा हॉस्पिटल आए, जहां पर मैक्सिलोफेशियल (डेन्टल) सर्जन डॉक्टर एस. पी. एस तुलसी से परामर्श लिया। मरीज की सूजन बढ़ी हुई थी और अब उसे सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। ना तो वह थूक निगल पा रहा था ना खाना खा पा रहा था और उसकी आवाज भी नहीं निकल रही थी।

जब मरीज की पूरी तरह से जांच की गयी तो पता चला मरीज को लुडविंग्स एनजाइना यानी कि चेहरे व गले का एनजाइना, जिसमें गले व चेहरे की जो सूजन होती है उससे सांस की नली पर दबाव पड़ता है। अगर सही समय पर इलाज ना मिले तो इस परेशानी से मरीज की मौत तक हो जाती है।

सहारा हॉस्पिटल के वरिष्ठ मैक्सिलोफेशियल (डेन्टल) सर्जन डॉक्टर एस. पी. एस. तुलसी ने मरीज की जान बचाने के लिए तुरन्त ही इमरजेंसी में ट्रेकियोस्टॉमी की, यानि गले में चीरा लगाकर सांस की नली डाली जिससे उसको ऑक्सीजन दे सकें और जान बचायी जा सके।

मरीज के गले व मुंह में जो स्पेस इंफेक्शन हो चुका था उससे मवाद भी भर गया था। डॉक्टर तुलसी ने ड्रेन करके सारा मवाद निकालकर मरीज का सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। इस ऑपरेशन में खासतौर पर चेहरे की नसों को बचाते हुए यह जटिल ऑपरेशन किया गया फिर मरीज को दो-तीन दिन आईसीयू में रखने के बाद उसकी सांसे सामान्य हो गयी। और सांस की प्रक्रिया भी पहले की तरह हो गयी। उन्होंने यह भी बताया कि सहारा हॉस्पिटल में समस्त सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं जिसकी वजह से यह इलाज सम्भव हो पाया और मरीज की जान बचायी जा सकी।

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंहजी ने बताया कि हमारे अभिभावक सहाराश्रीजी की सोच से जिस विश्वस्तरीय सहारा हॉस्पिटल का निर्माण हुआ है वहां पर हर प्रकार की गम्भीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को नया जीवन देने हेतु सहारा हॉस्पिटल के कुशल व दक्ष चिकित्सक निरन्तर तत्पर रहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सहारा हॉस्पिटल में 50 से भी अधिक विभाग हैं और यहां का दंत चिकित्सा विभाग भी अत्याधुनिक उपकरणों से लैस है और अनुभवी कुशल चिकित्सक उपलब्ध हैं। साथ ही सहारा हॉस्पिटल में किफायती दरों पर उचित इलाज पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जाता है।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!