ब्रेकिंग न्यूज़
‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान | ‘बनाना इकोनॉमी’ से दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत—जगदंबिका पाल | भक्तियोग आत्मबोध, अनन्य श्रद्धा और परमात्म-समर्पण का सनातन महाविज्ञान : महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती | सनातन संस्कृति की चंद्रिका से आलोकित हो राष्ट्र का प्रत्येक आंगन, शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं- जितेंद्र प्रताप सिंह | फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की खेप, राजनाथ सिंह की पहल पर 10 हजार राशन किट वितरण अभियान तेज | प्रजातंत्र की मजबूती के लिए मतदान आवश्यक: जितेन्द्र प्रताप सिंह ने किया मतदान | पति-पत्नी के रिश्तों में दूरी, मन में तनाव और पेट में दर्द… क्या इनका आपस में कोई संबंध है? | यूपी की मतदाता सूची पर बड़ा सवाल! पीलीभीत में दो चुनाव अधिकारी हटाए गए, पूरे प्रदेश में जांच के निर्देश | ₹440 करोड़ की डायमंड ब्रा पहनकर रैंप पर उतरीं काइली जेनर, 4,410 हीरों की चमक ने खींचा दुनिया का ध्यान |
हाइलाइट न्यूज़
धरोहर में गूंजी पद्मश्री रोनू मजूमदार की बंसी, पं. रघुनंदन पणशीकर का अलौकिक गायन • उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार: कारणों का विश्लेषण और पार्टी की प्रतिक्रियाएँ • ऋषि-परंपरा का अखंड प्रवाह : महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि के प्रवचनों में राष्ट्रधर्म का दिव्य आलोक* • प्रशासन ने करीब 7 करोड़ की संपत्ति को किया कुर्क,मचा हड़कंप • मऊ पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई • प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त : कृत्रिम कमी और कालाबाजारी पर होगी कठोर कार्रवाई • आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री अखिलेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल का किया गयाभ्रम • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न • धरोहर में गूंजी पद्मश्री रोनू मजूमदार की बंसी, पं. रघुनंदन पणशीकर का अलौकिक गायन • उत्तर प्रदेश में भाजपा की हार: कारणों का विश्लेषण और पार्टी की प्रतिक्रियाएँ • ऋषि-परंपरा का अखंड प्रवाह : महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि के प्रवचनों में राष्ट्रधर्म का दिव्य आलोक* • प्रशासन ने करीब 7 करोड़ की संपत्ति को किया कुर्क,मचा हड़कंप • मऊ पुलिस द्वारा अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई • प्रदेश में एलपीजी आपूर्ति को लेकर मुख्यमंत्री सख्त : कृत्रिम कमी और कालाबाजारी पर होगी कठोर कार्रवाई • आगामी विधानसभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़, परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री अखिलेश कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल का किया गयाभ्रम • मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक संपन्न •
उत्तर प्रदेश सरकार English

गोरखपुर:खेल महाकुंभ के समापन समारोह में बोले मुख्यमंत्री

D

Dainik India News

• 7123 views
गोरखपुर:खेल महाकुंभ के समापन समारोह में बोले मुख्यमंत्री

गोरखपुर के दक्षिणांचल में मिलेगी वाटर वे की सुविधा 

औद्योगिक नक्शे पर चमकेगा दक्षिणांचल, भूमि अधिग्रहण के लिए 200 करोड़ की व्यवस्था

हरिंद्र सिंह दैनिक इंडिया न्यूज गोरखपुर, 12 मार्च। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के दक्षिणांचल के लोगों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक नक्शे पर चमकाने के साथ ही दक्षिणांचल में वाटर वे की सुविधा दी जाएगी। इससे यहां के किसान अपनी फसलों, सब्जियों का बंदरगाह के जरिये निर्यात कर सकेंगे। 

सीएम योगी रविवार दोपहर बाद बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान की मेजबानी में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम स्थल कौड़ीराम के जीडी इंटर कॉलेज डिघवा में खिलाड़ियों व उपस्थित जनसमूह के बीच मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिणांचल में सर्वाधिक पलायन होता था। अब इंडस्ट्रियल टाउनशिप के जरिये धुरियापार, गोला, सिकरीगंज, खजनी होते हुए इतने उद्योग लग जाएंगे कि लोगों को रोजगार के लिए कहीं बाहर नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए जमीन अधिग्रहण के लिए 200 करोड़ की व्यवस्था की गई है।

खेलों के प्रोत्साहन को सरकार संकल्पित

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के अनुरूप और उनके मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों के भरपूर प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए धन की कोई कमी है। खेल व खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश में बड़े पैमाने पर संसाधन मजबूत किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए हैं। इसके तहत हर गांव में खेल के मैदान व ओपन जिम विकसित किए जा रहे हैं। जिला स्तर पर स्टेडियम व मिनी स्टेडियम बने हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1994 से स्पोर्टस होस्टल के विभिन्न मदों की व्यय राशि को कभी बढाया नहीं गया था। इसे बढ़ाने के साथ ही खिलाड़ियों की डाइट मनी 250 रुपये से बढ़ाकर 375 रुपये प्रतिदिन कर दी गई है। खिलाड़ियों को एसी तृतीय श्रेणी में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर प्रदेश के पहले स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय का निर्माण तीव्र गति से हो रहा है। 

सीएम योगी ने कहा कि ओलंपिक, एशियन गेम्स, कामनवेल्थ में पदक विजेता प्रदेश के खिलाड़ियों को भारी पुरस्कार राशि दिए जाने की व्यवस्था की गई है। ओलंपिक एकल स्पर्धा में गोल्ड मेडलिस्ट को 6 करोड़, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ तथा कांस्य पदक विजेता को 2 करोड़ रुपये दिए जाने की व्यवस्था बनाई गई है। ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को 10 लाख अतिरिक्त दिए जा रहे हैं।  ग्रामीण क्षेत्रों में युवक व महिला मंगल दलों के जरिये ग्रामीण खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध कराया जा रहा है। अबतक हजारों गांवों में स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करा दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने, कुछ नया करने व सीखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आप सभी प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़कर प्रतिभाग करें, केंद्र व राज्य सरकार हर प्रकार का सहयोग करने के लिए तत्पर है।

वैश्विक स्तर के खिलाड़ी तैयार करने का मंच बन रहा सांसद खेल महाकुंभ

सीएम योगी ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ से गांव-गांव खिलाड़ियों की नई पौध तैयार हो रही है। एक-एक संसदीय क्षेत्र में दो से ढाई  हजार तक नए खिलाड़ी तैयार हुए हैं। प्रदेश के 80 संसदीय क्षेत्रों में यह संख्या करीब दो लाख तक होगी। सांसद खेल महाकुंभ वैश्विक स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करने का मंच बन रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में शुरू हुए खेलो इंडिया व फिट इंडिया अभियान का परिणाम है कि गांव गांव खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ी है। प्रदेश के हर गांव में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर स्टेडियम बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। सांसद खेल महाकुंभ के समापन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुश्ती व वालीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला देखा और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।  सीएम ने अलग अलग स्पर्धाओं में व विजयी व उप विजेता टीमों के कप्तानों को पुरस्कृत किया। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भाजपा के वरिष्ठ नेता मार्कण्डेय राय के पिता व माता स्मृति शेष रामनरेश राय व गंगा देवी की प्रतिमा का भी अनावरण किया। समारोह में स्वागत संबोधन बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान ने किया। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह, विधायक राजेश त्रिपाठी, डॉ विमलेश पासवान, विपिन सिंह, एमएलसी डॉ रतनपाल सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, मार्कण्डेय राय समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ियों व लोगों की सहभागिता रही।

फोटो गैलरी

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहले टिप्पणी करें!